LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

दो वर्ष पूर्व थी गहरी दोस्ती, अब ताबड़तोड़ फायरिंग, आप पार्टी उपाध्यक्ष पर 3 बदमाशों ने की फायरिंग

ग्वालियर. आम आदमी पार्टी (आप) के दक्षिण विधानसभा के उपाध्यक्ष पर मोटरसाईकिल सवार 3 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है। आप नेता पर 4 गोलियां दांगी। हमले में हाथ पेट व सीने पर आप नेता को गोली लगी है। घटना गुरूवार की रात कंपू के विजयनगर की है। घायल को गंभीर हालत में जेएएच के ट्रॉमासेंटन में भर्ती कराया गया है। हमलावरों की पहचान भी हो गयी है। इनमें से 2 हमलावर 2 वर्ष पूर्व तक आप नेता के गहरे दोस्त रहे हैं। दोनों का एक दूसरे के घर पर भी आना जाना था, पर घर में ही ऐसा कुछ हुआ कि दोनों में दुश्मनी ठन गयी। पुलिस ने हमलावरों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है पूरा मामला
शहर की नई सड़क बावन पायगा निवासी अतुल शर्मा सेकंड हैंड कार का व्यवसाय करते हैं। कंपू के विजयनगर आमखो में उसका काली गैराज नाम से गैराज है। इसके साथ ही वह आम आदमी पार्टी में दक्षिण विधानसभा के उपाध्यक्ष हैं। आप पार्टी में उनकी सक्रिय भूमिका है। गुरुवार की रात गैराज बंद होने के बाद वह अभी बाहर ही निकले थे कि उसी समय 3 बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और अतुल को आवाज लगाईए जैसे ही अतुल पलटकर देखा तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अतुल ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक सीनेए पेटए हाथों में गोली लगने से अतुल घायल हो चुका था।
इसके बाद भी वह घायल अवस्था में गैराज के अंदर पहुंच गया। यहां अपने साथी जितेन्द्र के सामने जमीन पर गिर पड़े। वह बाहर देखने आए तो हमलावर भाग चुके थे। इसके बाद घायल को तत्काल श्र।भ् ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशें की छानबीन में नाकाबंदी कर दी। घायल ने पुलिस को बताया कि गोली मारने वालों में शुभम राजौरिया समेत उसके 2 दोस्त शामिल है। शुभम से अतुल की पुरानी रंजिश चल रही थी दो साल पहले दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। उस झगड़े के बाद से ही शुभम ने अतुल को जान से मारने की धमकी दी थी। घायल के बयान के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
चश्मदीदों ने बताया कि
घायल के दोस्त जितेन्द्र ने बताया कि सुबह अपने गैराज पर गया था रात के समय गैराज बन्द होने से पूर्व ही 3 लोग बाइक पर सवार होकर आये और अतुल को आवाज लगाई, जैसे ही अतुल ने देखा तो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अतुल ने भागकर जान बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक शरीर में गोली और छर्रे लग चुके थे। अतुल भागते नही ंतो उनकी भी चली जाती ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *