ग्वालियर में ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी जोड़ा, पटरी पर सिर कटे शव मिले
ग्वालियर. एक प्रेमी जोड़े ने ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी, दोनों की सिर कटी लाश रेलवे लाइन पर पड़ी मिली है। जब पुलिस ने शवों के टुकड़े समेटकर पहचान की तो उनकी पहचान हो गई। असल में 45 साल का प्रेमी कुंवारा और 35 साल की प्रेमिका विवाहिता थी। युवक उसे शर्ट में बटन लगाने का काम देता था। शर्ट में बटन लगाते-लगाते दोनों के बीच इश्क हो गया। इधर लोगों को उनलका मिलना पसंद नहीं थी इस कारण दोनों ने रात को ट्रेन के सामने आकरन खुदकुशी कर ली। दोनों दतिया के रहने वाले थे और यहां भी बहोड़ापुर के किशनबाग में पास-पास रह रहे थे।
जानकारी के अनुसार मऊ रेलवे ब्रिज के नीचे देर रात पुलिस को एक महिला और पुरूष के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। शव को निगरानी में लेकर महाराजपुरा थाना पुलिस ने जांच शुरू की तो पता लगा कि दोनों शव बहोड़ापुर के किशनबाग निवासी मिथिलेश कुशवाह और पड़ोस में रहने वाले सोनू नामदेव के है। पुलिस ने मृतकों के परिजन को सूचना दी। मृतका के परिजन ने ही दोनों की शिनाख्त की।
15 दिन से सोनू व दो दिन से मिथिलेश थी लापता
जांच में पता चला है कि सोनू नामदेव 15 दिन से कमरे का ताला लगाकर कहीं चला गया था। दो दिन पहले मिथिलेश भी कपड़े सिलाई का पेमेंट लेने का कहकर बाड़े गई थी, जब वह वापस नहीं आई तो पति ने उसके लापता होने की जानकारी बहोड़ापुर थाने में दी। महाराजपुरा टीआई पीएस यादव का कहना है कि एक महिला और युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला। मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौत की असल वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

