रूबीना खानम, सपा नेता बोली -ज्ञानवापी मस्जिद प्राचीनकाल में मंदिर था, हिन्दू पक्ष को वापिस दे देनी चाहिये
अलीगढ़. अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली सपा नेता रूबीना खानम ने ज्ञानवाी मस्जिद को लेकर कहा है कि अगर वहां पर मंदिर तोड़कर मस्जिद बनायी गयी थी तो हमारे कौम को उस जमीन को हिन्दू भाईयों को दे देना चाहिये।
रूबीना ने इससे पहले हिजाब को लेकर भी बयान दिया था कि यदि कोई हमारे हिजाब पर हाथ डालेगा तो उसके हाथ काट दिये जायेंगे। दूसरा बयान रूबीना ने लाउडस्पीकर को लेकर कहा था कि मुसलमान समुदाय को छेड़ने की कोशिश न करें। अगर ऐसा हुआ तो हम महिलायें मंदिरों के बाद बैठकर लाउडस्पीकर पर कुरान का पाठ करेंगे।
रूबीना ने आगे कहा है कि मैं मानती हूं कि इस मामले में हिन्दू पक्ष जो दावा कर रहा है कि ज्ञानवापी मस्जिद प्राचीनकाल में मंदिर था और किसी शासक ने बलपूर्वक इस मंदिर को तोड़कर वहां पर मस्जिद बनायी थी। अगर यह साबित हो जाता है तो हमारे मुस्लिम समाज, धर्म गुरू, उलेमा को जमीन हिन्दू पक्ष को वापिस दे देनी चाहिये।
इस पर रूबीना के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया था। रूबीना ने ज्ञानवापी को लेकर नया वीडियो जारी किया है। रूबीना ने वीडियो जारी कर कहा है कि आजकल जो यह ज्ञानवापी मस्जिद का मसला चल रहा हे। यह मामला बहुत ज्यादा चारों ओर फेला है कि ज्ञानवापी मस्जिद नहीं है। वहां प्राचीनकाल में मंदिर था।
सपा नेत्री रूबीना ने कहा है कि हमारे मुस्लिम समाज को उलेमाओं को, धर्म गुरूओं को समझनी चाहिये कि किसी भी कब्जा की हुई जमीन पर किसी भी छीनी हुई जमीन पर बलपूर्वक कब्जा किया गया है तो हमारे इस्लाम में वहां पर नमाज पढ़ना हराम है। इसलिये अगर यह बात साबित होती है तो जमीन को हिन्दू पक्ष को वापिस कर दें। हालांकि रूबीना ने भारत सरकार से मांग की कि इस की सुप्रीम कोर्ट के जरिये उच्चस्तरीय तरीके से जांच कराई जाये और यह दावा सहीं निकलता है तो जमीन हिन्दू पक्ष को जानी चाहिये और अगर यह दावा गलत निकलता है तो फिर हिन्दू पक्ष को शांतिपूर्ण तरीके से यह दावा छोड़ना होगा और यह जमीन मुसलमानों को मस्जिद के लिये वापिस देना चाहिये।

