जिला प्रशासन ने लल्ला शिवहरे के गोदाम से छापा मारकर 40 लाख रूपये की शराब जब्त की, गोला का मंदिर, मुरार सीपी कॉलोनी की दुकानों के बेसमेंट में भारी मात्रा में अवैध शराब
ग्वालियर. चालीस लाख रूपये की शराब को अनाधिकृत रूप से भण्डारण कर रखी शराब की सूचना की कलेक्टर अनुराग चौधरी को मिली इस पर कलेक्टर अनुराग चौधरी ने अपनी टीम एडीएम अनूपसिंह, एसडीएम अनिल बनवारिया, दीपशिखा भगत, आरआई होतमसिंह यादव, पटवारी केके वर्मा, सुनील शर्मा, योगेश शर्मा और एडिश्नल एक्साइज कमिश्नर रविन्द्र मानकपुरी के नेतृत्व में एक्साइज विभाग की टीम इंटक मैदान के सामने कुशवाह मैरिज गार्डन परिसर में आबकारी ठेकेदार लल्ला शिवहरे के द्वारा अनाधिकृत रूप से भण्डारण कर रखी शराब को छापा मार कर जब्त कर लिया। मौके पर मिले मैनेजर प्रशांत शिवहरे ने टीम द्वारा जब्त की शराब की बरामदगी की कार्यवाही पर साइन करने से मना कर दिया इसके बाद टीम प्रशांत शिवहरे को आबकारी कन्ट्रोल लेकर चली गयी। शराब की पेटियों को जब्त कर ले गयी।
क्या हुई कार्यवाही
एडिश्नल एक्साइज आयुक्त रविन्द्र मानकपुरी ने बताया कि अनाधिकृत गोदाम से बोतल की पेटी 371, 112 हाफ बोतल, 276 क्वार्टर 158 (90 मी लीटर) छोटी बोतल जब्त की गयी है लगभग 200-250 पेटी जिसकी कीमत लगभग 40 लाख रूपये आंकी गयी हैं। इस प्रकरण में अवैध भण्डारण के मामले में आबकारी अधिनियम 1915 के तहत 34/2 के तहत कार्यवाही की जा रही है। यह सारी कार्यवाही एक्साइज टीम और थाना पुलिस बल किलागेट की मौजूदगी में की गयी हैं। इस कार्यवाही में अनाधिकृत गोदाम जहां पर अवैध रूप से भण्डारण की शराब के मौके पर मिले प्रशांत शिवहरे को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।
लेबल थ्री बियर बार पर छापा, तय सीमा से ज्यादा शराब
शराब कारोबारी के ठिकानों पर जिला प्रशासन और एक्साइज विभाग द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाही की जा रही है। लल्ला शिवहरे की शराब की दुकानों पर कार्यवाही अवैध शराब मिली है उन शराब की पेटियों लोड़ करके अन्यत्र ठिकानों पर भेजी जा रही है। तय सीमा से अधिक शराब की पेटियां जमा की गयी हैं।
लेबल थ्री बियर बार पर छापा, तय सीमा से ज्यादा शराब
गोला का मंदिर शराब दुकान पर छापा, दुकान के बाहर ट्रक पकड़ा, छापो के बाद माल शिफ्ट हो रहा था।
मुरार सीपी कॉलोनी शराब की दुकान पर छापा, बेसमेंट में भारी मात्रा में अवैध शराब
शराब कारोबारी लल्ला से जुडी बताई जा रही है कार्रवाई के दायरे में फर्म

