राज्य

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में पारिवारिक कलह के चलते नशे की हालत में युवक ने लगाई छलांग, इलाज के दौरान मौत

ग्वालियर. बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जनकताल इलाके में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक ने पारिवारिक कलह के चलते कुएं में छलांग लगा दी। आपदा प्रबंधन की टीम ने उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन गंभीर चोटों और अत्यधिक नशे के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान जनकताल निवासी अतुल कुशवाह (30 वर्ष), पुत्र मंगल सिंह कुशवाह के रूप में हुई है। वह एक निजी कंपनी में कार्यरत था। परिजनों के अनुसार, अतुल अपनी पत्नी के मायके चले जाने और शराब के नशे के कारण दुखी था, जिसके चलते घर में अक्सर कलह होती थी।
अचानक घर के पास स्थित कुएं में छलांग लगाई
सोमवार सुबह अतुल अत्यधिक शराब के नशे में धुत होकर घर लौटा। इससे पहले कि परिजन उसकी स्थिति को समझ पाते, उसने अचानक घर के पास स्थित एक गहरे कुएं में छलांग लगा दी। अतुल को कुएं में कूदता देख परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही बहोड़ापुर थाने के उपनिरीक्षक रामचंद्र शर्मा और आरक्षक आकाश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कुआं काफी गहरा था और उसके निचले हिस्से में भारी मात्रा में कचरा व मलबा जमा था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही थी।
जवानों ने कुएं में उतरकर अतुल को बाहर निकाला
पुलिस ने तत्काल एसडीआरएफ टीम को बुलाया। जवानों ने विशेष उपकरणों और रस्सियों के सहारे कुएं में उतरकर अतुल को बाहर निकाला। हालांकि, तब तक उसकी सांसें बेहद धीमी चल रही थीं। उसे तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

LatestNewsमध्य प्रदेशमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में स्पा सेंटर पर छापा, थाने लाकर की पूछताछ

ग्वालियर. शहर में संचालित स्नूकर क्लबों के बाद अब पुलिस की महिला सुरक्षा शाखा (विमेन सेफ्टी विंग) ने स्पा सेंटरों के खिलाफ बड़ा मोर्चा खोल दिया है। देर रात पुलिस की विशेष टीमों ने शहर के नामी स्पा सेंटरों पर अचानक दबिश दी। इस औचक कार्रवाई से स्पा सेंटरों में हड़कंप मच गया। एक सेंटर में तो हालत यह थी कि पुलिस को देखते ही वहां काम करने वाली युवतियां डर के मारे सीधे किचन में जाकर छिप गईं, जिन्हें महिला पुलिसकर्मियों ने बाहर निकाला। जांच में स्पा सेंटरों के रिकॉर्ड और ग्राहकों के एंट्री रजिस्टर अधूरे पाए गए, जिस पर पुलिस ने संचालकों को जमकर फटकार लगाई है।

स्पा सेंटर में दबिश देती महिला विंग पुलिस
पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे
अनैतिक गतिविधियों के इनपुट पर विमेन विंग का ‘सरप्राइज संडे एक्शन’ एडिशनल एसपी अनु बेनीवाल के निर्देशन में महिला सुरक्षा सेल की टीमों को शहर के स्पा सेंटरों की औचक चेकिंग के लिए मैदान में उतारा गया था। पुलिस को लगातार इनपुट मिल रहे थे कि स्पा और थेरेपी की आड़ में शहर के कुछ हिस्सों में अनैतिक देह व्यापार और संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी की तस्दीक के लिए रविवार रात डीएसपी शिखा सोनी, डीएसपी अन्नपूर्णा सिरसाम और महिला इंस्पेक्टर दीप्ति तोमर भारी पुलिस बल और महिला आरक्षकों के साथ अचानक ‘द बीच स्पा सेंटर’ और ‘द हीलिंग स्पा सेंटर पर छापेमारी करने पहुंचीं।
किचन में मिलीं युवतियां, थाने लाकर पूछताछ
जैसे ही पुलिस की गाड़ियों ने स्पा सेंटरों के बाहर यू-टर्न लिया, अंदर मौजूद स्टाफ और मैनेजरों के होश उड़ गए। चेकिंग के दौरान स्पा सेंटर में कार्यरत कई युवतियां खुद को बचाने के लिए भागकर किचन और स्टोर रूम के कोनों में जाकर छिप गईं। महिला पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए किचन में छिपी सभी युवतियों को बाहर निकाला। शुरुआती पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने और उनकी संदिग्ध भूमिका को देखते हुए पुलिस टीम उन्हें अग्रिम पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले आई, जहां उनके पहचान पत्रों आईडी और रजामंदी की जांच की जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर चंबल में समय पर दस्तक देगा मानसून, 25 जून से हो सकती है झमाझम बारिश

