Newsमप्र छत्तीसगढ़

MP में 5 दिन के अन्दर मिलेगा PNG कनेक्शन, ग्वालियर, भोपाल, इंदौर सहित 21 जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित

भोपाल. मध्यप्रदेश में आवेदन करने के बाद 5 दिनों के अन्दर पीएनजी कनेक्शन मिल जायेगा। रेसेंडेंसियल परिसर, स्कूल, हॉस्टल, कॉलेज, कम्युनिटी किचिन और आंगनवाड़ी केन्द्रों में जल्दी ही कनेक्शन दिये जायेंगे। जिन इलाकों में पीएनजी लाइन बिछ चुकी है। लेकिन कनेक्शन नहीं लिया गया है तो अगले 3 महिने के अन्दर एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जायेगा। पीएनजी कनेक्शन देने के लिये खाद्य विभाग ने भोपाल, इन्दौर सहित प्रदेश के 21 जिलों में कंट्रोल रूम स्थापित किये हैं। जहां पर कनेक्शन के लिये इंक्वॉयरी की जा सकेगी।
खाद्य मंत्री गोविंदन सिंह राजपूत ने बताया है कि सभी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) संस्थायें अगले 3 माह में दिये जाने वाले पीएनजी कनेक्शन का टारगेट तय करेगी। प्रतिदिन किये जा रहे आवेदन और उन पर क्या कार्यवाही हुई है। इसकी मॉनीटरिंग भी संस्थायें करेंगी। सीजीडी संस्थायें पीएनजी के लाभ एवं कनेक्शन की प्रक्रिया से संबंधित एफएक्यू तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश नोडल सीजीडी संस्था थिंक गैस का दिये गये है।
प्रदेश में 10 पीएनजी संस्थाएं
सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) में प्रदेश में कार्यरत 10 संस्थाओं को पीएनजी कनेक्शन की उपलब्धता बढ़ाने को कहा गया है। इसके लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। जहां घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं की मांग, उनकी शिकायत को तत्काल दूर किया जाएगा। कलेक्टर, एडीएम भी कनेक्शन को लेकर लोगों को प्रेरित करेंगे।
24 घंटे में होंगे एमओयू
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद पीएनजी कनेक्शन प्रदाय करने के लिए नगरीय प्रशासन एवं विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास,पीडब्ल्यूडी और मप्र औद्योगिक विकास निगम द्वारा सीजीडी संस्थाओं को उनके आवेदन करने के 24 घंटे में पाइप-लाइन बिछाने की आरओयू अनुमति दिए जाएंगे। यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। विभाग ने 10 से अधिक आरओयू आवेदनों की 24 घंटे के अंदर स्वीकृति जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al perabet perabet giriş virüsbet medusabahis medusabahis giriş grandpashabet grandpashabet giriş jojobet jojobet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet perabet giriş matbet slot oyna perabet perabet giriş hiltonbet perabet perabet perabet betnano holiganbet galabet kalebet holiganbet kingbetting kingbetting giriş lunabet lunabet giriş