Hardik Patel ने गुजरात चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी से दिया इस्तीफा
नई दिल्ली. गुजरात में इस वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व पाटीदार नेता हार्दिक पटेल ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। हार्दिक पटेल ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी को पत्र लिखकर पाटी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी है।
मेरे फैसले का साथी स्वागत करें-हार्दिक पटेल
हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा है कि आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी। मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिये सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।

