राज्य

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

21 जून को ग्वालियर दौरे पर राष्ट्रपति, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2000 जवान

ग्वालियर. राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के ग्वालियर आगमन को लेकर पुलिस अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी में जुटे है। ग्वालियर एयरपोर्ट से कूनों के लिए राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से रवाना होंगी लेकिन मौसम को देखते हुए विकप्ल के तौर पर सडक मार्ग पर भी सुरक्षा-व्यवस्था लगाई गई है। सुरक्षा में करीब 2 हजार जवान तैनात रहेंगे। जवान दूसरे जिलों से भी यां आएंगे। ग्वालियर विमानतल पर राष्ट्रपति दो बार आएंगी। बता दें कि 21 जून को राष्ट्रपति का ग्वालियर आगमन होगा और वह रात में कूनों में ही विश्राम करेंगी। अगले दिन वह ग्वालियर आएंगी। यहां से वायु मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।
होटल, लॉज की चेकिंग कर रही पुलिस
महाराजपुरा थाना पुलिस विमानतल के आसपास एएसएल चेकिंग कर रही है। इसके तहत एक-एक घर की स्क्रीनिंग की जा रही है। मकान मालिक से लेकर किरायेदार तक के नाम सूची में है। इसके साथ ही होटल, लॉज, धर्मशालाओं की चेकिंग पुलिस लगातार कर रही है।
नो फ्लाइंग जोन रहेगा 10 किमी का क्षेत्र
विमानतल से आसपास का करीब 10 किमी का क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन रहेगा। यहां ड्रोन या अन्य फ्लाइंग आब्जेक्ट नहीं उड सकेंगे।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में 8 साल की मासूम की हत्या

ग्वालियर. शहर के पुरानी छावनी में 8 वर्षीय बच्ची की हत्या का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बच्ची ने खेलते-खेलते पडोसी के घर से रुपए और कुछ गहने चोरी कर लिए थे इसके बाद बच्ची से पडोसी ने पूछताछ की तो चोरी के गहने बता दिए। सुबह बच्ची मृत अवस्था में अपने ही घर पर मिली। पिता का आरोप है कि बच्ची को बेरहमी से पडोसी ने पीटा, फिलहाल पुलिस ने पडोसी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शोर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट का पुलिस को इंतजार है। इस मामले में बच्ची की हत तो स्पष्ट है लेकिन पुलिस पडोसी और पिता के बीच उलझी हुई है।
क्या है पूरा मामला
जानकारी के अनुसार पुरानी छावनी की रहने वाली 8 वर्षीय बच्ची की मां का निधन हो चुका है। उसके दो भाई-बहन और है। बच्ची आसपास के बच्चों के साथ खेल रही थी। पडोस में रहने वाले आमीन खान के घर कोई नहीं था। बच्ची अंदर घुस गई। उसने रुपए और गहने चोरी कर लिए। गुल्लक में रखे रुपए चोरी कर लिए। जब आमीन खान घर पहुंचा तक चोरी होने का पता लगा। पडोसियों से पूछा तो पता लगा कि 8 वर्षीय बच्ची ताले पर लटक रही थी। उसे ढूंढा तो दुकान पर कोल्ड ड्रिंक पीती मिली। उससे पडोसी ने पूछा तो उसने सबकुद बता दिया। गहने भी बता दिए कहा रखे है। फिर पडोसी ने पिता को बताया। सुबह बच्ची मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पिता ने पुलिस को बताया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। शरीर पर चोट के निशान मिले है, पिता का कहना है पडोसी ने उसे पीटा था।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में नीट छात्रों के लिए रेलवे चलाएगा 4 स्पेशल ट्रेने

भोपाल. प्रश्न पत्र लीक होने के बाद आगामी 21 जून को नीट की परीक्षा दोबारा कराई जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों में इस बार पहले से ज्यादा सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। इसी को देखते हुए अब भारतीय रेलवे ने भी छात्रों को बड़ी सुविधा देने का ऐलान किया है। रेलवे ने मध्य प्रदेश के नीट छात्रों के लिए चार स्पेशल ट्रेने चलाने का फैसला लिया है। आगामी 21 जून को नीट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेनों का संचालन करने का निर्णय किया है। इन ट्रेनों से मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र-गुजरात के यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
19 जून से शुरू होंगी बुकिंग
रेलवे के अनुसार स्पेशल ट्रेनों की बुकिंग 19 जून से शुरू होगी। यात्री रेलवे रिज़र्वेशन काउंटर के साथ-साथ आईआरसीटीसी वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा से पहले छात्रों और उनके परिवार के सदस्यों को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सेवाओं की योजना बनाई गई है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर को मिलेगी 5 नई सड़कों की सौगात, DPR तैयार

ग्वालियर. ग्वालियर जिले के डबरा और भितरवार क्षेत्र में करोडों की लागत से पांच प्रमुख सडकों का निर्माण होगा, इन सभी निर्माण को लेकर वित्तीय स्वीकृति मिल गई है, जबकि मकोडा टेकरपुर र्मा निर्माण और करहिया मकरध्वज निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर तैयार कर, टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। उक्त सडकों के निर्माण से कई गांव सीधे शहर से जुड जाएंगे और बारिश के दौरान आने वाली परेशानी से निजात मिलेगी।
सभी सडक निर्माण का सेटेलाइट नक्शा तैयार
जानकारी के अनुसार 42.76 करोड रुपए की लागत से यह सडकें बनेंगी। लोक निर्माण विभाग के अनुसार उक्त सभी सडक निर्माण का सेटेलाइट नक्शा तैयार किया जा चुका है। जबकि मकौडा टेकनपुर मार्ग की डीपीआर तैयार की जाकर टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीपीआर के अनुसार 8.1 किमी तक सडक का निर्माण होगा, 4 मीटर चौडी बनेगी। 10.53 करोड रुपए की लागत से निर्माण होगा। उक्त मार्ग बनने से मकौडा, कल्याणी, टीसीपी, हाईवे स्थित बौना, ऊधलपाडा, बझेरा, करीब 8 गांव के रहवासी लाभांवित होंगे।
करहिया मकरध्वज की भी डीपीआर तैयार
करहिया मकरध्वज की भी डीपीआर तैयार हो गई है। डीपीआर के अनुसार 3.65 किलोमीटर तक सडक बनेगी करीब 5.50 करोड रुपए की लागत से सडक निर्माण होगा। करीब 3.75 मीटर सडक चौडी बनेगी। पूरी सउक डामर की बनेगी। उक्त मार्ग बनने से मकरध्वज मंदिर तक जाने के लिए मार्ग सुगम होगा, नैनागिरी आदिवासी बस्ती, दुबई और मेहगांव पहुंच मार्ग तक पहुचना आसान हो जाएगा।
20 करोड़ से बनेगा बायपास
नरवर करैरा जाने के लिए बागवाई से वाया घाटमपुर होते हुए हरसी नरवर मार्ग तक बाईपास का निर्माण होगा। 20 करोड़ रुपए की राशि से बजट पास है। 6 किलोमीटर तक डामरी सडक बनेगी, 15 मीटर चौड़ा यह बाइपास निर्माण होगा। हालांकि अभी जगह प्रस्ताव को लेकर मामला अटका है। उक्त बायपास बनने से भितरवार के मुख्य मार्ग पर जाम नहीं लगेगा और जाम से निजात मिलेगी।
यहां भी बनेंगी सड़कें
दौरार सहसारी मार्ग तक 4.31 किमी की सड़क निर्माण का बजट 5.60 करोड़ रुपए से पास किया गया है। इसी प्रकार घाटीगांव क्षेत्र की पार से जखा वाया इमलिया मार्ग तक 2.1 किलोमीटर की नवीन सड़क बनेगी। जिसके लिए 2.73 करोड़ रुपए का बजट पास किया गया है।
डीपीआर हो चुकी तैयार- पीडब्ल्यूडी
मकौड़ा टेकनपुर मार्ग निर्माण की डीपीआर बनकर तैयार हो गई है और टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। जल्द टेंडर निकाला जाएगा। अन्य सड़क निर्माण की डीपीआर तैयार की जा रही है। जल्द ही उक्त मार्गों का निर्माण कार्य शुरू होगा।– राजीव श्रीवास्तव, एसडीओ लोक निर्माण विभाग डबरा

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में पकड़ाए आरोपियों को आतंकी ट्रेनिंग के लिए पाकिस्तान भेजने की थी तैयारी