ग्वालियर. केरल में भले ही मानसून तीन दिन की देरी से 4 जून को पहुंचा हो, लेकिन अब दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के ताजा संकेतों के अनुसार, अब मानसून के ग्वालियर सहित देश के अन्य हिस्सों में समय पर पहुंचने की पूरी उम्मीद है। मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, ग्वालियर-चंबल अंचल में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है। शुरुआती पूर्वानुमान में मानसून के देरी से आने की आशंका जताई गई थी, लेकिन वर्तमान गति को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार 25 जून के आसपास अंचल में पहली मानसूनी वर्षा हो जाएगी।
इस बार मौसम विभाग ने सामान्य से कम वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया है। भोपाल मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. अरुण शर्मा के मुताबिक मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और केरल को छोड़कर अन्य जगहों पर तेजी से पहुंच रहा है। ऐसे में प्रदेश में भी समय पर पहुंचने की उम्मीद है। हालांकि इस बार सामान्य से कम वर्षा होने का अनुमान केंद्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने जताया है। हो सकता है समय पर आने के बाद भी वर्षा उतनी अधिक न हो।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP निकाय व पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, 15 जून तक जोड़े जाएंगे नाम

भोपाल. नगरीय निकायों और पंचायत चुनावों की तैयारी तेज हो चुकी है। 15 जून तक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने का आवेदन दिया जा सकेगा। तय तारीख तक जमा हुए आवेदन पत्रों का निराकरण कर 18 जुलाई को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। इंदौर नगर निगम सहित जिले की आठ नगर परिषदों और पंचायतों की मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने फोटो युक्त मतदाता सूची के वार्षिक पुनरीक्षण-2026 के लिए संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। इसके तहत नगरीय निकायों और पंचायतों दोनों के लिए दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 15 जून दोपहर 3 बजे निर्धारित की गई है।
समय-सीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिवम वर्मा के निर्देशन में संयुक्त कलेक्टर एवं सहायक उप जिला निर्वाचन अधिकारियों को समय-सीमा में पुनरीक्षण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने संबंधित रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों से कहा है कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और सुधार की प्रक्रिया तय कार्यक्रम के अनुसार पूरी की जाए।
नगरीय निकाय के लिए कार्यक्रम
नगरीय निकायों के लिए दावा-आपत्तियों का निराकरण 25 जून तक किया जाएगा, जबकि निराकृत प्रकरणों की ईआरएमएस में प्रविष्टि 30 जून तक होगी। इसके बाद 3 जुलाई तक दावा-आपत्तियों की चेकलिस्ट तैयार की जाएगी और त्रुटि सुधार के बाद 6 जुलाई तक वेंडर को वापस भेजी जाएगी। फोटोयुक्त एवं फोटो रहित अंतिम मतदाता सूची 9 जुलाई को जनरेट होगी और 10 जुलाई तक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
पंचायतों के लिए भी समान समय सारणी तय है। अंतिम फोटोयुक्त मतदाता सूची की मुद्रित प्रतियां 16 जुलाई तक उपलब्ध होंगी तथा 18 जुलाई को ग्राम पंचायतों और अन्य निर्धारित स्थानों पर सार्वजनिक प्रकाशन किया जाएगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर का ट्रक ड्राइवर झांसी से लापता, मां ने एसपी से लगाई गुहार

ग्वालियर. ग्वालियर का एक ट्रक चालक उत्तर प्रदेश के झांसी से लापता हो गया है। उसका ट्रक झांसी के एक सीएनजी पंप पर खड़ा मिला है, जबकि फोन बंद आ रहा है। वह जनकगंज थाना क्षेत्र के संजय नगर में रहने वाला है। बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने परिजन जनकगंज थाने पहुंची तो पुलिस ने झांसी में जाकर शिकायत करने की बात कहकर भगा दिया गया। थक-हारकर बुजुर्ग मां ने ग्वालियर एसपी कार्यालय पहुंचकर अपने बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए गुहार लगाई है।

झांसी के CNG पंप के पास टॉयलेट की तरफ जाता दिखा ट्रक चालक वीरेंद्र। - Dainik Bhaskar
क्या है पूरा मामला
लापता ट्रक चालक के भाई प्रदीप कुमार ने बताया कि मेरा भाई विक्की उर्फ वीरेंद्र जाटव (34) ग्वालियर के ही रहने वाले कल्लू पाठक का आयशर ट्रक चलाता है। 28 मई 2026 को वह ग्वालियर से ट्रक लेकर निकला था। निर्धारित रूट के मुताबिक, वीरेंद्र को छत्तीसगढ़ के रायपुर से ट्रक में माल लोड करके वापस ग्वालियर आना था। 4 जून 2026 की सुबह वीरेंद्र ट्रक लेकर उत्तर प्रदेश के झांसी शहर तक पहुंच चुका था। वहां बजरंग नगर कॉलोनी के पास स्थित एक सीएनजी पेट्रोल पंप पर वीरेंद्र ने अपना ट्रक खड़ा किया और पंप कर्मियों से फ्रेश होने की बात कहकर निकला, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा।
आखिरी बार बात 4 जून सुबह 11 बजे मालिक से हुई
वीरेंद्र की आखिरी बार फोन पर बातचीत 4 जून की सुबह 11 बजे ट्रक मालिक से हुई थी। बातचीत में वीरेंद्र ने कहा था कि वह कुछ ही देर में ग्वालियर पहुंच जाएगा। इसके बाद से ही उसका मोबाइल स्विच ऑफ (बंद) हो गया। जब 4 जून की शाम तक वीरेंद्र गाड़ी लेकर ग्वालियर नहीं पहुंचा, तो ट्रक मालिक को चिंता हुई। उन्होंने ट्रक में लगे जीपीएस सिस्टम से लोकेशन ट्रैक की, तो गाड़ी झांसी के सीएनजी पंप पर खड़ी मिली। अगले दिन सुबह 5 जून को ट्रक मालिक झांसी पहुंचे और पुलिस को लिखित सूचना देने के बाद सीएनजी पंप से अपना लावारिस ट्रक चाबी लगाकर वापस ले आए।
पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय झांसी जाकर शिकायत को कहा
परिवार का आरोप जनकगंज पुलिस नहीं सुन रही इधर, वीरेंद्र का फोन बंद होने और उसके लापता होने की खबर से घर में सभी परेशान हैं। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजन जब वीरेंद्र की गुमशुदगी (लापता होने की रिपोर्ट) दर्ज कराने ग्वालियर के जनकगंज थाने पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने मदद करने के बजाय झांसी जाकर शिकायत करने के लिए कहा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP सरकार का बड़ा फैसला, बिजली कंपनी के 50 हजार नए पदों पर भर्ती करेगी सरकार

भोपाल. विद्युत नियामक आयोग को जुलाई के अंत तक नया चेयरमैन मिल जाएगा। सरकार ने नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। बिजली कंपनियों में अधिकारी, कर्मचारियों की भर्ती को भी तेजी से आगे बढाने का निर्णय लिया है। ये भर्तिया साल 2025 में स्वीकृत किए गए करीब 50 हजार नए पदों पर होंगी साथ ही उन पदों को भी भरा जाएगा जो नियमित सेवा से 40 से 50 साल पहले भरे गए थे लेकिन अब अधिकारी, कर्मचारियों के लगातार सेवानिवृत्त होने के कारण खाली हो रहे है।
अन्य कंपनियों में 50 हजार नए पदों को मंजूरी दी
कंपनियों ने बीते 1 साल में 2 हजार अधिक पदों पर भर्ती पूरी कर ली है। आयोग को चेयरमैन व कंपनियों को नए अधिकारी, कर्मचारी मिलने से प्रदेश के पौने दो करोड उपभोक्ताओं के कई सहूलियतें होंगी। बता दें कि मोहन सरकार ने तीनों कंपनियों समेत पावर मैनेजमेंट, पावर जनरेटिंग समेत अन्य कंपनियों में 50 हजार नए पदों को मंजूरी दी है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि इनमें से 35 हजार पदों को सीधी भर्ती के जरिए भरेंगे बाकी के 15 हजार पद, पदोन्नति के जरिए शीघ्र भरे जाएंगे।
जुलाई के अंत तक चेयरमैन मिलना तय
मप्र विद्युत नियामक आयोग को जल्द ही चेयरमैन मिल जाएंगे। सरकार ने चेयरमैन की नियुक्ति संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी है। चयन के लिए हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बना दी है जिसमें मुख्य सिवच मप्र व केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के अध्यक्ष को सदस्य बनया है। इच्छुक 19 जून तक अपर मुख्य सचिव ऊर्जा के कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे। समिति को प्राप्त नामों की जांच-पडताल में से दो नामों की सिफारिश सकरार को करनी है। जुलाई के अंत तक चेयरमैन मिलना तय है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

घरेलू LPG सिलेंडर 29 महंगा, 3 महीने में दूसरी बार कीमत में इजाफा

नई दिल्ली. घरेलू एलपीजी सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 913 से बढ़कर 942 का मिलेगा। तीन महीने में दूसरी बार एलपीजी की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं।

7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। - Dainik Bhaskar
कंपनियों को प्रति सिलेंडर 703 नुकसान का दावा
सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी तेल कंपनियों को हर घरेलू सिलेंडर पर करीब 703 का नुकसान हो रहा था। दाम बढ़ने से बावजूद सिर्फ आंशिक भरपाई होगी। 2026 से पहले सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में 50 का इजाफा किया था। 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 31 तक बढ़ाए गए थे। 5 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भी ₹11 का इजाफा किया गया था, जिससे इसकी कीमत 821.50 हो गई।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भाजपा कोटेश्वर महादेव मण्डल ने वृक्षारोपण किया, “विश्व पर्यावरण दिवस” “एक वृक्ष मां के नाम”

भाजपा कोटेश्वर महादेव मण्डल ने मोदी के 12 साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के, निमित्त आज 6 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में “एक वृक्ष मां के नाम” के तहत हनुमान मंदिर बरा गाँव वार्ड 1 में वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण में मुख्य अतिथि के तौर पर जिले द्वारा नियुक्त मण्डल प्रभारी विकास साहू, मण्डल अध्यक्ष प्रमोद सिंह परमार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजकुमार परमार, पूर्व पार्षद जगत कौरव , मण्डल महामंत्री राजेश शर्मा, मण्डल महामंत्रीडालचंद शाक्य, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजू याद उपस्थित रहे।
विशेष जन सम्पर्क अभियान के वार्ड 1 के प्रभारी व सदस्य, वार्ड 4 के प्रभारी वचन किरार, दीपू भदौरिया, कपिल श्रीवास्तव, वार्ड 5 के सदस्य उमा कोटिया,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम के प्रभारी एके सरकार उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम के मण्डल प्रभारी प्रदीप प्रजापति, आभार व्यक्त वृक्षारोपण दिनेश गौड़ ने किया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

भोपाल. कांग्रेस के नेता जीतू पटवारी से परेशान हैं। उनके कई विधायक पार्टी छोड़कर भाजपा में आना चाहते हैं। इंदौर में बीजेपी की विधायक मालिनी गौड़ ने यह दावा किया। उनके इस बयान पर राजनैतिक गलियारों में खलबली मच गई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा मीडिया को दिए एक बयान पर प्रदेश में सियासी भूचाल मचा है। उसकी प्रतिक्रिया में भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी की विधायक मालिनी गौड़ ने भी जीतू पर जमकर तंज कसे। विधायक गौड़ ने कहा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी से उनकी पार्टी के नेता व विधायक परेशान हैं। कई कांग्रेस विधायक तो भाजपा में आने के लिए संपर्क कर रहे है। उन्होंने कहा, सीएम के कार्यों से पार्टी और जनता खुश है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल शुक्रवार को इंदौर पहुंचे। वे निर्धारित कार्यक्रम में शामिल हुए। हेमंत खंडेलवाल ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने विधायकों से भी चर्चा की।
पटवारी के इस बयान से मचा सियासी बवाल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा का एक भी विधायक मुख्यमंत्री की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि अगर आज ईमानदारी से भाजपा विधायकों की रायशुमारी करा ली जाए, तो बहुमत से अधिक विधायक मुख्यमंत्री को हटाने के लिए बेचैन बैठे हैं।
जीतू पटवारी ने अपने बयान और कार्यों को विरोधी दल के प्रदेशाध्यक्ष के रूप में अपना कर्तव्य भी निरूपित किया। उन्होंने कहा कि वे सीएम को सिर्फ उनकी किसानों, महिलाओं, कानून व्यवस्था के लिए जिम्मेदारी याद दिलाते रहते हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

सांवरिया सेठ के दर्शन कर ग्वालियर लौट रहे श्रद्धालुओं को ट्रेलर ने कुचला

ग्वालियर. धौलपुर जिले के सैपऊ थाना इलाके में बीती रात को एनएच 123 पर उमरारा गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़ी स्कॉर्पियो और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई है। वहीं स्कार्पियो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल धौलपुर में भर्ती कराया गया है। चार घायलों की नाजुक हालत होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
उमरारा गांव के नजदीक हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक स्कार्पियो सवार लोग सांवलिया सेठ के दर्शन कर अपने घर ग्वालियर लौट रहे थे। उमरारा गांव के नजदीक स्कॉर्पियो गाड़ी को खड़ा कर दिया था। वही एक बाइक सवार भी खड़ा हुआ था। इसके साथ सड़क किनारे एक 80 साल का बुजुर्ग भी चारपाई पर सो रहा था। इसी दौरान धौलपुर की तरफ से तेज रफ्तार में ट्रेलर आ रहा था और सैपऊ की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आ रही थी। ट्रेलर चालक ने ओवरटेक करने के चक्कर में स्कॉर्पियो, बाइक और चारपाई पर सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार 24 वर्षीय प्रेम प्रधान कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुशवाह निवासी विक्रमपुर सैंपऊ की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं स्कार्पियो सवार 26 वर्षीय अमित कुमार पुत्र पटेल जाट निवासी ग्वालियर, 4 बर्षीय मिस्टी पुत्री प्रदीप कुमार जाट निवासी ग्वालियर, 36 वर्षीय प्रदीप कुमार पुत्र शिवचरण जाट निवासी ग्वालियर, 35 वर्षीय हरेंद्र पुत्र सुरेंद्र निवासी ग्वालियर एवं 35 वर्षीय प्रिया गुप्ता पत्नी हरेंद्र कुमार निवासी ग्वालियर घायल हो गए। वहीं चारपाई पर सो रहा 80 वर्षीय बुजुर्ग बच्चू सिंह कुशवाह पुत्र हंसा भी घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर सैंपऊ थाना प्रभारी प्रवेंद्र कुमार रावत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुँचाया।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş grandpashabet holiganbet holiganbet giriş pusulabet pusulabet giriş meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş nakitbahis mavibet grandpashabet jojobet holiganbet cratosroyalbet radissonbet gameofbet holiganbet betgit 1win teosbet