Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

आग की अफवाह यात्री पातालकोट की चपेट में 3 महिलायें 1 बच्चे की घटनास्थल पर हुई मौत

मुरैना. एमपी के मुरैना में ट्रेन से कटने से 4 यात्रियों की मौत हो गयी है। आग लगने की अफवाह के बाद उदयपुर इंटरीसिटी एक्सप्रेस से नीचे उतर रहे 4 यात्रियों दूसरी ट्रेन की चपेट आने की वजह से कट गये। मृतकों में 3 महिलायें और एक बच्चा शामिल है।
ग्वालियर की तरफ से मुरैना जा रही उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में किसी वजह से आग लगने की अफवाह फैल गयी। इसी बीच पास के ट्रैक पर धौलपुर की तरफ से पातालकोट एक्सप्रेस गुजर रही थी, ट्रेन से उतरे यात्रियों को दूसरी लाइन पर तेज रफ्तार से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस का अंदाजा नहीं था 3 महिलायें और एक बच्चा ट्रेन की चपेट में आ गये और घटनास्थल पर उनकी मौत हो गयी।
मोबाइल ब्लास्ट की सूचना के बाद घबराए यात्री
बागेश्वर धाम से लौट रही यात्री पूजा के अनुसार, कोच में मोबाइल ब्लास्ट की अफवाह फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। चेन पुलिंग के बाद ट्रेन रुकते ही यात्री घबराकर नीचे उतर गए और ट्रैक की ओर भागने लगे।
घटना की सूचना मिलते ही RPF, GRP और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों की तलाश और राहत कार्य शुरू किया गया। रेलवे ने बताया कि पूरे मामले की जांच जारी है और प्रारंभिक कारणों की पुष्टि की जा रही है।
ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री ने क्या बताया?
ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने बताया, “अचानक किसी ने चेन खींच दी और चिल्लाने लगा कि आग लग गई है, आग लग गई है. इसके बाद लोग तुरंत ट्रेन से उतरने लगे. जब यात्री दूसरी तरफ पटरी पार कर रहे थे, तभी उधर से पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी. इसी दौरान कुछ लोग उसकी चपेट में आ गए और हादसा हो गया. एक पूरा परिवार भी इसमें फंस गया. परिवार में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे थे.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service