LatestNewsराज्य

दिल्ली पुलिस का दावा- अलकायदा के 14 आतंकी हिरासत में

नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने 22 अगस्त को झाारखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से 14 लोगों को हिरासत में लेने के बाद अल कायदा के आतंकी मॉड्यूल का भांडाफोड करने का दावा किया। दिल्ली पुलिस के अफसरों ने बताया कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद राज्यों के पुलिस बलों के साथ मिलकर एक ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने बताया कि अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट के सरगना डॉ. इश्तियाक को झारखंड से हिरासत में लिया गया। ये देश में आतंकी हमलों की तैयारी में था।
राजस्थान से 6, यूपी-झारखंड से 8 हिरासत में
दिल्ली पुलिस ने तीनों राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर इन राज्यों में जगह-जगह छापेमारी की। झारखंड के 3 जिले लोहरदगा, हजारीबाग और रांची के 14 स्थानों पर रेड डाली गई। इन जगहों पर आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों को हथियारों की ट्रेनिंग दी जा रही थी। राजस्थान के भिवाडी से 6 जबकि झारखंड और उत्तर प्रदेश से 8 लोगों को हिरासत में लिया गया। दिल्ली पुलिस ने दावा किया है कि झारखंड में अल कायदा कई जिलों में नेटवर्क खडा कर रहा है। यह कन्फर्म होते ही देर रात झारखं डमें अधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद इस इन्फॉर्मेशन को एटीएस के साथ साझा किया गया, देर रात ही टीम ने रेड डाली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *