Newsमप्र छत्तीसगढ़

प्रेस्टीज कॉलेज में दो दिवसीय युवा संसद का आयोजन, शुक्रवार की सुबह होगा शुभारंभ

ग्वालियर. स्वर्गीय हाकिम सिंह तोमर की स्मृति में हाकिम देवेन्द्रसिंह तोमर स्मृति न्यास के सहयोग से प्रेस्टीज कॉलेज में 17-18 अप्रैल को 2 दिवसीय युवा संसद 1.0 का आयोजन किया जा रहा है। इस युवा संसद का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारतीय लोकतांत्रिक प्रणाली, विधाई प्रक्रियाओं और संसदीय शिष्टाचार के प्रति जागरूक करना है। युवा संसद में 3 भागों में बांटा गया है। लोकसभा, राज्यसभा और पत्रकारिता में विभाजित किया है। युवा संसद में 312 छात्रों ने शामिल होने के लिये रजिस्ट्रेशन कराया है। युवा संसद का शुभारंभ शुक्रवार की सुबह 11 बजे प्रेस्टीज कॉलेज के सभागार में उर्जा मंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर के द्वारा किया जायेगा। यह जानकारी प्रद्युम्नसिंह तोमर के पुत्र रिपुदमन सिंह तोमर ने दी।
लोकसभा में अरावली की पहाडियों पर मंथन किया जायेगा। इसमें विकासात्मक, आवश्यकताओं और परिस्थितिक स्थिरता के बीच संतुलन पर चर्चा होगी। राज्यसभा में यूजीसी 2026 समानता नियम, हाशिये पर रहने वाले छात्रों के अधिकारी की रक्षा का रिवर्स का सृजन तथा अखिल भारतीय राजनीतिक दल बैठक पर विचारों का मंथन किया जायेगा। युवाओं का राजनीतिक, लामबंदीकरण और आतंकवाद का खतरा, मिथक या वास्तविकता, इंटरनेशनल प्रेस में पत्रकारिता और फोटोग्राफी के माध्चयम से रिपोर्टिंग आदि के शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *