Newsमप्र छत्तीसगढ़

महाराज बाडे सुरक्षा भी सुगम यातायात एक साथ नजर आये, SSP ने पुलिस बल के साथ किया पैदल मार्च

ग्वालियर. पांच दिवसीय दीपावली का त्यौहार शुरू हो रहा है। शहर के प्रमुख बाजार सराफा बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी है। इस अवसर पर ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, सोना-चांदी व रियल एस्टे टमें रात 12 बजे तक 500 करोड़ रूपये का व्यापार हो चुका था। सोने के बढ़ते भाव का असर भी धनतेरस को देखने को मिला लोग अपने परिवारों के साथ खरीदारी कर रहे थें लोगों ने लाइट वेट ज्वेलरी और चांदी अधिक खरीदी है। लेकिन रियल एस्टेट में इस बार बूम देखने को मिला है। लगातार रजिस्ट्री हो रही है।
त्यौहार पर सराफाबाजारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एसएसपी धर्मवीर सिंह ने महाराज बाड़ा स्थित सराफा बाजार में एएसपी अनु बेनीवाल, सुमन गुर्जर के अलावा अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ पैदम भ्रमण किया। जिससे नागरिकों के बीच सुरक्षा की भावना रहती है। बाड़ा स्थित सराफा बजार, मुरार सदर बाजार स्थित सराफा बाजार और किलागेटा स्थित सराफा बजार में पुलिस बल भारी तादाद में तैनात किया गया है। पुलिस ने इन बाजारों के आसपास यातायात के भी पुष्ता इंतजाम किये गये हैं। 15 नयी पार्किंग तैयार की गयी थी। जिस वजह से बाजार तक पहुंचने वाले खरीदारी कों परेशानी न हों। पहली बार ऐसा हुआ कि रात 8 बजे से लेकर 4 पहिया वाहन धनतेरस पर बाड़ा स्थित सराफा बजार में प्रवेश करते दिखाई दिये हैं।
रात 12 बजे तक यह हो चुका था कारोबार
– सोने-चांदी : 200 से 220 करोड़
– रियल एस्टेट -200 करोड़
– ऑटोमोबाइल 50 करोड़
– बर्तन व होम एप्लाइंसेस 17 करोड़
– इलेक्ट्रॉनिक्स 22 से 25 करोड़
– फर्नीचर 12 करोड़
– मोबाइल/लैपटॉप, टेबलेट 8 करोड़
बाजारों में वॉच टॉवर से हो रही निगरानी
शहर के सबसे प्रमुख महाराज बाड़ा स्थित सराफा बाजार में भीड़ का हिस्सा बनकर बदमाश बदमाशी ना कर सकें, इसके लिए CCTV कैमरे व वॉच टॉवर व हाईराइज बिल्डिंग पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। इसके साथ ही हर दुकान में कारोबारियों ने CCTV कैमरे अंदर और बाहर सड़क मार्ग की ओर डायरेक्शन में लगाए हैं, जो दुकान के साथ ही बाहर की निगरानी कर रहे थे। इसके साथ ही पुलिस के CCTV कैमरे एवं व्यापारी संघ द्वारा भी मुख्य मार्ग पर 16 CCTV कैमरे लगाए गए थे जिनसे लगातार निगरानी होती नजर आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *