मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जम्मू-कशमीर की विधानसभा में विधायकों ने खामेनेई के लहराये पोस्ट, विधानसभा में धक्का-मुक्की और जमकर हुआ बवाल

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पूर्व ही आज सदन का माहौल गर्मा गया है। नेशनल कॉफ्रेंस और पीडीपी के विधायकों ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध को लेकर विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया है। विधायकों ने हाथों में ईरान में मारे गकये सर्वोच्च नेता रहे आयतुल्लाह खामेन्रेई की तस्वीरें और पोस्टर लहरा कर प्रदर्शन किया है।
ज्ेसे ही सदन की कार्यवाही शुरू होने वाली थी। नेशनल कॉफ्रेंस के विधायक सदन के वेल में उतर आये। विधायकों ने इजरायल मुर्दाबाद और अमेरिका विरोधी नारे लगाये। इस प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनसी तनवीर सादिक और अन्य विधायकों ने ईरान के प्रति अपनी संवेदनायें व्यक्त की। इजरायली हमलों की कड़े शब्दों में निंदास की है। विधानसभा में विपक्षी और सत्ता पक्ष के कुछ विधायकों के इस रूख से सदन की कार्यवाही बाधित हुई । सदन को 30 मिनट के लिये स्थगित करना पड़ा। इससे पहले एनसी विधायकों ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिये सदन में स्थगन प्रस्ताव भी पेश किया था। सदन के अन्दर और बाहर जिस तरह का शोर शराबा देखा गया, उससे साफ है कि आज विधानसभा में किसी अन्य विधाई काय्र पर चर्चा होनो मुश्किल होगा।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ठाठीपुर एक्सीडेंट में हुई 4 लोगों की मौत, तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने ऑटो को मारी टक्कर से, शीतला माता मंदिर से दर्शनकर लौट रहे थे

ग्वालियर. ठाठीपुर इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने एक ऑटो रिक्शा को जबरदस्त टक्कर मारी जिसमें घटनास्थल पर ही 4 लोगों की मौत हो गयी। दुर्घटना शुक्रवार की सुबह उस समय हुई जब ऑटो में सवार लोग शीतलामाता मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। उसमें सवार यात्रियों को संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया।
स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को खबर दी। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने अस्पताल पहुंचाया है। जहां 4 लोगों की मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने हादसे की एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें

हादसे के बाद ऑटो रिक्शा बुरी तरह पिचक गया।
हादसे के बाद ऑटो रिक्शा बुरी तरह पिचक गया।
घायल काफी देर तक ऑटो में फंसे रहे।
घायल काफी देर तक ऑटो में फंसे रहे।
हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।
हादसे में दो बच्चे भी घायल हुए हैं।

एसपी धर्मवीर यादव के मुताबिक, दो बच्चे, एक महिला और ऑटो ड्राइवर ट्रॉमा सेंटर में एडमिट हैं। स्कॉर्पियो चालक अमन शर्मा का मेडिकल टेस्ट करा रहे हैं। वहीं थाटीपुर थाने की पुलिस ने एमपी 21 जेड ई 5911 नंबर की स्कॉर्पियो जब्त कर ली है। इसके आगे का कांच टूट चुका है। सभी एयरबैग भी खुले हुए हैं।

इनकी मौत हो गई
इंद्रजीत उर्फ पप्पू शाक्य (55), लीला पति इंद्रजीत (52) ,शुभम उर्फ लाली पिता महेश शाक्य (30) प्रीति कश्यप पति करण कश्यप (60) निवासी मेरठ, शगुन पति शुभम
(प्रीति कश्यप, शुभम की सास हैं।)
ये हुए घायल
प्रीति (20) प्रियांश पिता शुभम (5) आरव पिता शुभम (6) अज्ञात
खबर लगातार अपडेट हो रही है…

Newsमप्र छत्तीसगढ़

CM के कार्यक्रम से लौट रही बस पलटने से 10 की मौतें, 30 से अधिक घायल, महिला और बच्चे का हाथ कटकर अलग

छिंदवाड़ा. मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में पिकअप वाहन से आमने-सामने की टक्कर होने के बाद बस पलट गयी। दुर्घटना में दोनों गाडि़यों के ड्रायवर सहित 10 लोगों की मौत हो गयी। 30 से अधिक घायल हो गये। एक महिला और एक बच्चे का हाथ कटकर अलग हो गया। कुछ यात्रियों के सिर फूट गये है।

बस हादसे के मृतकों के परिजनों को 4 लाख का मुआवजा.(Photo:PTI)
हादसा गुरूवार की शाम लगभग 6.30 बजे सिमरिया के पास हुआ। एमपी28पी 0321 नम्बर की इस बस में 47 लोग सवार थे। यह छिंदवाड़ा के पुलिस लाइन में आयोििजत हितग्राही सम्मेलन से लौट रही थी। कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव भी शामिल हुए थे। उन्होंने मृतकों के परिजनों 4-4 लाख रूपये जबकि गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है।

घायल एक्सीडेंट में 6 पुरूष, 3 महिला और एक बच्चे की मौत
छिंदवाड़ा जिला अस्पताल के डीन अभय सिन्हा ने बताया कि मृतकों में 6 पुरूष, 3 महिलायें और एक बच्चा भी शामिल है। एक घायल की हालत नाजुक है। जिसे नागपुर मेडीकल कॉलेजे के लिये रेफर किया गया है। उसके सिर में गंभीर चोट है। खून के थक्के जम गये है। बाकी घायलों को यही रखा गया है।
इनकी गई जान
1. भागवती (45) 2. दौलत (40) 3. शकुन यादव (45) 4. रामदास (40) 5. रमेश (35) 6. सियाबाई (40) 7. वंश (7) 8. बस ड्राइवर कमल (54) 9. पिकअप ड्राइवर रवि धारे (40)
10. एक अन्य
ग्रीन कॉरिडोर बनाकर घायलों को पहुंचाया अस्पताल
घायलों को 6 एम्बुलेंसों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इसके लिए पुलिस ने हादसे की जगह से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। कुछ घायलों को एक स्कूल बस से हॉस्पिटल लाया गया।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अपील देरी पर हाईकोर्ट रवैया सख्त, अधिकारियों को दी चेतावनी, जमीनों के प्रकरणों में जिम्मेदारी हो तय

ग्वालियर. मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ की एकलपीठ ने सरकारी जमीन से जुडे मामलों में अपील देर से दायर करने पर सख्त टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कई प्रकरणों में अधिकारी जानबूझकर देरी करते हैं। जिससे निजी पक्षों को लाभ मिलता है। हाईकोर्ट ने साफ किया कि ऐसे मामलों में अदालत को ढाल बनाकर गलत काम करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। कलेक्टर, कमिश्नर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यवाही से नहीं बचेंगे।
सुनवाई में राज्य सरकार ने बताया है कि 18 मार्च 2026 के आदेश के पालन में शपथपत्र पेश किया गया है। 24 माच्र को राजस्व विभाग ने सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों को सर्कुलर जारी किया है। समय पर अपील दाखिल करने के निर्देश सर्कुलर में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा गया है कि अपील समय पर दाखिल हो, अन्यथा संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होगा। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि सर्कुलर को विभाग और राज्य शासन की वेबसाइट पर अपलोड किया जाए, ताकि सभी अधिकारियों को जानकारी मिल सके।
7 करोड़ की जमीन मामले में देरी पर टिप्पणी
यह मामला दीनारपुर की करीब 7 करोड़ रुपए की जमीन से जुड़ा है। अपील देर से दाखिल होने के कारण शासन को नुकसान हुआ। कोर्ट ने देरी के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की जानकारी मांगी। तत्कालीन एसडीएम की वेतन वृद्धि रोकने की सजा पर भी नाराजगी जताई गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

पति-पत्नी के बीच अननेचुरल सेक्स अपराध नहीं, हाईकोर्ट ने आंशिक FIR निरस्त की, दहेज-मारपीट प्रताड़ना के आरोपों ट्रायल जारी रहेगी

ग्वालियर. हाईकोर्ट की एकल पीठ ने कहा है कि वैवाहिक संबंध के दौरान पति-पत्नी के बीच हुए यौन संबंधों को आईपीसी की धारा 377 के तहत अपरोध नहीं माना जा सकता है। पति-पत्नी के बीच अननेचुरल सेक्स अपराध नहीं है। पति के खिलाफ दर्ज एफआईआर को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि दहेज, मारपीट और प्रताड़ना के आरोपों पर मुकदमा जारी रहेगा। भिंड में 2023 में पत्नी ने पति पर रहेज न मिलने पर अननेचुरहल सेक्स का आरोप लगाकर पति के खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता पति ने ग्वालियर हाईकोर्ट में एफआईआर रद्द करने की मांग की थी। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि केवल सामान्य आरोप लगाये गये हैं। जिनमें कोई ठोस साक्ष्य नहीं है। इस आधार पर हाईकोर्ट ने केस निरस्त कर दिया है।
इसके साथ ही हाईकोर्ट ने आईपीसी की धारा 375-377 की व्याख्या करते हुए कहा है कि संशोधित कानून के तहत कई यौन कृत्य की परिभाषा में आते है। लेकिन वैवाहिक संबंधों के भीतर पति-पत्नी के बीच हुए यौन संबंध आदि पत्नी नाबालिग नहीं है तो उन्हें धारा 377 के तहत अपराध नहीं माना जा सकता है।
अन्य आरोपों पर जारी रहेगा ट्रायल
कोर्ट ने स्पष्ट किया कि दहेज मांग, मारपीट और प्रताड़ना जैसे आरोपों की सुनवाई जारी रहेगी। इन धाराओं में दर्ज FIR को निरस्त नहीं किया गया है। यह फैसला वैवाहिक संबंधों और आपराधिक कानून की व्याख्या को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिसमें अदालत ने अलग-अलग धाराओं के दायरे को स्पष्ट किया है।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि शादी के समय ससुराल वालों को 4 लाख रुपए कैश, सोने के गहने और घरेलू सामान दिए गए थे। इसके बावजूद ससुराल वाले 10 लाख रुपए और बुलेट की मांग करते रहे। मांग पूरी नहीं करने पर प्रताड़ित किया गया। मारपीट की गई। शिकायत में महिला ने अपने पति पर जबरन आप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप भी लगाया। उसका कहना था कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति उसके साथ जबरदस्ती करता था, जिससे उसे शारीरिक और मानसिक परेशानी होती थी। ससुर पर भी गलत व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए गए थे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

विश्वविद्यालय व मुरार में महिलाओं के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन छीनने वाले शातिर आरोपी गिरफ्तार   

ग्वालियर थाना विष्वविद्यालय व थाना मुरार की संयुक्त टीम बनाकर उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपियों की पतारसी कर उसे पकड़वाने हेतु निर्देषित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देषानुसार सीएसपी विष्वविद्यालय श्रीमती हिना खान सीएसपी मुरार अतुल कुमार सोनी ने थाना विष्वविद्यालय व मुरार पुलिस की संयुक्त पुलिस टीम को उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपियों को पकड़ने हेतु लगाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण
फरियादिया कृपादेवी निवासी गौरा अपार्टमेन्ट बलवंत नगर ने थाना विष्वविद्यालय में रिपोर्ट लेख कराई कि  13 मार्च की सुबह वह अपने घर से बैंक के लिये पैदल जा रही थी, तभी एम.डी. सन्स स्टोर सिटी सेन्टर के सामने एक व्यक्ति मास्क लगाकर मोटरसाइकिल से आया और झपट्टा मारकर मेरे गले से सोने की चेन खींचकर भाग गया।
इसी प्रकार थाना मुरार में भी फरियादिया ने नीता कुशवाह निवासी न्यू गणेश कॉलोनी मुरार ने रिपोर्ट लेख कराई कि 20 मार्च को सुबह वह अपने पति के साथ मन्दिर से घर के लिये जा रही थी जैसे ही शिवाय हॉस्पीटल से आगे गली में पहुंची तभी आगे से एक लड़का मुंह पर कपड़ा बांधे हुये मोटरसाइकिल से आया और मेरे गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर मोटरसाइकिल से भाग गया।
दौराने विवेचना पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल के आसपास के लगभग तीन सैकड़ा सीसीटीव्ही फुटेज चेक किये जाकर संदिग्ध को चिन्हित किया गया। सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र सक्रिय किए गये। 26 मार्च को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त प्रकरणों में वांछित आरोपी गणेषपुरा चौराहा मुरार में खड़ा है। उक्त सूचना पर से पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया, जहॉ से पुलिस द्वारा उक्त संदिग्ध को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम के.के उर्फ कृष्णकांत शर्मा पुत्र राजेन्द्र शर्मा उम्र 36 साल निवासी गणेषपुरा बड़ा गांव मुरार का होना बताया।
आरोपी से थाना मुरार एवं विष्वविद्यालय क्षेत्र में हुई उक्त दोनों घटनाऐं कारित करना बताया। पुलिस द्वारा पकड़े गये आरोपी की निषादेही पर छीनी गई दोनों सोने की चेन एवं घटना में प्रयुक्त एक प्लेटिना मोटर सायकिल, पहने हुए पकड़े, मूॅह बाधने में प्रयोग की गई साफी, पिठ्ठू बैग व मोबाइल को जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया और आरोपी से शहर में हुई अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
जप्त माल 
दो सोने की चेन तथा घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटर साइकिल को जप्त किया।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

शंकरपुर स्थित लगभग 3 करोड़ रुपए मूल्य की डेढ़ बीघा सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई  

ग्वालियर – सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिये लगातार मुहिम चलाई जा रही है। इस कड़ी में गुरुवार को कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर गई राजस्व व नगर निगम की संयुक्त टीम ने ग्वालियर शहर से सटे शंकरपुर ग्राम के अंतर्गत लगभग डेढ़ बीघा बेशकीमती जमीन मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटवाए। अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य लगभग 3 करोड़ रुपए आंका गया है।
तहसीलदार महेन्द्र यादव ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई जमीन का एक हिस्सा नगर निगम की पानी की टंकी के लिए आरक्षित था। इस जमीन पर लगभग 2 हजार वर्गफुट क्षेत्र में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से ईंटों की दीवार बना दी गई थी। साथ ही कुछ लोगों द्वारा सीमेंट आदि की बिक्री भी यहां से की जा रही थी। इन सभी अतिक्रमणों को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटवा दिया गया है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी जमीन से बेजा कब्जे हटाने की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ अतिक्रामकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी।
LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सरकार ने दिया बड़ा अपडेट, पेट्रोल-डीजल का 2 महीने का बैकअप तैयार

नई दिल्ली. मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव देखा जा रहा है। मौजूदा समय में होर्मुज स्ट्रेट के आसपास स्थिति संवेदनशील बनी हुई है, जहां से दुनिया के कुल कच्चे तेल का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा गुजरता है। ऐसे हालात में कई देशों में ईंधन कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है और सप्लाई को लेकर चिंताएं भी बढ़ी हैं।
इसी बीच भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल और रसोई गैस को लेकर बड़ा अपडेट देते हुए साफ किया है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है। सरकार के मुताबिक भारत के पास करीब दो महीने का पर्याप्त तेल भंडार मौजूद है और एलपीजी की सप्लाई भी पूरी तरह सुरक्षित है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर खरीदारी न करें।
60 दिनों का तेल भंडार, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार, देश के पास कुल 74 दिनों की भंडारण क्षमता है, जिसमें फिलहाल लगभग 60 दिनों का कच्चा तेल, पेट्रोल और डीजल का स्टॉक उपलब्ध है। इसके अलावा, अगले दो महीनों के लिए कच्चे तेल की खरीद पहले ही सुनिश्चित कर ली गई है। सरकार का कहना है कि वैश्विक हालात चाहे जैसे भी हों, भारत में ईंधन की सप्लाई बाधित नहीं होगी।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

8वें वेतन आयोग पर आया सबसे बड़ा अपडेट, मिलेगी गुड न्यूज

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने आठवें वेतन आयोग को लेकर स्थिति साफ कर दी है, जिससे सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लंबे इंतजार को लेकर नई स्पष्टता सामने आई है। सरकार के मुताबिक, आयोग अपने गठन के 18 महीनों के भीतर रिपोर्ट सौंप देगा। यानी वेतन, पेंशन और भत्तों में संभावित बदलाव का फैसला अब एक तय समयसीमा में सामने आ सकता है।
आठवें वेतन आयोग का गठन
दरअसल 23 मार्च 2026 को वित्त राज्य मंत्री ने लिखित जवाब देते हुए बताया कि आठवें वेतन आयोग का गठन पहले ही हो चुका है। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन 3 नवंबर 2025 को जारी किया गया था और आयोग के चेयरपर्सन व अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी पूरी हो चुकी है। इसका मतलब है कि आयोग अब सक्रिय रूप से काम कर रहा है। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि आयोग का मुख्य उद्देश्य केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन ढांचे, भत्तों और पेंशन प्रणाली की व्यापक समीक्षा करना है। इसमें बेसिक सैलरी, महंगाई भत्ता, पेंशन स्ट्रक्चर और अन्य सुविधाओं से जुड़े सभी पहलुओं पर विचार किया जाएगा।
18 महीने का समय दिया गया
सबसे अहम बात यह है कि आयोग को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। यानी रिपोर्ट आने के बाद ही सरकार इस पर अमल करने का फैसला लेगी। फिलहाल लागू करने की कोई निश्चित तारीख तय नहीं की गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि सिफारिशों का वित्तीय असर रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

27, 28-29 मार्च को ग्वालियर-चंबल में अलर्ट, मार्च में तीसरी बार गिरेगा पानी

ग्वालियर. एमपी में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। मौसम केंद्र ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 27, 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहेगा। मार्च में आंधी-बारिश के दो दौर आ चुके हैं। एक दौर लगातार 4 दिन तक रहा। इस दौरान 45 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई। वहीं, 17 जिलों में ओले भी गिरे। इससे गेहूं, पपीता और केले की फसलें बर्बाद हुई है। अब तीसरा दौर 27 मार्च से शुरू होने की संभावना है।


मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को प्रदेश के कई शहरों में गर्मी का असर तेज रहा। 5 शहर ऐसे रहे, जहां तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया। 5 बड़े शहरों की बात करें तो सबसे गर्म उज्जैन रहा। यहां अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबलपुर में 36.1 डिग्री, इंदौर में 36 डिग्री, भोपाल में 35.8 डिग्री और ग्वालियर में तापमान 35.1 डिग्री दर्ज किया गया।
नर्मदापुरम में प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रहा। यहां पारा 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। रतलाम में 38.6 डिग्री, खंडवा में 38.5 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 38 डिग्री, धार-मंडला में 36.8 डिग्री, गुना में 36.5 डिग्री, खजुराहो में 36.4 डिग्री और बैतूल में तापमान 36.2 डिग्री रहा।