Newsराजनीतिराज्य

पुलिस की वर्दी हमें पॉवर के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सेवा करने के लिए मिली है: डीजीपी

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश के 968 थानों में एक लाख से अधिक लोगों से हुआ “पुलिस जनसंवाद”
डीजीपी स्वयं पहुंचे अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी
प्रदेश के सभी आईजी, डीआईजी, एसपी सहित सभी अधिकारी हुए सम्मिलित
भोपाल, – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा विगत समय में हुई पुलिस विभाग की समीक्षा बैठकों में अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनसंवाद के निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस की कार्यक्षमता से जनता का सरोकार रहे, गुंडों में दहशत हो और आमजन का पुलिस पर विश्वास कायम रहे, इसी विश्वास से यह अभियान चलाया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि जनसंवाद से पुलिसिंग और अच्छी होगी। इन्हीं निर्देशों के परिपालन में प्रदेश के सभी 968 थानों में आईजी, डीआईजी, एसपी, एसडीओपी सहित सभी अधिकारियों की उपस्थिति में रविवार 3 मार्च को दोपहर 12 से 2 बजे तक “पुलिस जनसंवाद” का आयोजन किया गया । इसी तारतम्य में भोपाल के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की वर्धमान ग्रीन पार्क कॉलोनी में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में पहुंचे डीजीपी सुधीर सक्सेना ने कहा कि पुलिस की वर्दी हमें पॉवर के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सेवा करने के लिए मिली है। जब हम जनता की सेवा करेंगे तब ही वर्दी पहनना सार्थक होगा। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस को साथ जुड़कर काम करना अत्यंत आवश्यक है। आमजन द्वारा सीसीटीवी लगाए जाने की पहल की सराहना करते हुए डीजीपी ने कहा कि पूरे प्रदेश में योजना बनाकर यथासंभव तकनीकी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो सके। डीजीपी द्वारा दिए गए आदेश के अनुसार आमजन की अपेक्षाएं एवं सुझाव प्राप्त करने के लिए आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों, विभिन्न व्यवसायों जैसे डॉक्टर, अधिवक्ता, शिक्षाविद, विभिन्न व्यापारिक मंडलों के प्रतिनिधियों, जनसामान्य से जुड़ी संस्थाओं के प्रतिनिधियों आदि ने सहभागिता की। इस कार्यक्रम में आमंत्रित व्यक्तियों से उनके निवास के क्षेत्र में सुरक्षा का वातावरण, पुलिस से उनकी अपेक्षाओं, सुरक्षा संबंधी समस्याओं व सुझावों की जानकारी प्राप्त की गई तथा पुलिस की कार्यप्रणाली के बारे में उन्हें अवगत कराया गया।
आमजन के सुझावों से पुलिस बनेगी बेहतर :- डीजीपी
डीजीपी ने वर्धमान ग्रीन पार्क में आयोजित “पुलिस जनसंवाद” में उपस्थितजन से उनके क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस से उनकी अपेक्षाओं की जानकारी और सुझाव लिए। इस अवसर पर डीजीपी श्री सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री जी की मंशानुसार इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य बैठकर-मिलजुलकर विचार-विमर्श करना है, ताकि हम आपकी अपेक्षाएं और आपके सुझाव जान सकें। L
संवाद समस्याओं को निपटाने का बेहतर तरीका- हरिनारायणचारी मिश्र
अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की ग्रीन पार्क कॉलोनी में हुए “पुलिस जनसंवाद” में पुलिस कमिश्नर भोपाल हरिनारायणचारी मिश्र ने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि संवाद किसी भी तरह की समस्या को निपटाने का बेहतर तरीका है। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में आयोजित जनसंवाद से स्थानीय समस्याओं काे जानने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उदेश्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet