MP में अगले 24 घंटे मानसून सुपर एक्टिव, ग्वालियर समेत 6 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट
भोपाल. प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। कहीं भारी तो कहीं हल्की वर्षा हो रही है। इसके चलते उमस और गर्मी से बेहाल प्रदेशवासियों को राहत मिली। मौसम विज्ञानियों के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मध्य प्रदेश के चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ है। दक्षिणी गुजरात से लेकर बिहार तक एक द्रोणिका जा रही है जो दक्षिण-पक्ष्चिम मध्य प्रदेश से होकर गुजर रही है। इस सिस्टम का असर पूरे प्रदेश में पड रहा है। इस वजह से पूरे प्रदेश में वर्षा हो रही है। यह सिस्टम रविवार तक ही रहने के आसार है इसके बाद उत्तर प्रदेश की तरफ निकल जाएगा। इसके बाद वर्षा की गतिविधियां कम हो जाएंगी।
अगले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में बारिश
मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान पूरे प्रदेश में वर्षा होगी। खासतौर पर ग्वालियर, रीवा, शिवपुरी, दातिया, टीकमगढ़, सागर के कुछ संभाग के जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा उज्जैन, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, शहडोल के संभाग के जिलों में वर्षा होगी। शेष संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा होगी। वर्षा की यह गतिविधि शनिवार तक रहेगी। रविवार से वर्षा की गतिविधि कमी आएगी।

