राशनकार्ड, राशन वितरण की पर्चियां बनाने का कार्य भाजपा नेताओं के घर से नहीं बल्कि जिला प्रशासन को करना चाहिये -सतीश सिकरबार
ग्वालियर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, डॉ. सतीश सिकरबार, विधायक प्रवीण पाठक, प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने गुरूवार की दोपहर कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह, निगमायुक्त शिवम वर्मा से अलग अलग भेंट कर कांग्रेस कमेटी ने प्रस्ताव दिया है कि पूरे महानगर में राशन कार्ड में नाम काटने, नाम जोड़ने, राशन कार्ड चालू करने के नाम पर जनता को परेशान करने का कार्य शीघ्र बन्द किया जाये। कांग्रेस नेताओं ने आज जिला एवं निगम प्रशासन को दिये गये पत्र में कहा है कि राशन कार्ड में नाम कटवाने, जोड़ने, राशन कार्ड बन्द करने फिर चालू करने, राशन पर्ची नहीं देने और नागरिकों को सभी कार्य भाजपा नेताओं के घरों से किया जा रहा है। मजदूरी कार्ड एवं अन्य कार्ड भी निगम प्रशासन एवं जिला प्रशासन स्तर पर किया जाना चाहिये।
गरीब जनता को बे वजह परेशान किया जा रहा है और झूठी वाहवाही लेने के लिये बीजेपी नेताओं के घर पर भेजा जाता है इसे तत्काल रोका जाये, अगर जिला प्रशासन इसे रोकने में असमर्थ है तो सभी सरकारी कार्यालय बन्द करके बीजेपी नेताओं के घर को कार्यालय बनाया जाये। अपने निजी स्वार्थ के लिये जनता को परेशान न किया जाये। कांग्रेस नेताओं ने कहा है कि 7 दिवस में प्रशासन राशन कार्ड बनवाने, नाम जुड़वाने, राशन पर्ची बनवाने का कलेक्टर कार्यालय में कैम्प लगा कर किये जाये। जिससे जनता को भाजपा सरकार के मंत्रियों एवं नेताओं के घर चक्कर न काटना पड़ें। जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि शीघ्र ही जनहित में निर्णय लिया जायेगा।

