मप्र छत्तीसगढ़

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिजली कनेक्शन काटने पर मीटर रीडर से की गयी मारपीट, 2 गिरफ्तार 2 फरार

मुरैना. जीगनी गांव में मंगलवार को बिजली बिल को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि विद्युत विभाग के ऑफिस में घुसकर मीटर रीडर के साथ मारपीट कर दी गयी है। घटना के बीच में आरोपियों ने हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने का प्रयास भी कियाहै। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। विद्युत मंडल कार्यालय में आउटसोर्स कर्मचारी मीटर रीडर संजय जादौन ड्यूटी पर मौजूद रहे। उन्होंने दोपहर में गांव के ही निवासी लोकेन्द्रसिंह चौहान का बिजली कनेक्शन बकाया बिल रहते काट दिया। इस बीच दोनों के बीच कहासुनी भी हुई थी।
कार्यालय पहुंचकर जमकर पीटा
कनेक्शन कटने से नाराज लोकेंद्र चौहान बाद में कार्यालय पहुंचा और तुरंत कनेक्शन जोड़ने की मांग की। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर वह अपने बेटों भूरा और बिट्टू चौहान के साथ सहयोगी अंकुश नाई को लेकर पहुंचा। चारों ने मिलकर मीटर रीडर को कार्यालय से बाहर खींच लिया और उसके साथ जमकर मारपीट की।
घटना के दौरान आरोपियों ने हवाई फायरिंग भी की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही माता बसैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज किया। पुलिस ने चार लोगों पर शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और फायरिंग सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। एसडीओपी विजय भदौरिया ने बताया कि कार्रवाई करते हुए लोकेंद्र चौहान और अंकुश नाई को हिरासत में लिया गया है, जबकि अन्य दो आरोपियों की तलाश जारी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नृत्य महोत्सव-4 का आयोजन 8, 9 10 अप्रैल को

ग्वालियर . ‘भारतीय ज्ञान परम्परा अध्ययन पीठ के अंतर्गत‘ आईटीएम नृत्य महोत्सव-4 का आयोजन किया जा रहा है। जहां देश के प्रसिद्ध नृत्य समूहों द्वारा ‘भरतनाट्यम नृत्य, ओडिसी नृत्य और बहुशैली नृत्य‘ की प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति को सहजने का संदेश दिया जायेगा। भारतीय कला संगीत और नृत्य को सहजने एवं युवा पीढ़ी को शास्त्रीय कथक नृत्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से तीन दिवसीय नृत्य महोत्सव-4 का आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल को किया जा रहा है। संस्थान के सिथौली कैंपस स्थित नाद एम्फीथियेटर में प्रतिदिन शाम 6.30 बजे से देशभर के प्रसिद्ध नृत्य समूहों के कलाकारों द्वारा भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।


नृत्य महोत्सव का शुभारंभ
आईटीएम नृत्य महोत्सव-4 का आगाज 8 अप्रैल को होने जा रहा है। जहां पहले दिन ‘भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति‘ दी जाएगी। यह समूह नृत्य की प्रस्तुति श्रीमती रमा वैद्यनाथन, गणेश नाट्यालय शास्त्रीय कला केंद्र नई दिल्ली द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
आईटीएम नृत्य महोत्सव-4 के अवसर पर 9 अप्रैल को ‘ओडिसी नृत्य‘ की प्रस्तुति होगी। यह समूह नृत्य की प्रस्तुति श्री रविकांत महापात्रा, सृजन नृत्य संस्थान, ओडिशा द्वारा दी जाएगी।
आईटीएम नत्य महोत्सव-4 के अंतिम दिन यानी 10 अप्रैल को ‘बहुशैली नृत्य प्रस्तुति (छः भारतीय नृत्य शैलियों का संयोजन)‘ पर समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। यह प्रस्तुति श्रीमती पार्वती दत्ता, महागामी गुरुकुल, गुजरात द्वारा प्रस्तुत की जाएगी।
निःशुल्क वाहन व्यवस्था
नृत्य महोत्सव-4 का आनंद लेने के लिए शहर से आने वाले रसिकों के लिए की ओर से बसों की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। निश्चित स्थान चेतकपुरी पेट्रोल पम्प के पास बसें शाम ठीक 5.30 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए प्रस्तान करेंगी। बस में प्रवेश के करते समय बस का सर्विस नंबर जो कि बस के विंडो ग्लास पर लगा होगा, नोट कर लें व वापसी में उसी सर्विस नंबर की बस में बैठे, जो बस जहां से चलेगी वहीं वापस लौटेगी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

निगमायुक्त ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिये दिशा निर्देश

ग्वालियर – नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने शहर में विभिन्न स्थानों पर चल रहे विकास कार्यों का अवलोकन किया तथा कन्वेंशन सेंटर का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार एंव अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही फूटी कॉलोनी सिरोल में बन रहे आवासों का निरीक्षण किया तथा विद्युत आदि का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सचिन तेंदुलकर मार्ग के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
नगर निगम आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान कटारे फार्म हाउस गोला का मंदिर पर बन रहे कन्वेंशन सेंटर को देखा तथा संबंधित अधिकारियों कार्य शीघ्र पूर्ण करें करने के निर्देश दिए। कन्वेंशन सेंटर का कार्य अभी तक 70 प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। इसके साथ ही सिरौल फूटी कॉलोनी पर बन रहे आवासों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए कि आवासों पर विद्युत सब स्टेशन का कार्य समय से प्रारंभ हो जाए तथा ठेकेदार को निर्देश दिए कि दो माह में कार्य पूर्ण करें नहीं तो जुर्माना लगाया जाएगा।
सचिन तेंदुलकर मार्ग में सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निरीक्षण के दौरान देखा कि जिस जगह सीसी रोड बननी है, वहां पर सड़क से डामर एवं गिट्टी की परत को उखाडना प्रारंभ कर दिया गया है। इसके साथ ही चाणक्यपुरी नाला एवं मुरार नदी में पानी की निकासी के लिए सडक किनारे पाइप को बिछाने का कार्य तेज गति से किया जा रहा है। सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित कुलसचिव निवास से लेकर सिरोल चौराहा तक 2460 मीटर लंबी सडक का स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके लिए सडक के दोनों ओर पाइप लाइन बिछाई जा रही है। जिसमें 30-30 मीटर पर चेंबर बनाए जाएंगे, जिससे बारिश के दौरान आसानी से जल निकासी हो सके। इसके साथ ही कुछ स्थानों पर खुली नाली की भी व्यवस्था की जाएगी। निगमायुक्त ने कार्य को गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश संबंधित ठेकेदार एवं अधिकारियों को दिए।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

अधिकारी गाँव-गाँव जाकर किसानों व हार्वेस्टर मालिकों को कर रहे हैं जागरूक 

नरवाई जलाने वालों पर लगेगा अर्थदण्ड 
ग्वालियर – नरवाई जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए विस्तृत कार्ययोजना लागू की गई है। इसके तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व एवं किसान कल्याण व कृषि विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा गाँव-गाँव में किसानों व हार्वेस्टर मालिकों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नरवाई जलाने पर कानूनी प्रावधानों के तहत दिए जाने वाले दंड की जानकारी भी दी जा रही है। इस क्रम में मंगलवार को हरसी, सिंघारन व भरथरी सहित डबरा व भितरवार क्षेत्र के अन्य ग्रामों में राजस्व अधिकारी खेतों पर पहुँचे और किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। साथ ही हार्वेस्टर मालिकों को हार्वेस्टर में एसएमएस मशीन लगाने के लिये निर्देशित किया।
किसानों को बताया गया कि खेत में ही वे फसल अवशेष अर्थात नरवाई व पराली जलाने के बजाय इनका वैज्ञानिक प्रबंधन करें। नरवाई जलाने से मृदा की उर्वरता पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ता है। लाभदायक सूक्ष्म जीव नष्ट हो जाते हैं, उत्पादकता घट जाती है और पर्यावरण प्रदूषण भी बढ़ता है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण एवं भूमि की उर्वरता बनाए रखने के लिए नरवाई नहीं जलाएं।
कंबाइन हार्वेस्टर के साथ एसएमएस लगाना अनिवार्य
15 जून तक चलेगा जनजागरूकता अभियान
नरवाई प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए गत 1 मार्च से शुरू हुआ यह अभियान 15 जून तक चलेगा। इसके तहत गाँव-गाँव में किसानों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही हैप्पी सीडर, सुपर सीडर, स्ट्रा रीपर, मल्चर एवं बेलर जैसे कृषि यंत्रों के उपयोग के लिये किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। कृषकगण इन उपकरणों का उपयोग कर फसल अवशेष का वैज्ञानिक प्रबंधन कर सकते हैं।
नरवाई जलाने पर लगेगा अर्थदंड
नरवाई जलाने की घटनाओं की निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। नरवाई जलाने पर पर्यावरण संरक्षण के प्रावधानों के अनुसार 2 एकड़ से कम भूमि वाले कृषकों पर 2500 रुपये, 2 से 5 एकड़ तक भूमि वाले कृषकों पर 5000 रुपये तथा 5 एकड़ से अधिक भूमि वाले कृषकों पर 15000 रुपये प्रति घटना अर्थदंड निर्धारित किया गया है।
Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

नालंदा के शीतला माता मंदिर में मची भगदड से 9 की मौत, इनमें 8 महिलायें, 25 हजार श्रद्धालुओं की सुरक्षा एक भी पुलिस कर्मी नहीं

नालंदा. बिहार के नालंदा जिले में मंगलवार की सुबह शीतला माता मंदिर में भगदड़ मच गयी। भगदड़ की घटना में 9 लोगों की मौत हो गयी है। 8 महिलाओं की भीड़ में दबने से घटनास्थल पर मौत हो गयी थी। जबकि एक पुरूष ने अस्पताल में दम तोड़ दिया है। चैत्र माह के आखिरी मगलवार का भारी तादाद में श्रद्धालु इस मंदिर में पहुंचे थे। वहां मेला भी लगा था। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि भीड़ का काबू में करने के लिये इंतजाम नहीं थे। दर्शन करने की जल्द में धक्का-मुक्की मच गयी। अफरातफरी के बीच कई लोग भीड़ में दब गये। बड़ी संख्या में लोग घायल भी हुए हैं। हादसे के बाद मंदिर और मेला को बन्द करवा दिया गया है। आज नालंदा यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति ने भी हिस्सा लिया था। उनकी सुरक्षा में 8 जिलों के 2500 जवानों का लगाया गया था। जबकि मंदिर मंे जुटी 25 हजार की भीड़ के लिये एक भी पुलिस वाले की तैनाती नहीं थी।
हादसे के बाद पटना कमिश्नर को बिहार शरीफ भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने मुख्यसचिव का जांच के निर्देश दिये हैं। दीपनगर थाने के एसएचओ राजमणि को निलंबित कर दिया गया है। सरकार ने मृतकों के आश्रितों को 6 लाख रूपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। वहीं केन्द्र सरकार ने 2 लाख के मुआवजे की घोषणा की है।

हादसे के बाद की 4 तस्वीरें देखिए…

हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
ई-रिक्शा से घायल महिला को अस्पताल लाया गया।
ई-रिक्शा से घायल महिला को अस्पताल लाया गया।
हॉस्पिटल में घायल को सीपीआर देते डॉक्टर।
हॉस्पिटल में घायल को सीपीआर देते डॉक्टर।
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ है।
पोस्टमॉर्टम हाउस के बाहर लोगों की भीड़ है।

हादसे से जुड़ी बड़ी बातें
चैत्र महीने के आखिरी मंगलवार के चलते पटना, आसपास के इलाकों से भी दर्शन के लिए पहुंचे थे। वजह भीड़ बहुत बढ़ गई। मंदिर परिसर छोटा था। भीड़ को कंट्रोल करने के इंतजाम नहीं थे। लोगों में पहले दर्शन करने की होड़ लग गई। लोग कतार में लगने की जगह आगे बढ़ने की कोशिश करने लगे।  भगदड़ की स्थिति बन गई। कई लोग भीड़ के नीचे दब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस और एंबुलेंस को पहुंचने में भी देर हुई।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

JU-नकल का वीडियो पर कुलसचिव कार्यालय पर NSUI का प्रदर्शन

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय मे ंबीए-बीएएसी द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं के दौरान नकल के वीडियों सामने आने के बाद एनएसयूआई ने विरोध प्रदर्शन किया है। छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रबंधन पर नकल करवाने के आरोप भी लगाये है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष पारस यादव ने कुलसचिव ऑफिस के बाहद धरना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि प्रबंधन की मिलीभगत से नकल करवाई जा गयी है। परीक्षा शुय होने से पूर्व कुलसचिव राजीव मिश्रा ने के निर्देश पर कुछ केन्द्र बदले गये थे। मुरैना के पहाड़गढ़ स्थित सरकारी मॉडल स्कूल को केन्द्र बनाये जाने पर आपत्ति जताई गयी थी। वायरल वीडियो में छात्र किताब, मोबाइल और अन्य माध्यमों से नकल करते नजर आ रहे हैं। एनएसयूआई का दावा है कि वीडियो में दिख रहे छात्र शांति देवी कॉलेज के हैं।
कॉलेज और अधिकारियों पर साठगांठ का आरोप
एनएसयूआई ने आरोप लगाया कि शांति देवी कॉलेज के संचालक धनंजय उपाध्याय और कुलसचिव के बीच रिश्तेदारी है। इसी कारण केंद्र को दूरस्थ क्षेत्र में शिफ्ट किया गया, ताकि नकल हो सके। पारस यादव ने कहा कि कुलगुरु को वीडियो और फोटो सौंप दिए गए हैं। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो भोपाल तक जाएंगे।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

फिल्मी अंदाज में किया अपहरण, मुंह पर कपड़ा बांधकर मन्नत होटल से युवक को कार में डालकर ले गये, बेरहमी से पीटा

ग्वालियर. महाराजपुरा थाना इलाके में सोमवार की दोपहर सनसनीखेज घटना हुई है। डीडीनगर स्थित मन्नत होटल में खाना खाने आये एक युवक को बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया। आरोपी युवक के मुंह पर कपड़ा बांधकर उसे जबरदस्ती अपने साथ ले गये।लगभग एक घंटों तक उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और गंभीर हालत में युवक का अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
खाना खाने गया था पीडि़त
पीडि़त गौरव उर्फ टिल्ली यादव सोमवार की दोपहर लगभग 2-2.30 बजे के बीच अपने दोस्तों के साथ मन्नत होटल पहुंचा था। इस बीच वहां कुछ युवक आये और गौरव से विवाद करने लगे। देखते-देखते ही विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी गौरव को जबरन खींचते हुए अपनी गाड़ी में डालकर ले गये।
गवाही पलटने का बना रहे थे दबाव
अस्पताल में भर्ती गौरव यादव ने पुलिस को बताया कि अपहरण करने वालों में हेमू, दिम्मू और विजय पंडित शामिल थे। गौरव का आरोप है कि ये लोग किसी पुराने मामले में उस पर गवाही पलटने का दबाव बना रहे थे। बात नहीं मानने पर उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।
बदमाशों ने करीब एक घंटे तक उसे बंधक बनाए रखा और जमकर मारपीट की, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। हालत बिगड़ने पर बदमाश उसे रास्ते में छोड़कर भाग निकले।घटना की सूचना मिलते ही महाराजपुरा थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस की एक टीम होटल पहुंची और वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान और भागने के रूट की पुष्टि हो सके। महाराजपुरा टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि हमें युवक के साथ मारपीट और अपहरण की सूचना मिली थी। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया, लेकिन उससे पहले ही बदमाश युवक को छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। युवक और आरोपियों के बीच पुराना विवाद सामने आया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।”
इलाके में बना दहशत का माहौल
दिनदहाड़े होटल के अन्दर से हुए इस अपहरण के बाद इलाके के व्यापारियों और लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने बतायाकि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

कल से रोजमर्रा की चीजों पर 25% तक की बढ़ोतरी संभव

ग्वालियर. ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर आम जनता पर पड़ रहा है। कच्चे तेल की कीमत बढ़ने से पेट्रोकेमिकल बायप्रोडक्ट महंगे हुए हैं। सप्लाई चेन बाधित होने से रॉ मटेरियल की कमी है। 1 अप्रैल से दैनिक इस्तेमाल की कई चीजों के दाम बढ़ेंगे। मध्यप्रदेश एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अनुसार कीमतों में 20–25 प्रतशित तक बढ़ोतरी होगी। ब्रेड, बिस्किट, जूते-चप्पल, प्लास्टिक उत्पाद समेत अन्य वस्तुएं महंगी होंगी और कंपनियां नए रेट लागू करेंगी। बिस्किट 5 से 6 रुपए, ब्रेड 30 से 35 रुपए, चप्पल 100 से 120 रुपए और 1 किलो सर्फ 15–20 रुपए महंगा होगा।


एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से उद्योगों पर असर पड़ा
एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज, मध्यप्रदेश के अध्यक्ष योगेश मेहता ने बताया कि एलपीजी सप्लाई प्रभावित होने से उद्योगों पर असर पड़ा है। क्रूड ऑयल आधारित केमिकल और रॉ मटेरियल महंगे हो गए हैं, जिनकी कीमत 200–300 प्रतशित तक बढ़ी है, जिससे लागत और संचालन प्रभावित है। पुराना स्टॉक मार्च तक चलेगा। इसके बाद 1 अप्रैल से नए रेट लागू होंगे। अप्रैल से जूते-चप्पल, प्लास्टिक, केमिकल, सर्फ, सोडा और साबुन महंगे होंगे।
अधिकतर कंपनियां अप्रैल से नए रेट लागू करेंगी
उद्योगपति हरीश भाटिया ने बताया कि वॉर से पहले 90–95 रुपए प्रति किलो का पीपी प्रोडक्ट अब 170–172 रुपए हो गया है, जिससे फिनिश प्रोडक्ट महंगे हुए हैं। अप्रैल से 400 ग्राम ब्रेड 5–6 रुपए और कम वजन वाले पैकेट 3–4 रुपए महंगे होंगे। कुछ जगह रेट बढ़ चुके हैं, लेकिन अधिकतर कंपनियां पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद अप्रैल से नए रेट लागू करेंगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

देश के 1100 से अधिक भवनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

भोपाल. कई भवनों के साथ-साथ दिल्ली हाई कोर्ट समेत देश के प्रतिष्ठित निजी और सरकारी संस्थानों को अलग-अलग समय में बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को आखिरकार दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि, पिछले कुछ महीनों में उसने 1100 से ज्यादा फर्जी ईमेल भेजकर संबंधित को बम से उड़ाने की धमकी देकर दहशत फैलाने का काम किया था।
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया
एमपी के साथ साथ दिल्ली समेत कई राज्यों के भवनों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी श्रीनिवास उर्फ लुईस को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने कर्नाटक के मैसूर से गिरफ्तार किया है। अबतक की पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी बेरोजगार होने के कारण मानसिक रूप से तनाव में है। वहीं, घर की तलाशी में आरोपी के पास से अलग-अलग तरह के सिम कार्ड भी बरामद हुए हैं।
एमपी में 12 संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी
पुलिस पूछताछ में आरोपी श्रीनिवास ने कबूल किया कि, वो देश के अन्य भवनों की तरह मध्य प्रदेश के प्रमुख शहरों के महत्वपूर्ण संस्थानों को धमकी दी थी। इसमें भोपाल कमिश्नर ऑफिस, नापतोल विभाग, पीपल्स यूनिवर्सिटी, एम्स भोपाल, जे.के यूनिवर्सिटी, अटल बिहारी हिंदी यूनिवर्सिटी, मंत्रालय, सतना, बड़वानी, बालाघाट और मैहर की जिला अदालत के साथ-साथ भोपाल – इंदौर के एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दे चुका है।
डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भेजे धमकी भरे मैसेज
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सुनियोजित तरीके से अलग‑अलग मेल आईडी और डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर लगातार धमकी भरे संदेश भेजे। इन मैसेजों में बम और अन्य हमलों की धमकियां दी गई थीं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट पर रहना पड़ा और कई जगहों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था करनी पड़ी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर स्मार्ट सिटी का नया दौर शुरू, फंडिंग बंद- डिजिटलाइजेशन तेज

ग्वालियर. स्मार्ट सिटी डेवलपेंट कॉर्पोरेशन का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है। इसके साथ ही अब कार्पोरेशन को केंद्र और राज्य सरकार से कोई नया बजट नहीं मिलेगा। वर्ष 2016 में शुरू हुए इस मिशन के तहत अब कार्पोरेशन को स्वतंत्र एजेंसी के रूप में कार्य करना होगा और अपने प्रोजेक्ट्स के जरिए आय अर्जित करनी होगी।
10 साल के रिकॉर्ड का डिजिटलाइजेशन शुरू
कार्यकाल समाप्त होने से पहले कार्पोरेशन ने अपने पिछले 10 वर्षों के रिकॉर्ड को डिजिटल रूप में सुरक्षित करने का निर्णय लिया है। अभी तक सभी दस्तावेज कागजी फाइलों में मौजूद है जिससे भविष्य में इनके गुम या नष्ट होने का खतरा बना रहता है। इस समस्या को देखते हुए अब रिकॉर्ड को स्कैन कर डिजिटल रूप में सहेजा जा रहा है। इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई है जो हर दस्तावेज को स्कैन कर ऑनलाइन स्टोर कर रही है।
हजारों पन्नों का किया जा रहा डिजिटलीकरण
स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन द्वारा अब तक 78 प्रोजेक्ट्स पर काम किया गया है। इन सभी परियोजनाओं की फाइलों में लगभग एक लाख पन्ने है। अब तक 50 हजार से अधिक पन्नों को स्कैन कर ऑनलाइन किया जा चुका है। सॉफ्टवेयर विंग की टीम इस काम में प्रतिदिन लगी हुई है और अप्रैल के अंत तक पूरे रिकॉर्ड को डिजिटल करने का लक्ष्य तय किया गया है।