LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

खण्डवा सहित 3 विधानसभा सीटों पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने की रायशुमारी, लोकसभा सीट से दावेदार हर्षसिंह व अर्चना चिटनीास से वन-टू-वन चर्चा

भोपाल. मध्यप्रदेश में 4 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा अगले सप्ताह प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। इससे पहले प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा चारों सीटों पर स्थानीय नेताओं के साथ रायशुमारी कर रहे हैं। खण्डवा लोकसभा सीट से दावेदार हर्षसिंह चौहान और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनीस से वीडी शर्मा ने अलग अलग चर्चा की है।
खण्डवा लोकसभा सीट से दावेदार हर्षसिंह चौहान ने बैठक से बाहर आने के बाद सिर्फ इतना कहा है कि मैं पार्टी का सामान्य कार्यकर्त्ता हूं फिलहाल इससे अधिक कुछ नहीं बोल सकता। यहां से टिकट की दूसरी दावेदान अर्चना चिटनिस ने कहा है कि पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी सौपेंगी मैं उसे बखूबी निभाऊंगी, मैं कोई भी दावेदारी करने नहीं आई हूं।
भाजपा के स्थानीय नेताओं को मिले टिकट
भाजपा सांसद गणेशसिंह का कहना है कि रैगांव से स्थानीय नेता को ही टिकट देना चाहिये, क्योंकि बाहरी व्यक्ति चुनाव लड़ने के बाद क्षेत्र में ध्यान नहीं देता है। इसलिये हम भी यही मांग करते हैं कि पार्टी से स्थानीय व्यक्ति को ही टिकट दिया जाये।
शेरा पहुंचे कांग्रेस कार्यालय
निर्दलीय विधायक सुरेन्द्रसिंह शेरा शुक्रवार की दोपहर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक बार फिर से दावा किया है कि यदि जमीनी सर्वे के आधार पर मिला टिकट, तो मेरी पत्नी जयश्री ठाकुर को ही टिकट मिलेगा। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा है कि दिग्विजय सिंह ने भले ही शुभकामनायें अरूण यादव को दी है। लेकिन आर्शीवाद मुझे दिया है। अरूण यादव को टिकट मिलने की संभावना पर शेरा ने कहा है कि यदि पार्टी उन्हें उम्मीदवार घोषित करती है तो मैं उनके लिये काम करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *