LatestNewsराज्य

MP राज्य निर्वाचन आयोग में ई-फाइल सिस्टम लागू, अब ऑनलाइन होगा सारा कामकाज

भोपाल. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में अब किसी अधिकारी के टेबल पर फाइल नहीं नजर आती। कर्मचारी भी फाइल लिए इधर-उधर अधिकारियों के कक्ष में नहीं दिखते। यह सब हुआ है पूरे ऑफिस में ई-फाइल सिस्टम लागू होने से। राज्य निर्वाचन आयुक्त बसंत प्रताप सिंह ने बताया कि इस सिस्टम को लागू करने से फाइलों के निराकरण में तेजी आई है और उनके संधारण की समस्या भी खत्म हो गई है। सचिव राज्य निर्वाचन आयोग अभिषेक सिंह ने बताया कि पेपर लेस ऑफिस बनाने के संकल्प को पूरा करने के पूरी टीम ने तन्मयता से कार्य कर्य कर ई-फाइल सिस्टम को मूर्त रूप दिया है।
उन्होंने बतया कि कार्यलयीन सुविधा के लिए अलग-अलग पोर्टल बनाए गए है। अधिकारी-कर्मचारियों के लिए इलेक्ट्रॉनि ह््यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट सिस्टम और न्यायालयीन प्रकरणों के लिए कोर्ट केस मैनेजमेंट सिस्टम बनाया गया है। आयोग ई-पोलिंग बूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर भी कार्य कर रहा है।
मंत्रालय में अब भी ऑफलाइन कामकाज
मंत्रालय में ई-ऑफिस सिस्टम लागू करने के वर्षों से बात की जा रही है लेकिन अब भी ऑफलाइन ही कामकाज होता है। अधिकारी वर्ग ई-ऑफिस के स्थान पर मैन्युअल ही फाइले बुलवाते है और ऑफलाइन ही काम होता है। हालांकि यह फाइल कंप्यूटर सिस्टम से भी ऑनलाइन आती है लेकिन अधिकारियों की इस ओर रूचि नहीं है जिसे चलते मंत्रालय में ही ऑफलाइन कामकाज किया जा रहा है।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *