जौरासी हनुमान मंदिर पर दीपावली के मौके पर अष्ट महालक्ष्मी में पूजा विधान हुआ संपन्न, परिसर में 1100 दीप प्रज्वलित किये गये

ग्वालियर. दीवाली 2025 शुभ मुहूर्त-पंचाग के मुताबिक 20 अक्टूबर यानी आज दीपावली का पर्व के अवसर जौरासी हनुमान मंदिर परिसर में महा अष्टलक्ष्मी जी का पूजन मंत्रोच्चार और महा अभिषेक, महालक्ष्मी स्त्रोत पाठ, कनकधारा पाठ, श्रीयुत विष्णुसहस्त्रनाम पाठ विद्वान सतीशकुमार शर्मा, अंकित त्रिपाठी के द्वारा हवन विधि विधान के साथ किया गया। जौरासी हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश चतुर्वेदी और मेरठ की कुलपति संगीता शुक्ला के द्वारा पूजन किया गया है। अष्ट महालक्ष्मी जी का पूजन शाम 6.30 बजे प्रारंभ होकर 7.45 बजे तक चला। पूजा कराने के लिये प्रकांण्ड पंडितों के द्वारा संपन्न कराया गया है।
अष्ट महालक्ष्मी मंदिर 1100 दीप प्रज्वलित
अष्ट महालक्ष्मी जी के पूजन के मौके पर मंदिर परिसर में 1100 दीप प्रज्वलित किये गये। इस दौरान श्रद्धालुओं भी मां के दर्शन और पूजा के पधार रहे थे। इस अवसर खीर की प्रसादी वितरण की गयी।

हर वर्ष यह पर्व कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली पर्व मनाया जाता है। पौराणिक मान्यताओं के मुताबिक, इसी दिन भगवान राम चौरह वर्षो का वनवास के बाद अयोध्या वापिस लौटे थे। अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत दीप जलाकर किया था। इसी वजह से दीवाली का त्यौहार मनाया जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि दीपावली की रात मां लक्ष्मी धरती पर भ्रमण करती है और भक्तों को इच्छापूर्ति का आर्शीवाद देती है।
शुभ मुहूर्त
पंचांग के मुताबिक इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरूआत 20 अक्टूबर यानी आज दोपहर 3 बजकर 44 पर होगी और तिथि समापन 21 अक्टूबर की शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा।
दीपावली का शुभ योग
दीपावली आज कई सारे शुभ योगों के बीच मनाई जायेगी। जिसमें हंस महापुरूष राजयोग का निर्माण हो रहा है क्योंकि इस दिन देवगुरू बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क राशि में विराजमान होंगे। इसके अलावा शनि मीन राशि में वक्री रहेंगे और साथ ही शुक्र चंद्रमा की शुभ स्थिति से इस दिन वैभव लक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। वहीं, दीवाली के दिन तुला राशि में सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा।

