जिम में एक्सरसाइज करते समय सौरव गांगुली को दिल का दौरा पड़ा, अस्पताल में भर्ती
नई दिल्ली. बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरव गांगुली को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूचना मिली है कि सौरव गांगुली के सीने में तकलीफ की शिकायत की इसके बाद उन्हें वुडलैंड अस्पताल में भर्ती करवाया। अस्पताल में खबर है कि उन्हें दिल का दौर पड़ा। डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर रख रही है।
जिम में एक्सरसाइज के दौरान पीठ व हाथ में दर्द हुआ
शनिवार की सुबह जब सौरव गांगुली अपने जिम में एक्सरसाइज कर रहे थे तब उनकी पीठ और हाथ में दर्द महसूस हुआ। शुरूआती जांच के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल लाया गया। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की है। ममता बनर्जी ने अपने ट्वीट में लिखा, सौरव गांगुली की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली है मैं उनके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना करती हूं।

