राज्य

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP-राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट

भोपाल. मानसून 6 दिन में 16 राज्यों तक पहुंच गया है। मंगलवार को मानसून ने पश्चिम बंगाल में एंट्री की। फिलहाल यह मुंबई से करीब 150 किमी दूर है और अगले 48 घंटे में शहर में दस्तक दे सकता है। वहीं अगले सप्ताह तक यह गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ, पश्चिम बंगाल और ओडिशा तक पहुंच सकता है। मानसूनी हवाओं के असर से कई मैदानी राज्यों में गर्मी कम हुई है साथ ही प्री-मानसून के कारण कई जगह 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी और तेज बारिश हो रही है। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मंगलवार को आंधी से कई जगह पेड उखड गए। जानकारी के अनुसार केरल और कर्नाटक में पिछले 4 दिनों से लगातार बारिश जारी है। मंगलवार को बंेगलुरू और बेलगावी में भारी बारिश के बाद कई सडकों पर पानी भर गया। कुछ जगहों पर गाडियां पानी में बहती नजर आई। इधर सोमवार को श्रीगंगानगर का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री दर्ज किया गया।


अगले दो दिन के मौसम का हाल
10 जनू-
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश के साथ आंधी-तूफान का अनुमान है।
असम, मेघायल, अरूणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।
केरलम, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ में 40 से 60 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
11 जून-
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। इस दौरान 50-70 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ ओले गिर सकते है।
बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है।
केरलम, कर्नाटक और पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी रह सकता है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में ब्लैक में आसानी से नहीं मिल रहा सिलेंडर, न एजेंसियां दे रही नया कनेक्शन

ग्वालियर. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के बाद उपजे वैश्विक हालातों का असर अब शहर की रसोई तक पहुंच गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण एलपीजी गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। संकट इतना बढ़ गया है कि अब वैध कनेक्शन धारकों को भी सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है और बुकिंग नंबर के आधार पर ही आपूर्ति की जा रही है। इस व्यवस्था ने उन उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है, जो अब तक बिना वैध कनेक्शन के ‘जुगाड़’ या बिना नंबर के सिलेंडर ले रहे थे। वर्तमान परिस्थितियों में बिना कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए रसोई गैस पाना नामुमकिन सा हो गया है। नया कनेक्शन लेने के लिए जब लोग गैस एजेंसियों के चक्कर काट रहे हैं, तो वहां उन्हें सिर्फ निराशा हाथ लग रही है। एजेंसियों पर नए कनेक्शन देने का काम लगभग ठप है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कतारों में खड़े होने के बावजूद एजेंसी संचालक उनके दस्तावेज (डॉक्यूमेंट्स) तक जमा नहीं कर रहे हैं। कनेक्शन के खाद्य विभाग के पास शिकायत करने लगे हैं।
30 तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो बंद हो जाएगी गैस
एक तरफ जहां नए कनेक्शन के लिए मारामारी चल रही है, वहीं दूसरी तरफ सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दुरुपयोग और कालाबाजारी को रोकने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी है। सभी उपभोक्ताओं को आगामी 30 जून तक हर हाल में अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करानी होगी। अगर एक ही परिवार या एक नाम पर दो गैस कनेक्शन संचालित पाए जाते हैं, तो जांच के बाद एक कनेक्शन को तुरंत ब्लॉक (बंद) कर दिया जाएगा।

 

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

LoC पार भारतीय सीमा में घुसा पाकिस्तानी ड्रोन, फायरिंग के बाद वापस लौटा

जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पर देर रात एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुस आया। भारतीय सेना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्रोन पर फायरिंग की, जिसके बाद वह वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की ओर लौट गया। अधिकारियों ने इस घटना की जानकारी दी। यह घटना पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर के बालाकोट इलाके में हुई थी। यहां भारतीय सेना की सीमा चौकियों के ऊपर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। ड्रोन कुछ देर तक भारतीय क्षेत्र में उड़ता रहा, जिसके बाद सुरक्षा बल सतर्क हो गए और तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
देर रात चौकियों के ऊपर संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा
अधिकारियों के अनुसार, रात में सेना के जवानों ने बालाकोट क्षेत्र में कुछ चौकियों के ऊपर एक संदिग्ध ड्रोन को उड़ते हुए देखा। ड्रोन की पहचान पाकिस्तानी ड्रोन के रूप में की गई, जिसके बाद तत्काल सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू किए गए। सेना ने स्थिति का आकलन करने के बाद ड्रोन को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी।
सेना ने चलाईं 9 गोलियां
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के जवानों ने ड्रोन को मार गिराने के लिए करीब नौ राउंड फायर किए। हालांकि ड्रोन काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था जिसके कारण उसे निशाना बनाना संभव नहीं हो सका। फायरिंग के बाद ड्रोन कुछ समय तक इलाके में मंडराता रहा और फिर वापस पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरफ लौट गया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में शराब पीकर रोज पीटता था पिता, 5 मासूम भाई-बहन घर छोड़ भागे

ग्वालियर. शराबी पिता की रोजाना मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पांच मासूम भाई-बहन मंगलवार सुबह घर से भाग निकले। बच्चे पैदल चलते हुए आरोन से घाटीगांव क्षेत्र के पास आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग तक पहुंच गए। तेज धूप में नंगे पैर और घबराई हुई हालत में भटक रहे बच्चों को घाटीगांव पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। पुलिस थाने में बच्चों ने बताया कि उनकी मां का करीब पांच वर्ष पहले निधन हो चुका है। इसके बाद से उनका पिता शराब के नशे में अक्सर उनके साथ मारपीट करता है। बच्चों का कहना था कि लगातार हो रही प्रताड़ना से परेशान होकर उन्होंने घर छोड़ने का फैसला किया। पांचों बच्चों में सबसे बड़ा बेटा 12 वर्ष का है, जबकि सबसे छोटी बच्ची की उम्र मात्र 6 वर्ष है।

बच्चों को अपने हाथों से चप्पल पहनाते हुए घाटीगांव थाना प्रभारी  पूरन शर्मा। - Dainik Bhaskar
पुलिस ने बच्चों के परिजनों से संपर्क किया
हाईवे पर नंगे पैर घूमते बच्चों को देखकर घाटीगांव थाना प्रभारी पूरन शर्मा और पुलिस मोबाइल टीम को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत वाहन रोककर बच्चों से बातचीत की और उन्हें सुरक्षा के साथ थाने लेकर पहुंचे। थाने में सबसे पहले बच्चों को भोजन कराया गया। उनके पैरों की स्थिति देखकर पुलिस ने उन्हें नए जूते-चप्पल भी उपलब्ध कराए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने बच्चों के परिजनों की जानकारी जुटाई और दादा-दादी से संपर्क किया।
चाचा को देखरेख सौंपी
फिलहाल पांचों बच्चों को उनके चाचा की देखरेख में रखा गया है। थाना प्रभारी पूरन शर्मा ने बताया कि बच्चों के परिजनों के आने और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही उन्हें परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समय रहते पुलिस की नजर बच्चों पर पड़ गई, अन्यथा उनके साथ कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में भूकंप के झटके, 3.8 मैग्नीट्यूड तीव्रता मापी, डरे लोग

नर्मदापुरम. केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी, छीतापुरा में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड मापी गई। झटके महसूस होते ही कुछ ग्रामीण लोग डर गए। हालांकि अब तक किसी जान-माल के नुकासन की खबर नहीं है। मौसम केंद्र भोपाल और एनसीएस की वेबसाइड पर भूकंप के झटके की जानकारी अपडेट हुई है।
अचानक से कंपन हुआ
ग्राम चिचवानी से 2 किमी दूर स्थित छीतापुरा में भी झटके महसूस हुए। जनपद पंचायत सदस्य संतोष सल्लाम ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे के आसपास जब में छत पर सो रहा था तब कुछ पलभर के लिए कंपन हुआ। ऐसा लगा मानों घर हिल गया है लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। जानकारों के अनुसार 3.8 तीव्रता का भूकंप हल्की श्रेणी में आता है। इसमें आमतौर पर बडा नुकसान नहीं होता लेकिन झटके साफ महसूस होते है। एसडीएम निलेश शर्मा ने बताया कि मुझे इसकी जानकारी मिली है। अधिकृत पता करके थोडी देर में बताऊंगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न, गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू किया

ग्वालियर. जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होते ही ग्वालियर चंबल संभाग में गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। स्थिति यह है कि दिन के साथ अब रातें भी भयंकर तप रही है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात न्यूनतम तापमान 29.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जिसने ग्वालियर की रात को पूरे मध्य प्रदेश में सबसे गर्म बना दिया। दूसरे नंबर पर जबलपुर रहा जहां पारा 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह धूप के बाद आंधी और बारिश
मंगलवार सुबह की शुरूआत रोजाना की तरह तेज धूप के साथ हुई थी। दिन चढने के साथ ही धूप तीखी होने लगी थी लेकिन सुबह करीब सोढ छह बजे अचानक मौसम का मिजाज बदला और तेज ठंडी हवाएं चलने लगी। देखते ही देखते आधे घंटे के भीतर बूंदाबांदी शुरू हो गई जो अगले 10 मिनट में तेजी वर्षा में बदल गई। हालांकि झमाझम बारिश का यह दौर महज 15 मिनट ही चला। बारिश थमते ही हवाओं में फिर से कडकपन आ गया है और धूप निकल आई है।
11 जून से फिर बदलेगा मौसम
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आगामी 11 जून को हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से ग्वालियर और आसपास के क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बदलेगा और गरज-चमक के साथ अच्छी बारिश होने की संभावना है। तब तक लोगों को इस तीखी धूप और उमस भरी गर्मी का सामना करना पडेगा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में गैंगस्टर पर हमला, गोली मिस हुई तो लाठी-डंडों से पीटा

ग्वालियर. ग्वालियर में आधा दर्जन बदमाशों ने एक ऑटो को रोककर उसमें बैठे गैंगस्टर विक्रम राणा पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले विक्रम पर सीधे गोली दागने की कोशिश की, लेकिन फायर मिस (पिस्टल लॉक) हो गया। इसके बाद भाग रहे विक्रम को कुछ दूरी पर घेर लिया। उसे लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा गया। जान बचाने के लिए वह जैसे-तैसे मुरार थाने पहुंचा। मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस घायल गैंगस्टर को मेडिकल कराने अस्पताल ले गई। वहां मौका देख वह भाग निकला। जब उसकी प्रोफाइल खंगाली तो पता चला कि वह आर्म्स एक्ट में लंबे समय से फरार है। घटनाक्रम रविवार दोपहर को 7 नंबर चौराहे पर हुआ है। सोमवार को पुलिस के हाथ एक 12 सेकेंड का वीडियो लगा है। हालांकि, गैंगस्टर के भाग जाने के चलते कोई एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकी है। पुलिस को कार्रवाई के लिए उसके लौटने का इंतजार है।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम।
क्या है पूरा मामला
मुरार थाना पुलिस ने बताया कि विक्रम राणा का नाम शहर के गैंगस्टर सूची में आता है। हत्या और फायरिंग के मामलों में उसका नाम है। दोपहर को एक ऑटो में सवार होकर अपने घर की तरफ लौट रहा था। ऑटो जैसे ही मुरार के व्यस्त 7 नंबर चौराहे के पास पहुंचा, तभी पहले से घात लगाए बैठे आधा दर्जन बदमाशों ने ऑटो को बीच सड़क पर जबरन रुकवा लिया। बदमाशों ने ऑटो रुकते ही विक्रम पर कट्टा/पिस्टल तान दी और गोली चलाई, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फायर मिस हो गया। बदमाशों के खूंखार तेवर देखकर विक्रम अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से कूदकर घर की तरफ भागा। लहूलुहान हालत में विक्रम राणा सीधे मुरार थाने पहुंचा और आपबीती सुनाई। विक्रम ने पुलिस को बताया कि पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई के चलते उस पर यह जानलेवा हमला किया है। उसने आमोद, बबलू, राज, आमोद के जीजा और उनके दो-तीन अन्य अज्ञात साथियों पर आरोप लगाया है।

