Newsमप्र छत्तीसगढ़

सब इंस्पेक्टर की मां का ज्वेलरी से भरा पर्स टमटम से चोरी

ग्वालियर. एक सबइंस्पेक्टर की मां का ज्वेलरी से भरा हैंड बैग में रखा पर्स चोरी हो गया है। घटना तब हुई। ज बवह मायके से शादी में शामिल होकर घर लौट रही थी। नाका चंद्रवदनी बस स्टैंड से वह एक ई-रिक्शा में सवार हुई थी। पीडि़ंता घर पहुंची और ताला खोलने के लिये पर्स निकाला तो पता चला कि ज्वेलरी का पर्स गायब था। घटना के तत्काल बाद उन्होंने थोन जाकर शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले में शनिवार को एफआईआर दर्ज कराई है।
टमटम में 3 महिलायें सवार थी
56 वर्षीय अनीता राय, पत्नी वृंदावन राय और बहोड़ापुर स्थित हरिहर नगर निवासी है। उनकी बेटी छाया राय सब इंस्पेक्टर है। वर्तमान में पीटीएस तिघरा में तैनात है। अनीता राय शुक्रवार को अपने मायके में आयोहित कार्यक्रम में शामिल होने के लिये अशोकनगर गयी थीं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह कार से शिवपुरी आयी थी। शिवपुरी से बस में सवार होकर झांसी रोड स्थित बस स्टैंड पहुंची।
यहां से उन्होंने ई-रिक्शा लिया, जिसमें उनके साथ तीन अन्य महिलाएं भी सवार हुईं। एक महिला बस से उतर गई, जबकि दो अन्य बस स्टैंड से ही सवार हुई थीं। ई-रिक्शा से वह बाड़े पहुंचीं और वहां से ऑटो लेकर हरिहर नगर बहोड़ापुर अपने घर लौटीं। घर पहुंचने पर पर्स खोलने पर पता चला कि पर्स में रखा जेवर गायब था। इसमें तीन तोला वजन का सोने का मंगलसूत्र और एक तोला वजन के कानों के टॉप्स थे।
पुलिस को बस में चोरी की आशंका
पीड़िता का कहना है कि ई-रिक्शा में सवार दो महिलाओं पर उन्हें शंका है। एक महिला उनके बगल में बैठी थी और बार-बार उनके पर्स पर नजर रख रही थी। पुलिस को आशंका है कि चोरी बस में ही हुई होगी। अब पुलिस संदेही महिलाओं की तलाश के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। कुछ स्थानों से फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश की जा रही है। थाना प्रभारी झांसी रोड शक्ति सिंह ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *