LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

शिवराज सरकार प्रजातंत्र को कुचल रही है, दिनों दिन महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है‘-डॉ. गोविंद सिंह

ग्वालियर. मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार आज प्रातः 11 बजे मप्र की विधानसभा में सचेतक एवं वरिष्ठ कांग्रेस विधायक गोविंद सिंह एवं मप्र कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रामनिवास रावत ने होटल सेंट्रल पार्क में पत्रकार वार्ता ली। जिसमें प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मप्र की विधानसभा की बैठकों को जानबूझकर अनिश्चितकालीन तिथि तक स्थगित करने के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुऐ भाजपा की शिवराज सरकार पर निशाना साधते नेताद्वय ने कहा कि भाजपा द्वारा बढ़ती हुई महंगाई,  डीजल,  पेट्रोल,  रसोई गैस के लगातार बढ़ रहे।

दामों,  कोरोना एवं आक्सीजन की कमी से हुई प्रदेश में बेहिसाब मौतों ओर भ्रष्टाचार का सहारा लेकर भाजपा के राज में बने एवं विगत दिनों तेज पानी के बहाव से भिंड एवं मुरैना  (चम्बल क्षेत्र में)  जिले में पत्ते की तरह बह गए कई घटिया पुलों के निर्माण पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये ओर अब जलप्रलय के बाद क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाने में की जा रही लापरवाहियों के कारण गरीब जनता को हो रही परेशानियों को प्रेस के सामने उजागर किया।

जनहित के मुद्दों पर चर्चा करना नहीं चाहती

सरकार जनहित के मुद्दो पर सदन में चर्चा करना ही नहीं चाहती। सरकार कोरोना और बाढ़ जैसे मुद्दों पर जवाब देने से मुंह चुरा रही है। उन्हें पता है कि चर्चा होगी तो उनकी पोल खुलेगी। कोरोना में मौत पर मौत हुईं, ऑक्सीजन की कमी से सांसे उखड़ते हुए लोगों ने दम तोड़ा, लेकिन सरकार इस पर बहस ही नहीं करना चाहती।

दुष्कर्म की घटनाओं में सरकार ने नाम कमाया है

कांग्रेस नेता यह भी बोले- शिवराज मामा की सरकार ने महिलाओं की साथ हुई दुष्कर्म की घटनाओं में नाम कमाया है। NCRB (नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो) की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसके बाद भी खुद को सफल बता रहे हैं।

पत्रकार वार्ता में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेंद्र शर्मा, विधायक सतीश सिकरवार, सुरेश राजे, मेवाराम जाटव, भिंड जिलापंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया, प्रदेश कांग्रेस सचिव अलबेल घुरैया शहर जिला कांग्रेस प्रवक्ता द्वय आनंद शर्मा एवं धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *