बिना मास्क घूम रहे लोगों 22 लोगों को 2 घंटे तक जेल में बन्दी बनाया, कोरोना कंट्रोल होने तक चलेगी मुहिम
ग्वालियर. शहर में फैल रहे कोरोना की रोकथाम के लिये जिला प्रशासन, पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की संयुक्त पहल पर शहर में 4 कोविड मोबाइल चलाई गयी जिसमें मुरार, लश्कर, ग्वालियर और उपनगर ग्वालियर में जिसमें जो भी बिना मास्क लगाये मिले नागरिकों को ग्वालियर के रूपसिंह क्रिकेट स्टेडियम का अस्थाई जेल बनाते हुए लगभग 22 लोगों को 2 घंटे के लिये बैठा कर रखा गया। अस्थाई जेल में महिला बालविकास विभाग के अधिकारी राजीव सिंह और डीएसपी ट्रैफिक नरेश अन्नोटिया और पुलिस बल की मौजूदगी में रखा गया।
जिला प्रशासन को आइडिया के लिये निबंध लिखवाया गया
केप्टन रूपसिंह स्टेडियम में बनाये अस्थाई जेल में 22 कैदियों से निबंध लिखवाये गये जिसमें इन लोगों से राय और मशविरा मांगा गया है और इनसे कहा गया । आप बताईये जिला प्रशासन शहर में कोरोना की रोकथाम और बेहतर इंतजाम क्या कर सकती है आप निबंध में बताईये।
22 लोगों को बिस्किट खिलवाये गये
अस्थाई जेल में बैठे लोगों को क्रीम युक्त बिस्किट खिलवाये गये और क्रमशः 2 घंटे की सजा के साथ रिहा किया जा रहा था और कहा जा रहा था कि आप लोग शहर में जाकर बताईये कि लोग बिना मास्क न निकले।
बिना मास्क वालों को कोरोना यमराज से मिलवाया
जो लोग बिना मास्क शहर की सड़कों पर घूम कर कोरोना फैला रहे थे उन सभी लोगों को कोरोना यमराम से मिलवाया गया इस मौके पर कोरोना यमराज बोले कि अगर तुम लोग मास्क नहीं लगाओगे तो मेरे साथ चलना पड़ेगा। अस्थाई जेल की मुहिम शहर में कोरोना कंट्रोल और आगामी आदेश तक चलाई जायेगी।
किशोर कन्याल, एडीएम, ग्वालियर

