प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार शाम को प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा करेंगे, सिंधिया खेमे से 3 से 4 लोग एडजस्ट होंगे
भोपाल. बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति में नियुक्तियों को लेकर इंतजार अब खत्म हो गया है। कैबिनेट विस्तार के साथ प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा अपनी टीम का ऐलान कर देंगे। प्रदेश अध्यक्ष रविवार को देर शाम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और संगठन सह महामंत्री हितानंद शर्मा के साथ बैठक कर नामों को फाइनल करेंगे। इसके बाद प्रदेश कार्यकारिणी सूची जारी की जाएगी।
एससी-एसटी व ओबीसी के ज्यादा लोगों को जगह दी जाएगी
जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी में एससी-एसटी और ओबीसी के ज्यादा लोगों को जगह दी जाएगी। ऐेस में सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खेमे के केवल 3 से 4 लोगों को ही एडजस्ट किया जाएगा। इसमें 1-2 प्रवक्ता व 1 चेहरा संगठन में होगा। पंकज चतुर्वेदी के साथ विधायक मनोज चौधरी और रक्षा सिरोनिया को संगठन में लेने के लिए संगठन तैयार है लेकिन सिंधिया खेमे के दोनों विधायकों को मंत्री बनवाना चाहता है। कैबिनेट विस्तार में केवल तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को लिया गया है, सिंधिया खेमे के अन्य नेताओं पर रविवार को होने वाली बैठक में इस अंतिम निर्णय होगा।

