LatestNewsराज्य

UP, छत्तीसगढ़ और राजस्थान को MP से जोड़ने के लिए बनेंगे नए हाइवे

भोपाल. कई राज्यों के बीच औद्योगिक गतिविधियां बढाने और खनिज का परिवहन सुगम करने के साथ ही उज्जैन में 2028 में होने वाले सिंहस्थ के द्रष्टिगत मध्य प्रदेश में 14 नई अंतरराज्यीय सडकें बनाई जाएगी। इनमें पांच सडकें उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ और राजस्थान को मध्य प्रदेश जोडेगी।
उत्तर प्रदेश को जोडने के लिए सडक
मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश को जोडने के लिए 58.32 किमी लंबी सडक बनाई जाएगी। बछोन-चंदला सरवई- गोरिहार-चंद्रपुरा होते हुए यह सडक उत्तर प्रदेश के बांदा के मटोंदको जोडेगी। इसी तरह मप्र के अनूपपुर के गढासरई से छत्तीसगढ के मुगेंली जिला के पंडरिया को जोडने के लिए 46.53 किलोमीटर लंबर सडक मार्ग बनाया जाएगा। इससे दोनों राज्यों के बीच आवागमन सुगम होगा।
राजस्थान सीमा से सडकें
मध्य प्रदेश के तीन सडक मार्ग राजस्थान सीमा से होते हुए तीन जिलों को जोडेंगे। इसमें एक सडक सिंगरौली से नीमच होते हुए राजस्थान के चित्तौडगढ जिले को जोडेगी। थांदला से राजस्थान के बासवाडा जिले के कुशलगढ और गुना फतेहगढ से राजस्थान के बारा जिले के पारोन को जोडने के लिए सडक बनाई जाएगी। इससे दोनों राज्यों के बी औद्योगिक गतिविधियों बढेगी।
थांदला कुशलगढ़ सड़क
एक अन्य सड़क बदनावद थांदला सड़क मार्ग भी बनाया जा रहा है। यह मार्ग थांदला कुशलगढ़ की ओर जाते हुए दिल्ली मुंबई इंडस्ट्रियल कारिडोर को जोड़ेगा। बता दें कि 13 सड़कों के लिए निविदा जारी कर दी गई हैं। इनके निर्माण में 2768.72 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इस राशि की व्यवस्था न्यू डेवलपमेंट बैंक से ऋण लेकर की जाएगी।
उज्जैन-मक्सी सड़क
सिंहस्थ की दृष्टि से चार लेन बनेगी उज्जैन-मक्सी सड़क सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से राज्य सरकार उज्जैन से मक्सी को जोड़ने वाली 36.50 किलोमीटर लंबी सड़क को फोर करने जा रही है। सड़क के दोनों और प्रकाश व्यवस्था होगी। पुराने पुल-पुलिया का विस्तार किया जाएगा। ग्रामीण व मवेशियों के गुजरने के लिए सड़क पर सब-वे (अंडर पास) बनाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *