भारत की टनल से पाकिस्तान-चीन में बढ़ रही टेंशन, टनल से बढ़ेगी सेना की शक्ति
नई दिल्ली. भारत के टनल वाले प्लान ने पाकिस्तान और चीन की चिंता बढ़ा दी है। केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू कश्मीर और लद्दाख में भारत सरकार कुल 31 टनल तैयार में जुटा हुआ हे। यह संख्या कितनी अधिक है। इसका अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि पाकिस्तान पिछले 2 दशकों में भी इतनी टनल अपने देश में नहीं बना पाया है। जम्मू कश्मीर और लद्दाख की सीमा चीना और पाकिस्तान से लगती है और इस लिहाज से यह टनल और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।
1 लाख 40 हजार करोड़ रूपये खर्च कर तैयार की जा रही है टनल
कश्मीर और लद्दाख की सीमा पर जोजिला दर्रे पर जो टनल तैयार हो रही है वह भारतीय सेना के काफी काम आने वाली है। करीब 14.5 किमी लम्बी इस टनल के बन जाने से भारतीय सेना वर्ष के 365 दिन सड़क के रास्ते श्रीनगर से लद्दाख पहुंच सकेंगे। यानी मुश्किल घड़ी में हथियार भेजने हों या फिर सैनिकों को वहां पहुंचाना हो। यह टनल एक सेतु का काम करेगी। इसके अलावा यह टनल कश्मीर और लद्दाख के बीच व्यापार और पर्यटन की गाड़ी को भी नहीं रूकने देगी। हालांकि यह अकेली यह टनल कश्मीर और लद्दाख में काम चल रहा है। इस समय इन दोनों केन्द्र शासित प्रदेशों में कुल मिला कर 31 टनल प्रस्तावित हैं जिनमें 32 किमी लम्बी 20 टनल जम्मू कश्मीर में बनाई जा रही है और 20 किमी लम्बी 11 टनल लद्दाख में बनाई जा रही है। अगर खर्च की बातकरें तो इन सभी पर 1लाख 40 हजार करोड़ रूपये खर्च होने वाले हैं।

