MP में 100 एकड़ में बन सकता है एयरफोर्स का बड़ा एयरबेस
भोपाल. सेंट्रल इंडिया का सबसे बडा एयरबेस बन सकता है। इस एयरबेस को बनाने के लिए मध्य प्रदेश के खजुराहो में सर्वे किया गया है। एयरफोर्स और रक्षा मंत्रालय की टीम की ओर से किए गए सर्वे में अभी तक सब कुछ ठीक रहा है। उम्मीद की जा रही है कि अगर आगे भी सब ठीक रहा तो जल्द ही एयरबेस के लिए जो जमन चिंहित की गई है उसके अधिग्रहण की कार्रवाई भी जल्द शुरू हो सकती है। अगर खजुराहो में ये एयरबेस बनता है तो ये खजुराहो ही नहीं पूरे मध्य प्रदेश के लिए एक बडी सौगात होग।
100 एकड मे बन सकता है एयरबेस
खजुराहो एयरपोर्ट के पास ही एयरबेस के लिए करीब 100 एकड जमीन चिह्नित की गई है। यहां फाइटर जेट और सैन्य विमानों का बेडा होगा। बताया गया है कि एयरफोर्स ने नए एयरबेस के लिए चार जगहों ग्वालियर, खजुराहो, झांसी और इलाहाबाद में जमीन देखी है और सामरिक व सुरक्षा की लिहाज से खजुराहो को महत्व दिया जा रहा है। बताया ये भी जा रहा है कि ऑपरेशन सिंदर के बाद एयरफोर्स को सेंट्रल इंडिया में एक ऐसे नए एयरबेस की जरूरत है जहां एयरफोर्स सही तरीके से अपने ऑपेशन को अंजाम दे सके इसके लिए खजुराहो में भी सर्वे किया गया है और खजुराहो में एयरबेस बनाने को लेक पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है।
एयरबेस के लिए खजुराहो ही क्यों
खजुराहो कम आबादी वाला इलाका है इसकी अन्य जगहों से कनेक्टिविटी भी अच्छी है। इसके साथ ही पाकिस्तान की सीमा से खजुराहो न तो काफी नजदीक है और न ही काफी दूर इससे भविष्य में ऑपरेशन के दौरान मदद मिलेगी। इसके साथ ही यहां एयरबेस के विस्तार की भी संभावनाएं हैं और पठारी क्षेत्र होने कारण लोगों की आवाजाही भी कम रहती है। कहा जा रहा है कि अगर सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही एयरबेस के लिए जमीनों का अधिग्रहण भी शुरू हो सकता है।

