पति के दोस्त ने चाकू की नोंक पर लूटी महिला की आबरू, आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर. एक महिला के गले पर चाकू अड़ाकर उसके ही पति के दोस्त ने ब्लात्कार किया है। आरोपी वारदात के वक्त नशे में धुत था। उसका कहना था कि यदि उसकी बात नहीं मानी तो र्बच्चों के गले काट देगा। धमकी से पीडि़ता सहम गयी। घटना ग्वालियर के भीमनगर कुम्हारपुरा थाटीपुर की है। पीडि़ता ने पति के लौटने पर आप बीती सुनाई। इसके बाद थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर के थाटीपुर स्थित भीमनगर में 28 वर्षीय रजनी ;बदला हुआ नामद्ध अपने परिवार के साथ रहती है। घर में उसके अलावा पतिए 2 बच्चे हैं। पति एक प्राइवेट फर्म में काम करता है। घर पर पति के दोस्त आनंद सेन पुत्र कैलाश नारायण निवासी निबुआपुरा मुरार का आना जाना लगा रहता था। 2 दिन पहले उसका पति शादी समारोह में शामिल होने के लिए मुरैना गया था और महिला बच्चों के साथ अकेली थी। रात करीब 10 बजे आनंद सेन उसके घर पर आया और पति के बारे में पूछा। इस पर महिला ने बताया कि पति शादी में गया है। यह पता चलते ही वह कमरे में अंदर आ गया और उससे गलत हरकत करने लगा।
महिला के गले चाकू अड़ाकर किया दुष्कर्म
जब महिला ने पति के दोस्त की गलत हरकतों का विरोध किया तो आरोपी ने कमर से चाकू निकालकर उसके गले पर अड़ा दिया। इतना ही नहीं धमकाया कि उसकी बात नहीं मानी तो उसे और बच्चों को जान से मार देगा। इसके बाद महिला डर गयी। आरोपी महिला को दूसरे कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं जाते वक्त धमका गया कि किसी से कुछ कहा तो उसके बच्चे जिन्दा नहीं बचेंगे। सुबह पति के वापिस आने पर महिला ने सारी बात बतायी और मामले की शिकायत थाटीपुर थाने में की है। जिस पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
पुलिस ने बताया कि
इस मामले में एएसपी राजेश दंडोतिया ने बताया है कि महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया हे। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

