रविवार को कैबिनेट विस्तार में कई मंत्रियो के विभाग एडजस्ट होंगे
भोपाल. शिवराज कैबिनेट का तीसरा विस्तार कल होगा इसमें तुलसी सिलावट और गोविन्द सिंह राजपूत को दिलाई जा सकती है। इसको लेकर मंत्रालय और राजभवन ने तैयारियां शुरू कर दी है हालांकि इसकी अधिकृत सूचना अफसरों को मिलना बाकी है। कैबिनेट में मंत्री पद के लिए अभी 6 पद रिक्त है उधर यह भी चर्चा है कि कई मंत्रियों के विभाग में बदलाव भी हो सकता है।
कुछ मंत्रियों को परफार्मेंस के आधार पर वजनदार विभाग भी मिल सकते हैं
जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलों के बीच यह चर्चा है कि कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल हो सकता है। इसमें राजपूत और सिलावट को तो वहीं विभाग मिलने तय माने जा रहे है जो पूर्व में उनके मंत्री रहने के दौरान थे। अभी सीएम ने इन विभागों को अपने पास रखा है इसके साथ ही कुछ अन्य मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल किए जाने की अटकलें है। कुछ मंत्रियों को परफार्मेंस के आधार पर और वजनदार विभाग भी मिल सकते हैं।
पिछले साल 10 नवम्बर को आए उपचुनाव परिणाम के बाद शिवराज कैबिनेट में मंत्री रहे इमरती देवी और गिर्राज दंड़ोतिया चुनाव हार गए है। इनका 6 माह का कार्यकाल 1 जनवरी को पूरा हो गया है। एक अन्य मंत्री एदल सिंह कंसाना का इस्तीफा पहले ही स्वीकार हो चुका हैथा इसके पहले दो अन्य पद गोविन्द सिंह राजपूत और तुलसी सिलावट का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो गए थे। सिलावट और राजपूत चुनाव जीत गए है और इन्हें मंत्री बनानेे के लिए सीएम शिवराज की प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया और केंद्रीय नेतृत्व से कई दौर की चर्चा हो चुकी है।