हमले के दौरान गैंगस्टर को जमकर पीटा गया।
आर्म्स एक्ट में फरार था पीड़ित
इस पूरे गैंगवार में उस समय बड़ा ट्विस्ट आया जब पुलिस ने फरियादी विक्रम राणा का क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला। पुलिस जांच में सामने आया कि जो विक्रम राणा खुद पर हमले की शिकायत लेकर थाने आया था। जबकि वह खुद बहोड़ापुर या अन्य थाने में आर्म्स एक्ट (अवैध हथियार रखने) के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। जब मुरार थाना पुलिस नियमानुसार विक्रम के सिर और पैर की चोटों का मेडिकल चेकअप कराने के लिए अस्पताल लेकर गई, तो शातिर विक्रम ने मौका देखा और पुलिसकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल परिसर से ही गायब हो गया। सीएसपी अतुल कुमार सोनी ने बताया कि मुरार के 7 नंबर चौराहे पर विक्रम राणा नाम के व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना हुई है। घायल ने कुछ लोगों पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। चूंकि घायल खुद आर्म्स एक्ट के एक मामले में पुलिस का वांटेड है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

PoK में हिंसा, 11 की मौत, इनमें 4 पुलिसकर्मी

नई दिल्ली. पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक यह हिंसा जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी और क्षेत्रीय सरकार के बीच चल रहे विवाद के दौरान हुई। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों में 7 नागरिक और 4 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं 23 सुरक्षाकर्मी और करीब 50 प्रदर्शनकारी घायल हुए हैं। पुलिस ने अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया है। पीओके में जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी और सरकार के बीच विधानसभा की 12 आरक्षित सीटों को लेकर विवाद चल रहा है। ये सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित हैं जो जम्मू-कश्मीर से पाकिस्तान के अन्य हिस्सों में जाकर बसे थे। जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी इन सीटों को खत्म करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहा है।

रावलकोट में रविवार को पुलिस और JAAC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई। (यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।)
जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पर बैन लगा, जिसके बाद हिंसा भड़की
सरकार ने 5 जून को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी पर आतंकवाद विरोधी कानून के तहत प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद से इलाके में तनाव लगातार बढ़ रहा है। रविवार को जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी के कार्यकर्ता संगठन के एक सदस्य की मौत के विरोध में अस्पताल के शवगृह के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे। सदस्य की मौत कथित तौर पर पुलिस फायरिंग में हुई थी। पुलिस जब प्रदर्शनकारियों को हटाने पहुंची, तभी झड़प शुरू हो गई और हिंसा फैल गई।

रावलकोट में रविवार को प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। (वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।) - Dainik Bhaskar
रावलकोट के कमिश्नर सरदार वहीद खान ने रॉयटर्स से कहा कि प्रदर्शनकारियों की गोलीबारी में चार पुलिसकर्मियों और एक राहगीर की मौत हुई। उन्होंने दावा किया कि इसके जवाब में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में छह प्रदर्शनकारी मारे गए। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक पुलिस का आरोप है कि जॉइंट अवामी एक्शन कमेटी से जुड़े लोगों ने सुरक्षाकर्मियों पर शॉटगन और अन्य हथियारों से हमला किया। पुलिस ने घटना को आतंकवादी कार्रवाई करार देते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था और नागरिकों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में गैस सिलेंडर बुकिंग पुरानी, दाम नया जनता परेशान, डीलरों को 2.90 लाख रुपए का सीधा मुनाफा

ग्वालियर. रविवार को शहर के गली-मोहल्लों में घरेलू गैस सिलेंडर सप्लाई करने पहुंचे हॉकर्स को कुछ इसी तरह के तीखे सवालों और चिकचिक का सामना करना पड़ा। वजह साफ है, बिना किसी पूर्व सूचना के एलपीजी के दामों में 29 रुपए की सीधी बढ़ोतरी कर दी गई है। अब जो सिलेंडर कल तक हजार रुपए से कम का था, उसके लिए जेब से 1025.50 रुपए ढीले करने पड़ रहे हैं। सबसे ज्यादा गुस्सा उन उपभोक्ताओं में है जिन्होंने दो-तीन दिन पहले बुङ्क्षकग की थी, लेकिन डिलीवरी रविवार को हुई।
दाम बदलते ही सॉफ्टवेयर लॉक्ड
ग्वालियर-चंबल एलपीजी फेडरेशन के कॉर्डिनेटर श्यामानंद शुक्ला ने बताया, सुबह से ही उपभोक्ताओं के फोन आ रहे हैं। हर कोई एक ही दलील दे रहा है कि बुकिंग के समय जो रेट था, वही लिया जाए। लेकिन इसमें गैस डीलर या हॉकर के हाथ में कुछ नहीं है। जैसे ही कंपनी दाम बदलती है, सॉफ्टवेयर में तुरंत नया रेट अपडेट हो जाता है। डिलीवरी के वक्त जो सॉफ्टवेयर में दिखेगा, वही बिल कटेगा।
डीलरों को 2.90 लाख रुपए का सीधा मुनाफा
जब उपभोक्ता किसी वस्तु को उस समय की तय कीमत पर बुक करता है, तो डिलीवरी के वक्त बढ़ा हुआ दाम वसूलना न्याय संगत नहीं लगता। रेलवे से लेकर इ-कॉमर्स कंपनियां बुङ्क्षकग के समय का ही प्राइस लेती हैं। पेट्रोलियम कंपनियों को भी अपने सॉफ्टवेयर में यह सुधार करना चाहिए कि जिस दिन बुङ्क्षकग, उसी दिन का रेट लागू हो, ताकि न तो जनता को झटका लगे और न ही डिलीवरी करने वाले हॉकर्स को रोज-रोज की किचकिच झेलनी पड़े।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का दावा- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी

भोपाल. मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए बीजेपी कैंडिडेट महेश केवट ने नामांकन भर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- मुझे पूरा भरोसा है कि भारतीय जनता पार्टी अपने तीसरे प्रत्याशी को भी विजय मार्ग पर लेकर चलेगी। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दावा किया- बीना विधायक निर्मला सप्रे बीजेपी के साथ रहेंगी। इससे पहले, कांग्रेस कैंडिडेट मीनाक्षी नटराजन पार्टी के प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायकों के साथ विधानसभा पहुंचीं। यहां राज्यसभा चुनाव के लिए नॉमिनेशन दाखिल किया। नटराजन ने कहा- हम सब एकजुटता से लड़ेंगे और जीतेंगे।

मध्य प्रदेश कोटे की तीसरी राज्यसभा सीट पर कांग्रेस और बीजेपी प्रत्याशियों ने आज नामांकन भरा। - Dainik Bhaskar
दूसरी तरफ, भोपाल की हुजूर सीट से दो बार विधानसभा चुनाव लड़ चुके नरेश ज्ञानचंदानी ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वे मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने से नाराज हैं। एक अन्य घटनाक्रम में बीना विधायक निर्मला सप्रे आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस गई थीं। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş grandpashabet holiganbet holiganbet giriş pusulabet pusulabet giriş meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş nakitbahis mavibet grandpashabet jojobet holiganbet cratosroyalbet radissonbet gameofbet holiganbet betgit 1win teosbet