VISM कॉलेज में मनाया गया बसंत पंचमी का त्यौहार
ग्वालियर. VISM ग्रुप ऑफ स्ट्डीज़ में आज बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर गुरूबख्श सिंह सभागार में मां सरस्वती की पूजन-अर्चना कर बसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत छात्र-छात्राओं के द्वारा की गई सरस्वती वंदना से हुई। तत्पश्चात् ग्रुप के सभी सदस्यों ने मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किये।
इस मौके पर संस्थान के चेयरमैन डॉण् सुनील राठौर ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि बसंत पंचमी पर्व न केवल बसंत के आगमन बल्कि प्रकृति के सुखद परिवर्तन को भी दर्शाता है। इस दिन ब्रहमा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था और मां सरस्वती जी अस्तित्व में आई थी इसलिए हम ज्ञान की देवी मां सरस्वती के समर्पण में इस दिन को मनाते हैं। छात्रों को कड़ी मेहनत से विद्या ग्रहण कर मां सरस्वती को प्रसन्न करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि मां सरस्वती सभी पर ज्ञान, बुद्धि और विवेक का आशीर्वाद बनाए रखें ताकि हमारे बच्चे समाज कल्याण और राष्ट्र निर्माण के पथ पर सदैव अग्रसर रहें। इस मौके पर संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डॉ. प्रज्ञा सिंह समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण सहित समस्त स्टॉफ व छात्र.छात्राऐं मौजूद रहें।

