ग्वालियर में आए दिग्विजय सिंह, सीताराम येचुरी व शरद यादव ने कहा कि सीएए, एनपीआर अव एनआरसी देश के हित में नहीं
ग्वालियर. आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह, माकपा नेता सीताराम येचुरी और समाजवादी नेता शरद यादव ने संयुक्त प्रेस वार्ता में कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी देश के हित में नहीं है संविधान को बचाने के लिए सभी राज्य सरकारों को इसका विरोध करना होगा। इसके जरिए सरकार देश में सांप्रदायिक धु्रवीकरण को तेज करना चाहती है और नफरत का माहौल पैदा करना चाहती है।
भाजपा के खिलाफ मानहानि का केस करूंगा- दिग्विजय सिंह
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ से इस संबंध में चर्चा हुई है और कैबिनेट सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विरोध में प्रस्ताव पास कर दिया है जल्द ही इसे विधानसभा सत्र में रखा जाएगा। दिग्विजय ने आगे कहा कि एनआरसी नहीं आएगा लेकिन एनपीआर आया तो एनआरसी स्वमेव आ जाएगा। भाजपा मुझे 26/11 का हैंडलर कह रहे है इनके खिलाफ में मानहानि का केस करूंगा।
देश में नफरत व हिंसा का वातावरण बनाया जा रहा- सीताराम येचुरी
वहीं माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि देश के सबसे पीडि़त, गरीब आदिवासियों का बड़ी देश के अंदर सांप्रदायिक धु्रवीकरण, वोट बैंक करने की कोशिश है। इस तरीके से देश के अंदर नफरत और हिंसा का वातावरण बनाया जा रहा है।
आसाम में 19 लाख लोग एनआरसी से बाहर-शरद यादव
समाजवादी नेता शरद यादव ने कहा कि यह सरकार जबसे आई है इस देश में लव जिहाद, घर वापसी, एक ही काम है कैसे हिंदू-मुसलमान धार्मिक मुद्दे पर भड़कें, देश की सारी संस्थाएं हिल रही है। आसाम में 19 लाख लोग एनआरसी से बाहर हो गए। सरकार का दिमाग कम्युनल है यह देश पत्थर युग में ले जा रहे हैं।
दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस कार्यकता झिड़कते हुए बाहर निकाला
प्रेस कांफ्रेंस शुरू होने से पहले ग्वालियर के कांग्रेसियों ने प्रेस वार्ता स्थल पर कब्जा कर लिया इसके चलते हो-हल्ला होने लगा। इस पर दिग्विजय सिंह ने माइक संभाला और कांग्रेसियों को झिड़कते हुए कहा कि सारे कांग्रेस कार्यकता बाहर चले जाए। आप लोग पब्लिक मीटिंग में जाइए इसके बाद मामला शांत हुआ।

