MP में अगस्त की शुरुआत भारी बरसात से भोपाल में बारिश शुरू, जबलपुर, ग्वालियर समेत 19 जिलों में अलर्ट
भोपाल. मध्य प्रदेश में गुरूवार को भोपाल, सागर, जबलपुर, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के 19 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। रायसेन, विदिशा और शाजापुर में देर रात से पानी गिर रहा है। भोपाल में 11.30 बजे से बारिश शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश में सीजन की 51 प्रतिशत यानी 18.9 इंच बारिश हो चुकी है। जुलाई में कोटे से ज्यादा पानी गिर गया। अगस्त में भी ऐसे ही आसा है। अगस्त के पहले ही दिन प्रदेश में स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव होकर अगले 4 दिन तक बना रहेगा।
बारिश कराने वाले सिस्टम की एक्टिविटी स्ट्रॉन्ग
आईएमडी, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया अभी मानसून ट्रफ प्रदेश से थोडी ऊपर है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन अरब सागर की ओर है। एक अन्य साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी है। अब इनकी स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिल सकती है। इसलिए अगले 4 दिन के लिए प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का अनुमान है।

