22 सांसद है हमारे साथ, TMC की बागी सांसद काकोली घोष का दावा, अलग गुट के लिये स्पीकर से करेंगे मांग
कोलकाता. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के 20 से अधिक सांसद पार्टी छोड़ने के लिये तैयार है। यह सांसद अब स्वयं को एक अलग गुट बनाना चाहते है। एनडीए (बीजेपी) का साथ देने की बात कह रहे हैं। सोमवार को यह सब लोकसभा स्पीकर से मिलने जा रहे है। टीएमसी यानी ममता बनर्जी की पार्टी इस समय बड़ा घमासान चल रहा है। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से पार्टी के अंदर खींचतान बढ़ती जा रही है। टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार जो इस बागी गुट की लीडर बन गयी है। उन्होंने कहा है कि उनके साथ अब 22 सांसद हैं इससे पहले उन्होंने 20 का दावा किया था अब 2 नये सांसद और जुड़े है। लेकिन उनके नाम अभी नहीं बताये गये है। काकोली घोष ने कहा है कि जब वह लोग औपचारिक रूप से शामिल होंगे। तभी नये नाम सामने आयेंगे।
क्यों स्पीकार से मुलाकात
सेमवार को यह सांसद लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने वाले है। मांग यह है कि उन्हें एक अलग संसदीय गुट के तौर पर मान्यता दी जाये। यानी कि वह टीएमसी से अलग एक नया पार्लियामेंट्री ब्लॉक बनाना चाहते है। काकोली ने स्वयं कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहीं।
19 सांसदों के दस्तखत वाला दस्तावेज
शुक्रवार को एक कागज सामने आया जिस पर 19 TMC सांसदों के दस्तखत हैं। इन नामों में काकोली घोष दस्तीदार, सताब्दी रॉय, बापी हल्दर, शर्मिला सरकार, प्रसून बनर्जी, जगदीश चंद्र बर्मा बसुनिया, असित माल, अरूप चक्रवर्ती, कालीपद सोरेन, दीपक अधिकारी यानी देव, जून मालिया, पार्थ भौमिक, खलीलुर रहमान, अबू ताहेर खान, यूसुफ पठान, मिताली बाग और माला रॉय शामिल हैं। इस बागी गुट ने यह भी कहा है कि वो केंद्र में BJP की अगुवाई वाली NDA सरकार को समर्थन देंगे । यानी यह सिर्फ पार्टी से अलग होना नहीं है, बल्कि सीधे विरोधी खेमे में जाने की तैयारी है।

