खेलमंत्री अनुराग ठाकुर संबोधित करेंगे-नेशनल एज्यूकेशन पॉलिसी और विजन 2047 में देश -विदेश से शामिल होने वाले एक्सपर्ट
ग्वालियर.खेलों के माध्यम से लड़कियों को सशक्त करना, नेशनल एज्यूकेशनल पॉलिसी को फिजीकल एज्यूकेशन में अधिक उपयोगी बनाना इन मुद्दों पर देश-विदेश के विशेषज्ञ ग्वालियर में मंथन करेंगे। इस महीने दो दिवसीय यह आयोजन लक्ष्मीबाई इंस्टीट्यूट ऑफ फिजीकल एज्यूकेशन () में होगा। 14 मार्च से इस कॉन्फ्रेंस की शुरूआत होगी। ग्वालियर में यह पहला मौका होगा जब स्पोटर््स, मेडीसन से जुड़े दुनियाभर के इतना नामी एक्सपर्ट एक साथ एक मंच पर इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।
इसमें विजन 2047 को ध्यान में रखकर फिजीकल एज्यूकेशन को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के लिये दुनियाभर के फिटनेस एक्सपर्ट, स्पोटर््स ब्रॉडकॉस्टर, कॉर्पोरेट सेक्टर्स के ऑफिशियल, पॉलिसी मेकर्स मंथन करेंगे। ग्वालियर के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के तत्वाधान में 14 मार्च की सुबह 10 बजे एलएनआईपीई ऑडिटोरियम में शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया है। इसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेलमंत्री अनुरागसिंह ठाकुर होंगे और साथ ही खेल एवं युवा कल्याण मामलों के राज्यमंत्री निशीथ परमानिक और सचिव सुजाता चतुर्वेदी भी मौजूद होंगी।
यह होगा विशेष
2 दिन में 12 इंटरनेशनल एक्सपटर््स, 40 नेशनल एक्सपर्ट अलग-अलग सेशन में स्पोटर््स, फिटनेस, एज्यूकेशन, वुमन इम्पॉवरमेंट और हॉलिस्टिक डवलपमेंट पर अपनी बात रखेंगे। साइंटिफिक सेशन में दुनियाभर से आये 50 स्कॉलर्स पेपर प्रजेंटेशन करेंगे और 6 अलग-अलग विषयों पर पैनल डिस्कशन भी होगा।
यह एक्सपर्ट होंगे शामिल
यूके से (आईपीएलए) इंटरनेशनल फिजिकल लिट्रेसी एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन ट्रेवर स्मिथ, कनाडा से (आईपीएलए) के लीड इन्क्लुजन डॉ.काइल पुष्करेन्को, यूके से (आईपीएलए) की सेक्रेट्री ओलिविया, ब्राजील से फुटबाल एक्सपर्ट लुइस ग्रेकाे, फ्रांस से स्पोर्ट्स मेडिसिन से पाइलार्ड थिऐरी और प्रो.हसेन, मलेशिया से लिम बून, आस्ट्रेलिया से ओलिंपियन क्रिस नन, प्रो. क्लार वुमन इम्पावरमेंट पर बात करेंगे। मलेशिया से लीची पेंग, यूएई एमी स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टर फिजिकल एजुकेशन पर बात रखेंगी।
फिल्म एक्टर,इंडियन रग्बी एसोसिएशन के प्रेसिडेंट राहुल बोस भी की-नोट स्पीकर होंगे। स्पोर्ट्स मैनेजमेंट ऑफ इंडिया के प्रेसिडेंट हेमंंत दुआ, सीबीएसई के डॉ.अतुल दुबे और एनसीईआरटी के डायरेक्टर डॉ.विश्बजीत साहा सहति अन्य विशेषज्ञ आएंगे।
इसके पहले यह काॅफ्रेंस 2018 में दिल्ली में हुई थी। कॉन्फ्रेंस में दो दिन के मंथन के बाद जो भी निष्कर्ष निकलेगा उसे गवर्नमेंट को फॉरवर्ड करेंंगे ताकि पूरे देश में फिजिकल एजुकेशन के लिए पॉलिसी बन सके। -डॉ. कृष्णकांत साहू, आर्गेनाइजिंग सेकेट्री, एलएनआईपीई

