LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

रामनवमी के आयोजन के लेकर गुजरात के साबरकांठा, MP के खरगोन और दिल्ली के JNU में हुआ हंगामा

गुजरात के हिम्मतनगर (साबरकांठा) जिले में रामनवमी की शोभायात्रा पर हमले की खबर है। बताया जा रहा है कि हमले के दौरान वाहनों को भी निशाना बनाया गया है। इस दौरान कुछ पुलिसकर्मियों सहित कई लोगों के घायल होने का समाचार है। घटना 10 अप्रैल, 2022 (रविवार) की है। इस हमले के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

रामनवमी के जुलूस पर हुए पथराव के बाद विवाद शुरू हुआ।खरगोन  में  शुरूआत में ही यहां पथराव में हो गया

खरगोन. शहर में रामनवमी पर निकाली जा रही शोभायात्रा के शुरूआत में ही यहां पथराव में हो गया। घटना में 3 से 4 लोगों के जख्मी होने की प्राथमिक सूचना मिली है। इनमें पुलिसकर्मी भी शामिल है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में एडीएम सुमेरसिंह मुजाल्दे ने कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं, पूरे शहर में धारा 144 लगा दी गयी है। पुलिस की गाडि़यां लगातार पेट्रोलिंग कर रही है। लोगों को घरों में रहने के लिये कहा गया है। घटना के बाद से ही शहर में भगदड़ की स्थिति बन गयी थी। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षाकर्मी स्थिति को काबू करने का प्रयास कर रहे हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर डीआईजी तिलकसिंह, एसपी सिद्धार्थ चौधरी भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गये है। कलेक्टरे अनुग्रहा पी भी घटनास्थल पर मौजूद है।

JNU में फिर मचा बवाल, रामनवमी पर नॉनवेज के मुद्दे पर लेफ्ट और ABVP आमने-सामने
जेएनयू में रामनवमी की पूजा को लेकर बवाल
नई दिल्ली स्थित अक्सर विवादों में रहने वाला जेएनयू में दिन में 4 बजे एवीबीपी के कार्यकर्त्ता जेएनयू परिसर में रामनवमी के मौके पर पूजा अर्चना कर रहे थे तो दूसरे पक्ष ने पूजा अर्चना के बीच हंगामा कर दिया। जिससे हालात गंभीर हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर हालात पर काबू पाने के लिये कड़ी मशक्कत करना पड़ी। ऐसा बताया जा रहा है कि जेएनयू में मांस को लेकर लेफ्ट विंग के छात्र संगठन (लेफ्ट विंग स्टूडेंट्स) और अखिल विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों के बीच झड़प् की खबर सामने आयी है। लेफ्ट विंग के छात्रों ने आरोप लगाया कि एबीवीपी के छात्रों ने नॉन वेज खाने को लेकर कॉवेरी हॉस्टल के मेस सचिव से मारपीट की।
एबीवीपी छात्र बोले
एबीवीपी के छात्रों ने बताया है कि जेएनयू में कावेरी हॉस्टल में रहने वाले छात्रों ने रामनवमी के दिन परिसर में हवन-पूजन आयोजित किया था। ऐसे में लेफ्ट विंग के लोगों ने पूजा में विघ्न डालने का काम किया। अब लेफ्ट विंग और एबीवीपी आमने-सामने है। परिसर में लेफ्ट विंग के छात्रों का कहना है कि उन्हें मांस खाने से रोका जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *