LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 25 नहीं 35 दिन बाद मिलेगा LPG गैस सिलेंडर, गैस संकट की आशंका

ग्वालियर. ईरान-अमेरिका के बीच जारी तनाव का असर अब शहर की रसोई तक पहुंचने लगा है। गैस संकट की आशंका के बीच घरेलू उपभोक्ताओं ने सिलेंडर की एडवांस बुकिंग बढा दी है। लोग घर में एक भी खाली सिलेंडर नहीं रखना चाहते जिसके चलते गैस एजेंसियों पर दबाव अचानक बढ गया है। स्थिति यह है कि जहां पहले घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी 28 दिन में हो जाती थी वहीं अब उपभोक्ताओं को 33 से 35 दिन तक इंतजार कना पड रहा है। शहर में इस समय 15 हजार से अधिक उपभोक्ता सिलेंडर की वेटिंग मे बताए जा रहे है।
शादियों में भी घटा कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग
गैस एजेंसी संचालकों के अनुसार पहले शादी समारोहों के लिए कमर्शियल सिलेंडर की मांग अधिक रहती थी और लोग कार्ड के साथ आवेदन करते थे। अब महंगे दामों के कारण ऐसे आवेदन कम हो गए हैं।
बुकिंग हो रही मुश्किल, मैसेज का इंतजार
उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस रिफिल के लिए जब वे बुकिंग नंबर पर कॉल कर रहे हैं तो तत्काल बुकिंग दर्ज नहीं हो रही। फोन पर केवल यह संदेश सुनाई दे रहा है कि बुकिंग की सूचना मैसेज के जरिए दी जाएगी, लेकिन कई घंटों बाद भी कंफर्मेशन मैसेज नहीं पहुंच रहे। इस परेशानी के चलते बड़ी संख्या में लोग सीधे गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं। शहर में हर दिन करीब 10 हजार घरेलू सिलेंडरों की जरूरत होती है, जबकि मांग लगातार बढ़ती जा रही है। जिला आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय में रोजाना करीब 150 शिकायतें पहुंच रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *