मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

गैगवार की संभावना को देखते हुए पुलिस ने गैंगस्टर हरेन्द्र राणा अमित यादव के घर भाड़े शूटर की सूचना पुलिस ने दी दविश

ग्वालियर. मुरार इलाके में गैंगवार की संभावना के बीच सुबह उस वक्त हड़कंप मन गया। जब पुलिस ने गैंगस्टर हरेन्द्र राणा और अमित यादव और के उसके साथियों के ठिकाने पर भारी पुलिसबल के साथ दविश दी गई। यह कार्यवाही जमीनी व्यापार के झगड़े में और फिर गैंगवार की आशंका पर की गयी। जिसमें पुलिस ने गैंगस्तर और बदमाश अमित यादव व उसके छोटे भाई आकाश पूरे घर की सघन तलाशी ली। लेकिन कुछ खास हाथ नहीं लग पाया। पुलिस दोनों पक्षों के अन्य अड्डों पर भी पहुंची। जिसमें फरियादी का भाई अमित नहीं मिला तो उसके गुर्गे भी समय रहते अंडरग्राउण्ड हो गये। पुलिस की ताबड़तोड़ दविश के बाद अब पूरे इलाके में दहशत और चर्चाओं का माहौल है।
कीमती प्लॉट पर भूमाफियाओं की नजर
मुरार के बड़ागांव स्थित अमित यादव के गोल खाते की जमीन के एक कीमती प्लॉट पर लम्बे समय से भूमाफियाओं की नजर बनी हुई है। इस जमीन को लेकर गैंगस्टर हरेन्द्र राणा और अमित यादव के बीच पहले विवाद हुआ था। फिर सहमति से सौदा हा गया। बाद में उक्त प्लॉट पर अमित का छोटा भाई आकाश अपना हक जताने लगा। इसी बीच 2 दिन पूर्व हरेन्द्र राणा अपने साथियों के साथ बड़ागांव स्थित प्लॉट पर पहुंचा तो उसका समना आकाश यादव से हो गया। जहां दोनों पक्षों के बीच मुंहवाद हो गया। घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ़ता देख गैंगवार की आशंका जताई है।
पुलिस की स्पेशल टीम ने दी दविश
टकराव की संभावना को देखते हुए पुलिस ने रविवार की सुबह एहतियातन काय्रवाही करते हुए गैंगस्टर के घर स्पेशल टीम के साथ दविश दी। इस टीम को लीड आईपीएस अनु बेनीवाल ने किया। जिसमें टीआई अमरसिंह सिकरवार, टीआई आलोक परिहार समेत क्राइम ब्रांच पुलिस भी शामिल रहीं। ज बवह नहीं मिला तो उसके अन्य ठिकानों पर भी पुलिस पहुंची। लेकिन खाली हाथ लौट आयी। इसके साथ ही पुलिस ने फरियादी पक्ष का आपराधिक रिकॉर्ड होने पर भी उनके अड्डों पर दविश दी गयी तो फरियादी को छोड़ कर बाकी गायब मिले।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

फिर खुलेंगी व्यापमं घोटाले की फाइलें, सुप्रीम कोर्ट ने CBI और MP सरकार से पूछा

भोपाल. व्यापमं महाघोटाले की जांच की आंच एक बार फिर तेज होने वाली है। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व विधायक पारस सकलेचा की याचिका पर कडा रूख अपनाते हुए सीबीआई और मध्य प्रदेश सरकार को स्पष्ट आदेश दिए है। कोर्ट नेइ पूछा है कि सकलेचा द्वारा दी गई 320 पन्नों की डिटेल शिकायत पर अब तक क्या एक्शन लिया गया। जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस एन.वी. अंजारिया की बेंच ने आदेश दिया कि जांच एजेंसी और राज्य शासन अब तक की गई पूरी जांच और दाखिल चार्जशीट का ब्यौरा शपथ पत्र के साथ पेश करें। मामले की अगली सुनवाई 16 अप्रैल 2026 को तय की गई है। सकलेचा की ओर से सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा , सर्वम रितम खरे , विपुल तिवारी, इंद्रदेव सिंह मौजूद थे। वहीं शासन की ओर से अतिरिक्त एडवोकेट जनरल श्रीधर पोटराजू, सीबीआई की और से दविंदर पाल सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा।

पूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। - Dainik Bhaskarपूर्व विधायक पारस सकलेचा ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। - Dainik Bhaskar
हाईकोर्ट ने कर दी थी याचिका खारिज
दरअसल, इंदौर हाईकोर्ट ने अप्रैल 2024 में सकलेचा की याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि वे इस मामले में सीधे तौर पर ‘प्रभावित पक्ष’ नहीं हैं। इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई। सकलेचा के वकील विवेक तन्खा और उनकी टीम ने दलील दी कि भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतकर्ता की भूमिका अहम होती है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए जवाब तलब किया है।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

1 अप्रैल से 5 बड़े बदलाव -एलपीजी, एटीएम, ट्रेन टिकट से लेकर पैनकार्ड तक

नई दिल्ली. मार्च का महीना समाप्त होने वाला है अगले पांच दिनों के बाद अप्रैल 2026 की शुरूआत हो जायेगी। प्रति महीने की तरह यह नया माह भी देश में कई बड़े वित्तीय बदलावों के साथ रूल चेंज 1 अप्रैल से शुरू होने वाला है। इन बदलावों का प्रभाव हर घर हर पॉकेट पर देखने को मिल सकता है। कुछ बड़े बदलाव के बारे में बात करें तो मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के चलते पहले से जारी एलपीजी सकट में बीती पहली अप्रैल से एलपीजी सिलेंडर कीमत में बदलाव हो सकते है। नया इनकम टैक्स एक्ल लागू होने होने से टैक्स और वेतन से जुड़े बदलाव होने वाले है। यही नहीं पैनकार्ड को लेकर भी नियम में बदलाव होने जा रहे हैं।
1- एलपीजी, एटीएफ से सीएनजी -पीएनजी के दाम बढ़ेंगे
हर माह की पहली तारीख की तरह ही 1 अप्रैल 2026 की शुरूआत एलपीजी सिलेंडर के दामों बदलाव के साथ देखने को मिल सकती है। मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की शुरूआत के बाद गहराई एलपीजी किल्लत के बीच पहले ही तेल कम्पनियां इनके दामों में बढ़ोत्तरी करके महंगाई का झटका दे चुकी है। पहली तारीख को नये रेट जारी किये जा सकते है। इसके अलावा ऑइल क्राइसिस के बीच हवाई ईधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में बदलाव और सीएनजी-पीएनजी के दामों में बदलाव देखने को मिल सकता है।
2- रेलवे टिकट कैंसिल करना होगा महंगा
अप्रैल माह की पहली तारीख से रेल की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये भी बदलाव होने वाला है। खासतौर पर रेलवे टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियम बदलने जा रही है। 1 अप्रैल से जो नियम लागू होंगे। उनके तहत अब कंफर्म रेलवे टिकट रद्द करने पर यात्रियों का अधिक पैसे चुकाने होंगे। अब ट्रेन के छूटने से 8 घंटे पूर्व कोई रिफंड जारी नहीं होगा। पहले यह 4 घंटे तक होता था। 8-24 घंटे पहले रद्द टिकटों पर 50 प्रतिशत, जबकि 24-72 घंटे पूर्व कैंसिल टिकटों पर 25 प्रतिशत कटौती और 72 घंटे पहले टिकट रद््द करने पर सबसे अधिक रिफंड मिलेगा।
3- पैन कार्ड के जुड़े नियमों में बदलाव
1 अप्रैल 2026 से होने वाले अन्य बड़े बदलावों में पैन कार्ड से जुड़ा बदलाव भी शामिल है। नये नियमों के तहत पैन पाने या उसे अपडेट करने से जुड़े नियम सख्त हो सकते हैं। रिपोर्ट्स की माने तो अब पैन कार्ड से जुड़े आवेदनों के लिये केवल आधार कार्ड पर्यापत नहीं होगा। आवेदकों को अन्य डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होंगे। इसके साथ ही जो आवेदन पेडिंग है। उन्हें नयेनियम लागू होने से पूर्व पूरा करने के आदेश भी जारी किये गये हैं।
4- पीएनबी, एचडीएफसी से बंधन बैंक तक के नियम
अगर आपका एकाउंट एचडीएफसी, पीएनबी या फिर बंधन बैंक में है। आप इन बैंकों का एटीएम उपयोग करते हैं तो फिर आपके लिये भी 1 अप्रैल 2026 से एटीएम नियम बदलने जा रहे हैं। प्रमुख बदलावों पर नजर डाले ंतो एचडीएफसी बैक फ्री एटीएम निकासी में अब यूपीआई विड्रॉल को भी काउंट करेगा। अभी तक यह अलग से गिनी जाती थी। यानी एचडीएफसी बैंक के जो ग्राहक एटीएम पर यूपीआई का उपयोग करते हैं। एटीएम के माध्यम मुफ्त लेन देन लिमिट घट सकती है। इसके बाद विड्रॉल पर प्रति ट्रांजेक्शन 23 रूपये का शुल्क लग सकता है। अभी बैंक ने एटीएम से माह में 5 फ्री निकासी की सुविधा दी है। एचडीएफसी के अलावा पंजाब नेशनल बैंक ने अपने कुछ डेबिट कार्डो के लिये प्रतिदिन ट्रांजंेक्शन की लिमिट में बदलाव का ऐलान किया है। अब प्रतिदिन 50 या 75 हजार रूपये तक निकाल सकेंगे। यह लिमिट उन कार्ड होल्डर्स के लिये कम है। जिनकी लिमिट पहले 1 लाख रूपये प्रतिदिन है। महानगरों में बंधन बैंकों के एटीएम को 3 फ्री ट्रांजेक्शन मिलेंगे। अन्य में यह सीमा 5 ट्रांजेक्शन की होगी। यह लिमिट क्रॉस होने के बाद प्रत्येक फायनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 23 रूपये लगेगें।
5- नये इनकम टैक्स के नियम बदलाव
देश में दूसरा और सबसे बड़ा बदलाव अप्रैल की पहली तारीख से टैक्स से जुड़ा होने जा रहा हे। आयकर अधिनियम 2025 मोजूदा कानून की जगह लेगा। जो 1961 से लागू है। नये इनकम टैक्स नियम के साथ ही टैक्स से जुड़े कड़े बदलाव देखने को मिलने वाले है। सरकार के अनुसार टैक्सपेयर्स पर अनुपालन का बोझ कम करने और कानून को आधुनिक आसान बनाने के लिये कई बदलाव किये गये है। टैक्स से जुड़े कुछ बदलावों की बात करें तो 1 अप्रैल से आईटीआर भरने के लिये जिस फार्म 16 की आवश्यकता पड़ती है। अब आपको फॉर्म 16 नहीं मिलेगा। बल्कि इसकी जगह पर अब दूसरा फॉर्म दिया जायेगा। उसी फार्म का उपयोग आप इनकम डॉक्यूमेंट के तोर पर कर सकते है। फॉर्म 16 को टीडीएस का प्रमाणपत्र माना जाता है। यह वेतन इनकम पर लगने वाला टीडीएस सर्टिफिकेट भी हे। फॉर्म 16ए किराया, ब्याज, व्यापार और परामर्श शुल्क जैसी नॉन सैलरी इनकम के लिये टीडीएस प्रमाण पत्र है। इसका नाम भी 1 अप्रैल से बदल कर फॉर्म 131 कर दिया जायेगा। इसे संबंधित तिमाही टीडीएस डिटेल जारी करने की डेट से 15 दिनोंके भीतर जारी करना होगा।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ईरान का दावा-अमेरिका का F-18 फायटर जेट मार गिराया

नयी दिल्ली. ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया है कि उसने एक अमेरिकी एफ‘-18 फायटर जेट को मार गिराया है। ईरानी मीडिया के अनुसार यह कार्यवाही उसके एयर डिफेंस सिस्टम के माध्यम से की गयी है। इसे हालिया सैन्य तनाव के बीच बड़ी कामयाबी बताया जा रहा है। हालांकि इस दावे की अभी तक स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले भी आईआरजीसी ने अमेरिकी फायटर जेट एफ-15 जैसे लड़ाकू विमानों को मार गिराने का दावा किया था। जिसे अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बेबुनियाद बताया था। अभी तक इस घटना को लेकर अमेरिका या उसके पश्चिम एशियाई सहयोगियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आयी है। इस दौरान 2026 में जारी अमेरिका-ईरान तनाव के बीच अमेरिकी सैन्य नुकसान को लेकर नयी जानकारी सामने आ रही है। विभिन्न रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी तक अमेरिका लगभग 18 सैन्य विमानों को नुकसान झेल चुका है। एक एफ-35 फायटर जेट को भी नुकसान पहुंचने की रिपोर्ट आयी थी।
कौन-कौन से फायटर जेट को हुसा नुकसान
सबसे अधिक नुकसान ड्रोन सेक्टर को हुआ है। अमेरिका के 12एमक्यू-9 रीपर ड्रोन मार गिराये हैं। एमक्यू-9 रीपर एक अत्याधुनिक ड्रोन है। जिसका उपयोग लम्बे समय तक निगरानी और सटीक हमलों के लिये किया जाता है। इसमें हेलफायर मिसाइलें लगी होती है। यह लगभग 27 घंटे तक हवा में रह सकता है।
इन ड्रोन को ईरान के सैन्य ठिकानों ओर आईआरजीसी के कैंप्स को टारगेट करने के लिये भेजा गया था। लेकिन ईरान की मजबूत एयरडिफेंस और मिसाइल सिस्टम ने इन्हें रास्ते में ही नष्ट कर दिया। एक रीपर ड्रोन की कीमत करीब 250 करोड़ रूपये बताई जाती है। पिछलेदिनों 3 एफ-15 फायटर जेट को कुवैत की वायुसेना ने इसे दुश्मन का समझकर मिसाइल से निशाना बना दिया। यह सभी विमान ईरान के खिलाफ मिशन पर थे। इस घटना में 3 पायलट्स की भी मौत हो गयी। एफ-15 भले ही पुराना प्लेटफॉर्म है। लेकिन आज भी इसे बेहद ताकतवर माना जाता है। यह हवा से हवा और हवा से जीमन पर हमला करने में सक्षम है ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

CWC की टीम पर चाकू हमला करने का प्रयास, सब्जी भी फेंकी, नशे की सामग्री बेचने वालों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस को सौंपा

ग्वालियर. बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने एसजीपीओ पुलिस के सहयोग से बच्चों को नशे की सामग्री बेचने वालों पर कार्यवाही की है। यह कार्यवाही ग्वालियर के मशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास की गयी है। चैयरमैन सोमेश महंत ने बताया है कि उन्हें लम्बे समय से खबरें मिल रही थी कि मंशापूर्ण हनुमान मंदिर के पास एक मकान में कुछ लोग रहते है, जो स्वयं भी नशा करते है और बच्चों को भी नशे की सामग्री बेचते है। सूचना की पुष्टि के लिये सीडब्ल्यूसी की एक टीम ने बच्चे को ग्राहक बनाकर भेजा। टीम के सदस्य आसपास मौजूद थे। बच्चे ने पैसे देकर नशे की सामग्री खरीदी और जिसके बाद आरोपियों ने उसे विभिन्न नशीली वस्तुयें उपलब्ध करायी।
नशा बेचने वालों पर कार्यवाही
नशा बचेने वालों पर कार्यवाही करने के लिये पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी। चेयरमैन महंत ने यह भी बताया कि कार्यवाही के दौरान आरोपियों ने टीम पर हमला कर दिया। इस बीच एक व्यक्ति ने चाकू निकाल लिया था। किसी ने टीम के सदस्यों पर बनी हुई सब्जी भी फेंक दी। आरोपियों के कब्जे से सुलोचन की ट्यूब, नशीली गोलियां और एक अटैची मिली। जिसमें अन्य सामग्री भी मौजूद थी। यह सभी जब्त की गयी वस्तुएं पुलिस को सौंप दी गयी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष और टीआई के बीच हुई तीखी नोंकझोंक, किससे बात कर रहे हैं पहले परिचय लीजिये, मैं जिलाध्यक्ष हूं प्रदर्शन खत्म करने को लेकर हुई नोंकझोंक

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविश्वविद्यालय के कुलगुरू प्रो. राजकुमार आचार्य के बंगले पर मंगलवार को उस वक्त हंगामे की स्थिति निर्मित हो गयी, जब युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय यादव विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे। धरनास्थल पर पुलिस पहुंची और समझाइश देने का प्रयास किया। लेकिन बात बिगड़ गयी। बहस के दौरान विजययादव ने टीआई रविन्द्र जाटव से कहा कि आप किस से बातकर रहे है। पहले परिचय लीजिये । मैं जिलाध्यक्ष हूं, इस पर दोनों के बीच तीखीं नोंकझोंक हो गयी। घटना का वीडियो भी सामने आयाहै।जिसमें साफ देखा जा सकता है कि दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक बहस चली और माहौल तनावपूर्ण बना रहा। हालांकि, बाद में पुलिसकर्मियों और कार्यकर्ताओं ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।


छात्रों की मांग
छात्रों की मांग मुख्य मांग परीक्षा फॉर्म भरने के लिये पोर्टल लिंक को दोबारा खोलने की है। ताकि छूटे हुए छात्र भी आवेदन कर सकें। उनका कहना था कि जब परीक्षा केन्द्र को परीक्षा शुरू करने से मात्र 40 घंटे पहले बदला जा सकता है तो फॉर्म भरने की लिंक खोलने में क्या समस्या है।
रजिस्टार के नहीं मिलने पर कुलगुरू के निवास पर पहुंचे छात्र
परीक्षा में शामिल होने के लिये फार्म भरने की लिंक बन्द होने और परीक्षा से 40 घंटे पहले परीक्षा केन्द्र बदलने से छात्र परेशान है। वह मंगलवार की दोपहर रजिस्ट्रार डॉ. राजीव मिश्रा से मिलने के लिये ऑफिस पहुंचे पर वहां रजिस्ट्रार वहां नहीं थे। नाराज छात्र एनएसयूआई के दात्र नेता पारस यादव के नेतृत्व में शाम को लगभग 4 बजे कुलगुरू के निवास परद पहुंच गये। धरना-प्रदर्शन किया। वह 3 घंटे डटे रहे। धरना के बीच रजिस्ट्रार धरनास्थल पर पहुंचकर कहा कि बुधवार को फॉर्म भरने के लिये लिंक पुनः खोली जायेगी। जिससे वंचित छात्र आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद छात्रों ने अपना धरना समाप्त कर दिया।
रात्रि में पुनः कुलगुरू के बंगले पहुंचे छात्र
रजिस्ट्रार के आश्वासन के बाद रात में छात्र फिर कुलगुरू के बंगले पर पहुंच गये और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस पर यूनिवर्सिटी थाना टीआई रविन्द्र जाटव घरनास्थल पर पहुंचे और प्रदर्शन खत्म करने के लिये कहा। तभी युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विजय यादव और उनके बीच बहस हो गयी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

महिला सशक्तिकरण की इबारत, बुधवार को 6 जरूरतमंद महिलायें बनी “शक्ति दीदी”

अब तक 107 जरूरतमंद महिलाएं शक्ति दीदी के रूप में बनीं आत्मनिर्भर
ग्वालियर – “शक्ति दीदी” नवाचार के तहत जरूरतमंद महिलाएँ पेट्रोल पंपो पर फ्यूल डिलेवरी वर्कर का मोर्चा संभाल कर आत्म निर्भर बनी हैं। नारी शक्ति के महापर्व नवदुर्गा महोत्सव की पुण्य बेला में बुधवार को 6 जरूरतमंद महिलायें “शक्ति दीदी” बनी । जिले में अब तक 107 जरूरतमंद महिलायें शक्ति दीदी नवाचार के माध्यम से आत्मनिर्भर हो चुकी हैं।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बुधवार को काल्पीब्रिज रोड मुरार स्थित एसआर पेट्रोलियम पर सुश्री मधु, सुश्री खुशबू व सुश्री हेमलता को शक्ति दीदी की जिम्मेदारी सौंपी। कलेक्टर ने फूल मालायें पहनाकर तीनों शक्ति दीदियों का स्वागत किया। साथ ही शक्ति दीदी की जैकेट व पहचान पत्र सौंपा। उन्होंने तीनों शक्ति दीदियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि आप सब आत्मविश्वास के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें। जिला प्रशासन व पुलिस आप सबकी मदद के लिये तत्पर है। उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक को भी निर्देश दिए कि शक्ति दीदियों को कोई समस्या नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर सहायक संचालक महिला बाल विकास राहुल पाठक एवं सहायक जिला आपूर्ति अधिकारी सौरभ जैन भी उपस्थित रहे।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में तैयार होगी “फायर सेफ्टी सेना” – कलेक्टर

ग्वालियर – अग्नि सुरक्षा के प्रति जन-जन को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर समाज के सभी वर्गों के साथ सार्थक संवाद हुआ। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जिस तरह सड़क दुर्घटना में पहला घंटा घायल व्यक्ति का जीवन बचाने के लिये अस्पताल तक पहुँचाने का गोल्डन अवर होता है, उसी तरह अग्नि दुर्घटना में कुछ सेकेंड व मिनट गोल्डन माने जाते हैं।
इसलिये हमें फायर ब्रिगेड के इंतजार में खड़े न रहकर आग बुझाने के लिये एकजुट होकर प्रयास करना चाहिए। इससे आग लगने की छोटी सी घटना को बड़ी घटना में तब्दील होने से रोका जा सकता है। पर इसके लिये शतप्रतिशत घरों व प्रतिष्ठानों में कोई न कोई अग्निशमन यंत्र होना व उनके इस्तेमाल के तरीके आना जरूरी हैं।
अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षित करने के लिये सभी के सहयोग से वॉलेंटियर प्रशिक्षित कर “फायर सेफ्टी सेना” तैयार की जायेगी। इस पर संवाद कार्यक्रम में मौजूद सभी प्रतिभागियों ने सहमति जताई। कलेक्टर ने कहा कि फायर सेफ्टी सेना के लिये शहर के प्रत्येक बाजार, मोहल्ला, शिक्षण संस्थाओं, औद्योगिक प्रतिष्ठानों इत्यादि के कामगारों को प्रशिक्षण दिलाकर वॉलेंटियर तैयार किए जायेंगे। एसडीआरएफ के सहयोग से अभी तक लगभग 350 सेल्फ डिफेंस वॉलेंटियर तैयार किए जा चुके हैं। ये सभी भी फायर सेफ्टी सेना के हिस्सा होंगे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि 29 से 31 मार्च तक ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में अग्नि सुरक्षा मेला लगने जा रहा है, जिसमें अग्निशमन यंत्रों के इस्तेमाल की बारीकियां सिखाई जायेंगीं। साथ ही अग्निशमन यंत्र भी खरीदे जा सकेंगे।
 संवाद कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण, रहवासी संगठन, जनप्रतिनिधिगण, व्यापारिक, औद्योगिक, कोचिंग संस्थान, दुकानदार एसोसिएशन, निजी अस्पताल संचालक, एनजीओ, ट्रांसपोर्ट नगर एसोसिएशन, दवा व्यापारी संघ, आतिशबाजी विक्रेता संघ, पेट्रोल पंप संचालकगण, कृषि उपज मंडी व्यापारी व मैरिज गार्डन संगठन, समाजसेवियों, शैक्षणिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं फायर वॉलेंटियर ने भाग लिया।
बिजली संबंधी अग्नि दुर्घटना से बचने हर घर में अच्छी वायर व एमसीबी लगवाएं 
विद्युत वितरण कंपनी के महाप्रबंधक पीआर पाराशर ने संवाद कार्यक्रम में सलाह दी कि घरों में अच्छी क्वालिटी की वायरिंग व एमसीबी होना जरूरी है। जिससे शॉर्ट सर्किट होने पर आग फैलने की संभावना न्यूनतम रहेगी। उन्होंने सलाह दी कि कमरे के आकार के अनुसार प्रोपर क्षमता का एसी लगवाना चाहिए। साथ ही घरों का एसी 25-26 तापमान पर चलाएं। कम तापमान पर लगातार एसी चलाने से कंप्रेसर गर्म होकर ब्लास्ट हो सकता है। उन्होंने घटिया क्वालिटी के सफेद बिजली तार इस्तेमाल न करने का आह्वान भी किया।
Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगम के राजस्व अमले की कार्रवाई, राजस्व जमा न करने पर 10 दुकानों पर की गई तालाबंदी

ग्वालियर- नगर निगम ग्वालियर द्वारा राजस्व वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत निगम दुकानों का राजस्व जमा न करने पर खिड़क मार्केट, लक्ष्मीगंज मे 10 दुकानों पर तालाबंदी की कार्रवाई की गई। ढोली बुआ के पुल स्थित गौशाला में अवैध रूप से प्रथम तल पर रह रही महिला को 07 दिवस का बेदखली हेतु नोटिस जारी की जाने के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के दौरान राजस्व कर संग्रहक नितेश शिवहरे, मदाखलत अमला एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं अमला उपस्थित रहा।
नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा राजस्व वसूली के लक्ष्य की पूर्ति के लिए लगातार राजस्व वसूली की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत आज अपर आयुक्त प्रदीप तोमर के निर्देशन में लक्ष्मीगंज क्षेत्र में राजस्व वसूली की कार्यवाही की गई। जिसमें दुकानों को नोटिस देने के बाद भी राजस्व जमा न करने वाले खिड़क मार्केट, लक्ष्मीगंज के 10 दुकानदारों की दुकानों पर तालाबंदी कर दुकानें बंद की गई तथा 3 दुकानदारों से 90000 रूपये के चैक प्राप्त किए गए। इसके साथ ही अन्य मार्केट में वसूली की कार्यवाही करते हुए दुकानदारों को भी राजस्व जमा करने के निर्देश दिए गए।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, राज्यपाल और सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

ग्वालियर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षण पात्रता परीक्षा (टीईटी) की परीक्षा कराये जाने के संबंध में 2 अप्रैल को जारी किये आदेश को निरस्त कराने की मांग को लेकर बुधवार की शाम 4 बजे कलेक्टर कार्यालय के मुख्य द्वार सैकड़ों की संख्या में सर्वोच्च न्यायालय के कक्षा 1-8वीं का अध्ययन कराने वाले अध्यापन कराने वाले तथा शिक्षा का अधिकार अधिक 2009 लागू करने होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यतःके संबंधी आदेश पर पुनर्विचार याचिका दायर की मांग को लेकर आक्रोशित शिक्षकों प्रदर्शन कर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के ज्ञापन एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारी नेता लक्ष्मीनारायण जाटव ने मांग की है कि आध्यादेश में वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा से छूट देने के लिये सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करने एवं लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल के आदेश को निरस्त कर राहत देने के लिये कहा है। कलेक्ट्रेट पर ज्ञापन सौंपने वालो में रहीश गौरी, लक्ष्मीनारायण जाटव, राजेश मिश्रा, हिम्मत सिंह यादव, निरंजन सिंह गुर्जर, अमित उपमन्यु, अरूणप्रताप सिंह, गजेन्द्र सिंह गुर्जर, मानवेन्द्रसिंह कौरव, पदम नारायण सिंह, राजेन्द्र पक्षवार, प्रीती शर्मा, शशि कुशवाह, शंकुतला यादव, रामअवतार मौर्य, मनोज बरैया, हाकिमसिंह पाल, राजेन्द्र सिंह, झंडासिंह गोयल, शिवकुमारी लोधी आदि शामिल थे।