भोपाल. देश विरोधी गतिविधियों के आरोपितों से पूछताछ में मप्र आतंकवाद निरोधी दस्ता को नई जानकारी मिली है। सोशल मीडिया और वाट्सएप पर पाकिस्तानी हैंडलर इन लोगों से कहता था कि नियमित जिम जाकर फिटनेस सही करो। लडाके बनने के लिए यह जरूरी है। इसी तरह से उन्हें पासपोर्ट बनवाने के लिए कहा गया था। शीघ्र ही प्रशिक्षण के लिए पाकिस्तानी भेजने की तैयारी थी। हालांकि अभी तक अकेले फराज के पास ही पासपोर्ट मिला है। उल्लेखनीय है कि इस मामले में एटीएस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार है।
इनमें फराज को भोपाल, नईम अब्दुल्ला उप्र के सहारनपुर, शाकिर मेव अलवर राजस्थान और इजहार उल हक को मधुबनी बिहार से गिरफ्तार किया है। सबसे पहले फराज को गिरफ्तार किया गया था जिसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पूछताछ में मप्र एटीएस यह पता गाने में जुटी है कि देश विरोधी गतिविधियों के आरोपित किसी आतंकी संगठन से तो नहीं जुडे है। अभी तक की पूछताछ में वे बडे संगठन से जुडे होने से मना करते रहे है।
इसके लिए एटीएस उनके पास से जब्त डिजिटल डिवाइस जैसे मोबाइल फोन, लौपटॉप आदि का डाटा निकालने जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया में उनके संपर्क और बातचीत का विवरण निकाला जा रहा है। इनके संपर्क में रहे अन्य लोगों से भी पूछताछ की तैयारी है। ऐसे में आरोपितों की संख्या और बढ सकती है। एटीएस सूत्रों ने बताय कि अभी तक आरोपितों को किसी एजेंसी या व्यक्ति देश विरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग के प्रमाण नहीं मिले है। उनके बैंक खातों की जानकारी निकाली जा रही है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू MP पहुंची, महासम्मेलन में बोलीं विकसित भारत के निर्माण की यात्रा अध्यात्म, सामाजिक समरसता व पर्यावण संरक्षा हो

भोपाल. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरूवार को मध्य प्रदेश के बैतूल में आयोजित ब्रह्मकुमरीज संस्थान के महासम्मेलन में कहा कि विकसित भारत के निर्माण की यात्रा अध्यात्म, सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षाण पर आधारित होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक शिक्षा व्यक्ति के जीवन में शांति, संतुलन और नई आशा का संचार करती है जिससे समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। राष्ट्रपति बैतूल के लाल बहादुर शास्त्री स्अेडियम में ब्रह्मकुमारीज संस्थान द्वारा आयोजित आध्यात्मिक जागृति द्वारा आदिवासी समाज का सशक्तिकरण महासम्मेलन का शुभारंभ करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और जीवन मूल्यों की सराहना की।

राष्ट्रपति का राज्यपाल ने स्वागत किया। द्रौपदी मुर्मू ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। - Dainik Bhaskar
दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम की शुरूआत राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ की गई। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू ने दीप प्रज्जवलित कर महासम्मेलन का विधिवत शुभारंभ किया। मंच पर उन्हें मोमेंटो भेंट कर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई जिसके बाद महासम्मेलन की औपचारिक शुरूआत हुई।

राष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रमुख मार्गों पर बैरिकेडिंग कर सुरक्षा व्यवस्था संभालती पुलिस।
महासम्मेलन की अध्यक्षता राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की
इस विशाल महासम्मेलन की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। मंच पर उनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, प्रदेश के राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और संस्था के ओडिशा प्रभारी डॉ. नथमल मौजूद रहे, साथ ही माउंट आबू से आई लीना बहन और शैलजा बहन सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने भी कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

दीप प्रज्ज्वलित कर महासम्मेलन का शुभारंभ किया।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में 1 दिन की छूट मिलने के बाद ढाई हजार तबादले हुए, 17000 से अधिक स्थानांतरण हुए

भोपाल. मोहन यादव सरकार द्वारा तबादलों में दी गई छूट के बाद प्रदेश में 16 दिन के अंतराल में 17000 से अधिक ट्रांसफर हुए है। अकेले करीब ढाई हजार ट्रांसफर तो 16 जून को हुए है जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के तबादला आदेश जारी होना बाकी है, क्योंकि इस विभाग में अभी ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया चल रही है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 15 जून को तबादला अवधि खत्म होने के बाद मंत्रियों के डिमांड पर एक दिन के लिए तबादला करने की छूट दी थी। मंगलवार की रात 12 बजे तक दी गई रियायत के बाद करीब 11 घंटे के अंतराल में विभाग की ओर से करीब ढाई हजार स्थानांतरण किए गए है जिसमें जिला और राज्य स्तर के तबादले शामिल है।


16 जून को जिन विभागों में स्थानांतरण किए गए है उसमें आबकारी विभाग, जेल विभाग, वन विभाग, पंचातय और ग्रामीण विकास विभाग, वाणिज्यिक कर विभाग, पंजीयन और मुद्रांक विभाग, लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के अलावा नगरीय विकास और आवास विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, जल संसाधन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पर्यावरण विभाग शामिल है। इसी तरह राजस्व विभाग, भू संसाधन साधन विभाग, पीएसई विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, महिला और बाल विकास विभाग, आयुष विभाग, किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास व रोजगार विभाग, सहकारिता विभाग समेत अन्य विभागों में भी व्यापक तबादले किए गए है।
राजस्व विभाग में 400
नगरीय विकास और आवास विभाग में 900
पंचायत और ग्रामीण विकास विभाग में 1100
लोक स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1700
जनजातीय कार्य विभाग में 1200
लोक निर्माण विभाग में 500
वन विभाग में 200 स्थानांतरण किए गए है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में एलिवेटेड रोड के कारण 2 महीने बंद रहेगी डीडी मॉल और मोती मस्जिद रोड

ग्वालियर. शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल डीडी मॉल-मोती मस्जिद रोड पर यात्रा करने वाले वाहन चालकों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। एलिवेटेड रोड निर्माण कार्य के चलते 19 जून 2026 से अगले दो महीनों तक डीडी मॉल से मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर और मोती मस्जिद से गुरुद्वारा तक का मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रहेगा। यातायात पुलिस ने निर्माण कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए यह निर्णय लिया है। साथ ही शहरवासियों की सुविधा के लिए वैकल्पिक मार्ग भी निर्धारित किए गए हैं।
ये रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन प्लान
फूलबाग चौराहे से लालबाग पाल मार्ग होते हुए वाहन हाथीवाला गेट और मोती तबेला के रास्ते नदी गेट पहुंच सकेंगे।
एलआईसी तिराहा से वाहन मोती महल की ओर डायवर्ट किए जाएंगे। यहां से मोती तबेला होकर नदी गेट पहुंचा जा सकेगा।
इन क्षेत्रों से आने वाले वाहन शान-ए-शौकत मार्ग से शिंदे की छावनी पहुंचेंगे। इसके बाद गुरुद्वारा से यू-टर्न लेकर मोती तबेला, हाथी गेट और बैजाताल मार्ग से फूलबाग जा सकेंगे।
रामदास घाटी की ओर से आने वाले वाहनों को नौ-गजा रोड की ओर मोड़ा जाएगा। यहां से वाहन डीडी मॉल के पीछे स्थित गोपांचल पर्वत मार्ग का उपयोग करते हुए फूलबाग पहुंच सकेंगे।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की
ग्वालियर यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। पुलिस के अनुसार एलिवेटेड रोड शहर की महत्वपूर्ण अधोसंरचना परियोजनाओं में शामिल है। निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

