LatestNewsराष्ट्रीय

चैकिंग करने वाले पुलिसकर्मियों को ऊर्जामंत्री ने किया सम्मानित

ग्वालियर रात्रि 10ः30 से 11ः30 बजे तक चार शहर का नाका पर थाना हजीरा के अधिकारी व कर्मचरियों की विशेष वाहन चैकिंग लगाई गई थी। इसी दौरान इस चौराहे से ऊर्जामंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर बिना किसी फालो पायलेट के गुजरे तो थानाप्रभारी हजीरा मनोज शर्मा द्वारा अपने कर्मचारियों के साथ मंत्री के वाहन को शिष्टता एवं शालीनता का परिचय देते हुए रोका तथा वाहन चैक कराने को कहा। इस पर मंत्री द्वारा अपने वाहन की स्वैच्छा से चैकिंग कराई तथा बाद में अपना परिचय दिया। थानाप्रभारी एवं उनके कर्मचारियों द्वारा कर्मठता से की गई इस चैकिंग की मंत्री द्वारा काफी प्रशंसा की तथा चैकिंग में लगे अधिकारी व कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कृत किये जाने हेत ुपुलिस अधीक्षक ग्वालियर को निर्देशित किया।
प्ुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार ग्वालियर में आकर चैकिंग में लगे हुए पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को शॉल व पुष्पमाला देकर सम्मानित किया व अच्छा कार्य करने हेतु उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसपी अमित सांघी, एएसपी शहर मध्य पंकज पाण्डेय एवं सीएसपी महाराजपुरा अखिलेश रैनवालउ पस्थित थे। मंत्री द्वारा इस दौरान सीसीटीव्ही रूम का भी निरीक्षण किया।
एसपी ग्वालियर ने घटनाक्रम की जानकारी लेने पर पाया गया कि उक्त चैकिंग के दौरान थानाप्रभारी हजीरा व उनके बल द्वारा शिष्टता एवं शालीनता के साथ चैकिंग की गई जिसकी मंत्री के साथ ही जनता द्वारा प्रशंसा की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर द्वारा चैकिंग में लगे हुए थानाप्रभारी हजीरा मनोज शर्मा, हैड कान्स्टेबल शैलेन्द्रचौहान, आरक्षक जनकसिंह, भानुप्रताप सिंह, जितेन्द्र सिंह, हरओम गुर्जर, रवि शर्मा, लवकुश सिंह, बृजकिशोर, चालक जितेन्द्र जादौन को उत्साहवर्धन हेतु 5-5 सौ रूपये के पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş