News

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े पांच आतंकी गिरफ्तार

नई दिल्ली. आतंकवाद निरोधी दस्ते ने गुजरात के विभिन्न जिलों में एक बडी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुडे पांच और संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बिलाल आबिद शेरा, मोहम्मद अयूब काडीवाल उर्फ मोहम्मद खडियासन, मोहम्मद शफी मुखी उर्फ शफी चापी, मोहम्मद हसन क राडिया उर्फ हसन हैदरपुरी और मोहम्मद अयूब सुमासरा उर्फ मोहम्मद खली के रूप में हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों को पाटन जिले के सिद्धपुर तालुका के खड़ियाल गांव से पकड़ा गया। एटीएस के अनुसार, इन लोगों के नाम इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किए गए आठ कथित जैश-ए-मोहम्मद सदस्यों से पूछताछ के दौरान सामने आए। जिला न्‍यायालय ने सभी आरोपियों को 24 जुलाई तक एटीएस की हिरासत में भेज दिया है। तीन जुलाई को गुजरात एटीएस ने गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों से जैश-ए-मोहम्मद के आठ कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, ये आरोपी गुजरात में सक्रिय आतंकी नेटवर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे थे।

यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुडी जानकारियां लगातार सामने आ रही है। जैस-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोा है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

8th Pay Commission- बैसिक सैलरी, HRA में कितनी होगी वृद्धि

नई दिल्ली. 8th Pay Commission को लेकर तेजी से रिपोर्ट तैयार की जा रही है। कर्मचारी संघ सैलरी, पेंशन और एचआरए को लेकर बढ़ोत्तरी की मांग जा रही है। वहीं एक्सपटर््स भी सैलरी में बढ़ोत्तरी को लेकर अनुमान लगा रहे है। इस दौरान एक्सपटर््स ने एचआरए में अच्छी बढ़ोत्तरी की संभावना जताई है। एक्सपर्ट्स ने बताया है कि चूंकि एचआरए सीधे बेसिक सैलरी से जुड़ा होता है।इस वजह से फिटमेंट फैक्टर में किसी भी बढ़ोत्तरी से मंथली भत्ते में काफी बढ़ोतरी हो सकती है। खासकर महानगरों में तैनात कर्मचारियों के लिये यह बढ़ोत्तरी हर माह बहुत अधिक हो सकती है।
बैंक बाजार के सीईओ अदिल शेट्टी के अनुसार कर्मचारियों को केवल संशोधित बेसिक सैलरी पर फोकस करने से बचना चाहिये। उन्होंने कहा है कि 8th Pay Commission से संबंधित अधिकांश चर्चायें बेसिक सैलरी में वृद्धि पर फोकस है। लेकिन कर्मचारियों को एचआरए जैसे वेतन संबंधी चीजों पर इसके प्रभाव पर भी विचार करना चाहिये। एचआरए की गणना बेसिक सैलरी के प्रतिशत के रूप् में की जाती है। ऐसे में फिटमेंट फैक्टर बदलने से कुल मासिक आय में काफी अंतर आ सकता है।
लेवल 10 के कर्मचारी के लिये वेतन
लेवल 10 के कर्मचारियों के लिये वर्तमान मूल वेतन 56,100 रूपये है। 2.0 के फिटमेंट फैक्टर के तहत, संशोधित मूल वेतन 1.12 लाख रूपये होगा। जो एक्स शहरों मतें 33 हजार 660 रूपये के एचआरए में बदल जायेगा। 2.28 की दर सेे, एचआरए बढ़कर 38 हजार 370 रूपये हो जाता है। 2.57 की दर से संशोधित मूल वेतन 1.44 लाख रूपये तक पहुंच जाता है। जिसमें एचआरए एक्स श्रेणी के शहरों में 43 हजार 250 रूपये और जेड शहरों में 14 हजार 420 रूपये तक पहुंच जाता है।
क्‍यों खास है HRA?
केंद्र सरकार के कर्मचारियों को वर्तमान में उनके शहर के अनुसार तीन अलग-अलग रेट्स पर एचआरए दिया जाता है. X कैटेगरी के शहरों के लिए मूल वेतन का 30%, Y कैटेगरी के शहरों के लिए 20 फीसदी और Z कैटेगरी के शहरों के लिए 10 फीसदी एचआरए दिया जाता है. ऐसा भी हो सकता है कि एचआरए की कैटेगरी बाद में बदल सकती है, लेकिन अगर कोई बदलाव नहीं होता है तो कर्मचारियों की सैलरी अपने आप ही बढ़ जाएगा. इसका मतलब यह है कि उच्च फिटमेंट फैक्टर से न केवल बेसिक सैलरी बढ़ती है, बल्कि इससे एचआरए और वेतन से जुड़े कई अन्य लाभ भी बढ़ जाते हैं.

