PM मोदी ने पेट्रोल-डीजल की बचत करने की अपील के बाद भी विधायक प्रतीम लोधी 200 गाडियों का काफिला लेकर मंदिर पहुंचे
देवास. अमेरिका और ईरान युद्ध के कारण बढते ईंधन संकट के बीच पीएम नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की बचत कने की अपील की है। मध्य प्रदेश में भी पीएम नरेन्द्र मोदी की अपील के बाद खुद सीएम मोहन यादव ने भी अपने काफिले की गाडियों की संख्या घटा दी है लेकिन इसके बावजूद कुछ नेता ऐसे है जिनसे अभी भी लाव-लश्कर व सैकडों गाडियों का मोह छूट नहीं रहा है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले का है जहां भाजपा विधायक प्रीतम लोधी 200 गाडियों के काफिले के साथ भौकाल जमाते नजर आए।
200 गाडियों का काफिला लेके पहुंचे प्रीतम लोधी
शिवपुरी जिले के करैरा में स्थित प्राचीन सिद्ध स्थल बाबा का बाग बगीचा में इन दिनों विवाद की स्थिति बनी हुई है और अब इसी विवाद में पिछोर विधायक प्रीतम लोधी की एंट्री हो चुकी है। जब विवाद की खबर उन तक पहुंची तो विधायक प्रीतम लोधी अपने पूरे लाव लश्कर के साथ भौकाल जमाने के लिए करीब 200 गाडियों का काफिला लेकर मंदिर पहुंच गए। रास्ते भर पूरी रोड पर विधायक प्रीतम लोधी व उनके समर्थकों की गाडियां ही नजर आ रही थीं जिनके वीडियो भी सामने आए। पीएम मोदी की अपील के बावजूद विधायक के सैकडों गाडियों के इस काफिले का वीडियो देखकर सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे है।
पूरे लाव लश्कर के साथ मंदिर पहुंचे विधायक प्रीतम लोधी ने वहां भी ऐसी भाषा का इस्तेमाल किया जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं। मंदिर में विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि यह मंदिर किसी के डैडी का नहीं है, यहां संत रहते हैं, और वो ही रहेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि अभी मैं हिंदी में समझा रहा हूं, फिर मुझे अंग्रेजी में समझाना भी आता है। प्रीतम लोधी ने ये भी कहा कि अंग्रेजी में कहते हैं न कि टिट फॉर टेट, तो मैं वो भी जानता हूं।

