LatestNewsराजनीतिराज्य

पनिहार पहाड़ी के कंजरों के डेरे से 3000 लीटर कच्ची शराब की जप्त

ग्वालियर। जिले में अवैध कच्ची एवं जहरीली शराब बनाने व बैचने वालों के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। थाना पनिहार क्षेत्र के बरई गांव के तिगरा पहाड़ी में कंजरों द्वारा डेरे डालकर अवैध कच्ची शराब का निर्माण किया जा रहा था।
SDOP  घाटीगांव संतोष पटेल, SDM  घाटीगांव से समन्वय स्थापित कर पुलिस व प्रषासन की संयुक्त टीम बनाकर योजनाबद्ध तरीके से दलबल के साथ कंजरों के ढेरों पर दबिश दी। मौके पर टीम के साथ SDM  घाटीगांव अनिल बनवारिया, SDOP घाटीगांव, थाना प्रभारी प्रवीण शर्मा, नायब तहसीलदार, पटवारी, आबकारी की टीम द्वारा तिगरा की पहाड़ी में दबिश दी गई। पुलिस टीम को दलबल के साथ आता देख अवैध कच्ची शराब बनाने वाले कंजर भाग गए।
घरों के पीछे पहाड़ी में ड्रम गाड़कर रखे होने की खबर पर जेसीबी मशीन के माध्यम से खुदाई की गई तो पुलिस टीम को हजारों लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस व प्रषासन की टीम द्वारा मौके पर 5 हजार लीटर लहान नष्ट किया गया और अवैध शराब बनाने की भट्टी को तोड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा मौके से तीन हजार लीटर अवैध कच्ची शराब एवं जमीन से शराब निकालने का पम्प व शराब बनाने की अन्य सामग्री को जप्त किया गया। थाना पुलिस पनिहार द्वारा लगभग 3000 लीटर अवैध कच्ची शराब को जप्त कर लिया गया।
घटनास्थल से बरामद सामान
3000 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं जमीन से शराब निकालने का पम्प, प्लास्टिक के ड्रम व शराब बनाने की अन्य सामग्री को जप्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al superbetin pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet instagram unban service instagram unban service