महंगाई भत्ता-MP के लाखों कर्मचारियों का DA बढ़ा, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी बड़ी राहत
भोपाल. मध्यप्रदेश की सरकार ने प्रदेेश के करीब लाखों अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत भरा तोहफा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते में 5% की वृद्धि कर दी है। यह राहत छठा वेतनमान पाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को मिलेगी। वित्त विभाग ने इसका आदेेश जारी कर दिया है ।
अप्रैल के वेतन से लागू
सरकारी आदेेश के अनुसार बढा हुआ ये महंगाई भत्ता अप्रैल 2026 से ही लागू किया जा रहा है लेकिन इसका लाभ 1 जुलाई 2025 से दिया जाएगा। यानी कर्मचारियों को जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक का एरियर भी मिलेगा। यह एरियर एकमुशत नहीं बल्कि 6 समान किस्तों में दिया जाएगा। इन किस्तों का भुगतान मई, जून, जुलाई, अगस्त, सितंबर और अक्टूबर 2026 में किया जाएगा।
रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा
सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारी यह अधिकारी इ अवधि के दौरान रिटायड हो चुके है या जिनकी मृत्यु हो चुकी है उनके नामांकित सदस्य को एरियर की राशि एकमुशत दी जाएगी। इससे हजारों परिवारों को सीधा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है।