पेट्रोल पंपों पर तेल चोरी का खेल, NCIB ने जारी की एडवाइजरी

ग्वालियर. वर्तमान में पेट्रोल पंपों पर होने वाली घटतौली यानी कम तेल मिलना और धोखाधडी की बढती शिकायतों को देखते हुए नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरों यानी एनसीआईबी ने वाहन चालकों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। एनसीआईबी का कहना है कि रिफिलिंग के वक्त दिखाई गई थोडी सी सतर्कता आपको ईंधन चोरी और आर्थिक नुकसान से पूरी तरह बचा सकती है।
जंप ट्रिक के जरिए कम ईंधन देते है
एनसीआईबी ने अपने इंटरनेट मीडिया हैंडल पर इस धोखाधडी के पीछे की मुख्य वजह का खुलासा किया है। ब्यूरो के अनुसार ज्यादातर पेट्रोल पंपों पर काम करने वाले मैदानी स्टाफ की तनख्वाह काफी कम होती है। ऐसे में कुछ कर्मचारी कम समय में गलत तरीके से मोटी कमाई करने के लालच में आ जाते है। वे ग्राहकों का ध्यान भटकाकर मीटर में हेरफेरी करके या जंप ट्रिक के जरिए कम ईंधन देते है और बचे हुए पैसों का आपस में बंदरबांट कर लेते है। इस खेल से सीधे तौर पर आम उपभोक्ता ठगा जाता है।
संदेह होने पर करे शिकायत
यदि आपको शहर में या आस-पास के किसी भी पेट्रोल पंप पर घटतौली या मिलावट का अंदेशा होता है तो कानूनी मदद और शिकायत दर्ज कराने के लिए आप सीधे नेशनल क्राइम इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर 9792580000 पर संपर्क कर सकते है।

Latestमप्र छत्तीसगढ़राज्यराष्ट्रीय

ग्वालियर में मसालों में बदला मिलावट का ट्रेंड, मिला रहे स्टार्च, बढ़ रहा लोगों का वजन

ग्वालियर. दाल बाजार अब मिलावटखोरों का नया हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। मुनाफाखोरी की होड़ में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों ने अब मिलावट का तरीका भी बदल दिया है। मसालों का वजन बढ़ाने के लिए पहले जहां अवैध रूप से लकड़ी के बुरादे का इस्तेमाल किया जाता था, वहीं अब उसकी जगह स्टार्च ने ले ली है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में खुलासा हुआ है कि, धनिया पाउडर में चावल का आटा मिलाकर उसका वजन बढ़ाया जा रहा है। मामले में संबंधित कारोबारी पर 20 हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ग्वालियर चंबल में मिलावट का मीटर हाई है, यहां भिंड, मुरैना से नजदीकी के चलते मिलावट का दूध, घी आम बात है।
स्टार्च का सेवन करने से मोटापा बढ़ना तय
एक्सपर्ट्स की मानें तो लंब समय तक स्टार्च का सेवन करने से मोटापा बढ़ना तय है। यही नहीं इसकी अधिकता से किडनी सिकुड़ने की संभावना भी बेहद ज्यादा होती है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने दाल बाजार स्थित एक पिसाई केंद्र से धनिया पाउडर का सैंपल लिया। इसी सैंपल की लैब जांच में स्टार्च की पुष्टि हुई है। विभाग ने उनके यहां से तीन सैंपल लिए थे, जिनमें दो पास हो गए, जबकि धनिया सैंपल फेल हो गया। खाद्य सुरक्षा निरीक्षक बीएस सिरोमणी ने बताया कि, धनिया में चावल का आटा मिलाया गया था।
मिलावट से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है
बाजार विश्लेषकों के अनुसार मसाले महंगे होने के कारण थोड़ी-सी मिलावट से भी बड़ा मुनाफा कमाया जा सकता है। पहले हल्दी में चावल का आटा और धनिया में लकड़ी का बुरादा मिलाने के मामले सामने आते थे, लेकिन लकड़ी से वजन ज्यादा नहीं बढ़ता था। यही वजह है कि अब मिलावटखोर सीधे चावल के आटे यानी स्टार्च का इस्तेमाल करने लगे हैं। धनिया की पिसाई के दौरान चावल का आटा मिलाने से सामान्य उपभोक्ता के लिए मिलावट पहचान पाना लगभग असंभव हो जाता है।

 

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet atlasbet perabet perabet giriş meritking meritking giriş casibom casibom giriş grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet nesinecasino betsalvador palacebet betbey bahiscasino cashwin dinamobet süperbetin süperbetin giriş matbet matbet giriş holiganbet holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş starzbet giriş cratosroyalbet cratosroyalbet giriş grandpashabet holiganbet holiganbet giriş pusulabet pusulabet giriş meritking meritking giriş holiganbet holiganbet giriş nakitbahis mavibet