किसान मोर्चा के निवनियुक्त जिलाध्यक्ष को पद से हटाया, ग्वालियर से भिंड के तक निकाली थी वाहन रैली

भिंड. नवनियुक्त भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष सज्जनसिंह यादव को 100 से ज्यादा वाहनों के साथ शहर में प्रवेश करना भारीप ड़ गया। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें भिंड जिला भाजपा किसान मोर्चा के अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है। वह अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद बुधवार की शाम को शंक्ति प्रदर्शन कर रहे थे। इस बीच शहर का यातायात बाधित हुआ तो हॉर्न बजाते और नारेबाजी की वजह से शोर भी हुआ। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देश पर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा ने यह कार्यवाही की है। इस मामले में इस तरह की पहली कार्यवाही है।

पीएम नरेन्द्र मोदी पिछले 6 दिनों में 2 बार ईधन बचाने की अपील कर चुके है। इसके बाद उन्होंने अपने कारकेट से वाहन कम करा दिये है तो देश के गृहमंत्री अमित शाह समेत अन्य विभागों के मंत्रियों, एमपी के सीएम मोहन यादव एवं मंत्रियों ने अपने कारकेट में वाहन कम कर दिये हैं। इसके बाद भी सज्जनसिंह यादव अध्यक्षबनने के बाद शक्ति प्रदर्शन कर रहे थे।
ग्वालियर से भिंड तक वाहनों के काफिले जब सवाल हुए तो सज्जन सिंह यादव ने कहा है कि उन्होंने किसी को नहीं बुलाया था। लोग स्वेच्छा से उनके साथ जुड़ते चले गये। अपनी नियुक्ति निरस्त किये जाने पर वह कुछ भी कहने से बचते हुए दिखाई दिये हैं। काफिले की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि एक ओर प्रधानमंत्री पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत का संदेश दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पार्टी पदाधिकारियों द्वारा शक्ति प्रदर्शन के नाम पर बड़े वाहन काफिले निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस ने भी इस मुद्दे को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है।

पार्टी ने किया था जवाब तलब
मामले की जानकारी सामने आने के बाद भाजपा संगठन ने हस्तक्षेप करते हुए सज्जन सिंह यादव से चर्चा की। उनसे जवाब तलब किया तो सज्जन सिंह यादव ने पार्टी नेतृत्व को सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने किसी भी कार्यकर्ता या समर्थक को वाहन लेकर आने के लिए नहीं कहा था। लोग स्वेच्छा से काफिले में शामिल हुए थे और यह पार्टी के प्रति उनका उत्साह व प्रेम था।

