कृषि विभाग की टीम पर हमला, जान बचाकर भागे कृषि विस्तार अधिकारी, दुकान संचालक पर एफआईआर

श्योपुर. कराहल तहसील में खाद-बीज की दुकान के निरीक्षण के बीच कृषि विभाग की टीम पर गुरूवार की शाम को हमला किया गया है। यह आरोप है कि दुकान संचालक ने उप संचालक और कृषि विस्तार अधिकारी और कर्मचारियों के साथ मारपीट की। जिसके बाद पुलिस ने संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सामने आया है।
कृषि विभाग की टीम खाद-बीज दुकानों के स्टॉक और निरीक्षण के लिये कराहल इलाके में पहुंची थी। इस बीच एक दुकान पर निरीक्षण के वक्त दुकान संचालक नीरज मंगल और विभागीय अधिकारियों के बीच विवाद हो गया है।
यह आरोप है कि विवाद के दौरान दुकान संचालक नीरज मंगल ने कृषि विस्तार अधिकारी संजीव शाक्य और उनके साथ मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस घटना के बाद विभागीय अधिकारियों ने नाराजगी है। घटना के बाद पीडि़त अधिकारियों ने कराहल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों दुकान संचालक नीरज मंगल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शिकायत पर मामला, जांच शुरू
कराहल थाना प्रभारी भारत सिंह गुर्जर ने बताया कि कृषि विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। कृषि विभाग के अधिकारियों ने इस घटना को सरकारी कर्तव्य के दौरान टीम के साथ मारपीट की गंभीर घटना बताया है। विभाग ने मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

