18 लाख रूपये की चोरी का क्राइम ब्रांच व पुलिस ने किया खुलासा
18 लाख की चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने पकड़कर 15.40 लाख रूपए किए जप्त
ग्वालियर। – फरियादी संजय कुमार बंसल निवासी पटेल नगर सिटी सेन्टर ग्वालियर ने थाना जनकगंज में रिपोर्ट लेख कराई कि उनका हिन्दुस्तान लीबर की एजेन्सी का ऑफिस पीजीव्ही कॉलेज के पास जीवाजीगंज में है। मैने अपने ऑफिस के ड्रोबर में करीबन 18 लाख रुपये एवं एक चाँदी का सिक्का रखा था। 09 अगस्त को रात में ऑफिस बंद करके अपने घर चला गया था। मध्य रात्रि 01.30 बजे मेरे ऑफिस के सामने रहने बाले शिवम तोमर ने मुझे फोन लगाया और बताया कि आप की ऑफिस पर आवाज आ रही है तब में अपने ऑफिस को चेक करने जीवाजीगंज आया था तब मेरे ऑफिस के ताले सही सलामत लगे हुये थे और वहां पर कोई नहीं मिला। दिनांक 10.08.2026 को सुबह वह अपने ऑफिस आया तो देखा कि मेरी ऑफिस का ताला टूटा हुआ था और अन्दर सामान विखरा पड़ा हुआ था कोई अज्ञात चोर मेरी ऑफिस का ताला तोडकर ड्राबर में रखे करीबन 18 लाख रुपये एव एक चाँदी का सिक्का चोरी कर ले गया है।
उक्त चोरी की घटना संज्ञान में आने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह द्वारा अति0 पुलिस अधीक्षक (पश्चिम/अपराध) सुमन गुर्जर को पुलिस की टीमंे बनाकर उक्त चोरी की घटना का खुलासा कर चोरों को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया।
पकड़े गये आरोपियों के बताये अनुसार उक्त प्रकरण के तीसरे आरोपी जोगेन्द्र जाटव को पुलिस द्वारा लक्ष्मीगंज से गिरफ्तार कर उसकी निशादेही पर 01 लाख 40 हजार रूपये जप्त किये गये। इसके बाद पुलिस द्वारा आरोपी विवेक यादव को ललितपुर से गिरफ्तार किया जाकर उसके पास से 06 लाख रूपये जप्त किये गये। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में वांछित एक विधिविरूद्ध बालक को पकड़ा जाकर उसके निशादेही पर चोरी के 01 लाख रूपये जप्त किये गये। इस प्रकार पुलिस द्वारा चोरी किये गये रूपयों में से कुल 15 लाख 40 हजार रूपये आरोपियों से जप्त किये गये हैं। पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा बाल अपचारी को अभिरक्षा में लेकर चोरी की शेष रकम के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपीगण
1. भारत उर्फ भूरा जाटव उम्र 36 साल निवासी वीरहनुमान मंदिर के पास तारागंज ग्वालियर।
2. विवेक यादव पुत्र गणेश यादव उम्र 22 साल निवासी सिंधिया नगर चन्द्रवदनी नाका ग्वालियर।
3. जितेन्द्र उर्फ टिक्की उर्फ जीतू उम्र 26 साल निवासी श्रीनगर कॉलोनी ठाठीपुर मुरार ग्वालियर।
4. जोगेन्द्र जाटव उम्र 50 साल निवासी वीर हनुमान मंदिर के पास तारागंज ग्वालियर।
5. बाल अपचारी (विधि विरूद्ध बालक)

