LatestNewsअंतरराष्ट्रीयराज्यराष्ट्रीय

मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

घंसौर. जिले के विकासखंड घंसौर में स्थित झाबुआ पॉवर प्लांट में शनिवार सुबह मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ जिससे बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार 19 डिब्बे की मालगाड़ी शनिवार सुबह लगभग 6.30 बजे कोयला लेकर झाबुआ पॉवर प्लांट के यार्ड में पहुंची थी। यहां मालगाड़ी को खड़ा कर इंजन वापस लौट गया था। यहां मौजूद प्लांट के स्टॉप को गाड़ी के पीछे लकड़ी का गुट्टा डालना था जिसे डालने में प्लांट के स्टॉप से चूक हो गई जिसके बाद मालगाड़ी के तीन डिब्बे पटरी से उतर गए और बड़ा हादसा होते-होते रह गया।
11 हजार केवी बिजली लाइन टूटी
हादसे में एक डिब्बा ट्रेक के बगल में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक खंबे में जा टकराया जिससे 11 हजार केवी की लाइन टूट गई। जिस समय हादसा हुआ वहां कई कर्मचारियों की मौजूदगी थी जबकि खंबे से टकराकर डिब्बों को तार से भी छूते देखे जा सकते है। ऐसे में अगर कर्मचारी तारों की चपेट में आ जाता तो शायद बड़ी जनहानी हो सकती थी। खंबे में भी तकनीकी खराबी आई है, जैसे ही हादसे की खबर प्लांट प्रबंधन को लगी तुरंत बिजली आपूर्ति बाधित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al betasus casibom maximcasino pashagaming pashagaming maximcasino pashagaming superbetin superbetin matbet matbet giriş