 

 

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

बलोच आर्मी द्वारा पाक सेना पर किये गये हमले में 45 सैनिकों की मौत, बस को बम से उड़ाया

नई दिल्ली. बलोचिस्तान में पाकिस्तान की सुरक्षा चुनौतियां लगातार बढ़ती जा रही है। बलोच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के काफिले पर बड़ा हमला किया है। संगठन के अनुसार इस हमले में 45 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गये है। जबकि कई अन्य घायल हुए है।
बीएलए के प्रवक्ता जीयंद बलोच की ओर से जारी किये गये बयान में कहा गया है कि इस हमले को संगठन की ‘फतह स्क्वाड’ ने अंजाम दिया है। ऐसा दावा किया गया कि निशाने पर पाकिस्तान सेना के जवानों को ले जा रही बसें, उनके सुरक्षा एस्कॉर्ट और बाद में घटनास्थल पर पहुंची अतिरिक्त सैन्य टुकडि़यां थी।
संगठन का कहना है कि हमले के बाद दोनों पक्षों के बीच लम्बे समय तक मुठभेड जारी रहीं। बीएलए ने दावा किया है कि वह इस कार्यवाही के दौरान 45 से ज्यादा सैनिक मारे गये है। दर्जनों घायल हुए है। संगठन ने यह भी कहा है कि संघर्ष जारी रहने की वजह से मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। बीएलए ने अपने बयान में कहा है कि वह जल्द ही इस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी जारी करेगा। इसमें हमले की पूरी रणनीति, पाकिस्तानी सेना को हुए कथित नुकसान और सैन्य उपकरणों के नुकसान का ब्यौरा भी साझा करने की बात कहीं गयी है। हालांकि पाकिस्तानी सेना या सरकार की ओर से बीएलए के इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है।
गौरतलब है कि हाल के माह में बलोचिस्तान मे ंबीएलए ने पाकिस्तान की सेना, अर्द्धसैनिक बलों और सरकारी प्रतिष्ठानों पर कई बड़े हमलों की जिम्मेदारी ली है। इससे क्षेत्र में सुरक्षा हालात तनावपूर्ण बने हुए है। पाकिस्तान सरकार पर भी दबाव बढ़ता जा रहा है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

NEET-UG 2026 का रिज़ल्ट जारी, जबलपुर के आर्यमन सोलंकी बने नीट-यूजी में MP के टॉपर

3 मई की हुई NEET UG परीक्षा रद्द होने के बाद 21 जून को री-एग्जाम कराया गया था। - Dainik Bhaskarजबलपुर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने गुरूवार देर रात मेडिकल के स्नातक कोर्सों में दाखिले से जुडी परीक्षा नीट-यूजी का परिणाम घोषित कर दिया। जबलपुर के छात्र आर्यमन सोलंकी ने मध्य प्रदेश में प्रथम रैंक और देश में 46वीं रैंक प्राप्त की है। वे यूरोलॉजिस्ट फणींद्र सोलंकी और गायनाक्लाजिस्ट अनुपमा सोलंकी के पुत्र हैं। इनकी बडी बहन तनिया ने भी इसी वर्ष मेडिकल यूजी की पढाई जबलपुर से पूरी की है।


एम्स में पढूंगा यह नहीं सोचा था
आर्यमन ने कहा कि गुरूवार रात करीब 9 बजे एनटीए ने फाइनल आंसरशीट जारी की थी। तब लग गया था कि रिजल्ट आने वाला है। 10.30 बजे करीब रिजल्ट देखा तो पूरे परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। स्टेट टोपर रहूंगा यह नहीं सोचा था पर अच्छे नंबर आने की उम्मीद जरूर थी। आर्यमन ने आगे कहा कि वे दिन में 12 से 14 घंट पढाई करते थे। एम्स में एडमीशन मिलने का सोचकर ही मन प्रफुल्लित है। जब मेहनत का परिणाम मिलता है तो खुशी को शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि कक्षा 9वीं से ही नीट की तैयारी पूरी मेहनत के साथ शुरू कर दी थी।
19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा अंक किए हासिल
एनटीए ने बताया कि क्वालिफाई करने वाले स्टूडेंट्स में 58 प्रतिषत से ज्यादा छात्राएं है और 55.1 प्रतिशत छात्र है। हर राज्य और केंद्र शसित प्रदेश के स्टूडेंट्स ने क्वालिफाइंग अंक हासिल किए। एनटीए ने यह भी बताया कि परीक्षा में 19 स्टूडेंट्स ने 700 से ज्यादा अंक हासिल किए। वहीं 138 स्टूडेंट्स ने 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। टॉप स्कोरर्स में से 93 प्रतिशत से ज्यादा स्टूडेंट्स ने पहली बार नीट की परीक्षा दी। 99 प्रतिशत टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच रही।
किन राज्यों के स्टूडेंट्स रहे टॉपर लिस्ट में शामिल
705 से ज्यादा अंक हासिल करने वाले टॉप 17 स्टूडेंट्स पंजाब, हरियाण, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना राज्यों से है। टॉप 100 स्टूडेंट्स में से सबसे ज्यादा राजस्थान के रहे। उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए जिनकी संख्या करीब 1.7 लाख रही।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बिलौआ-रफादपुर की 16 खदानों पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, हाईकोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा-जनता के टैक्स के पैसा वेतन लेकर माफिया का काम कर रहे

ग्वालियर. बिलौआ-रफादपुर इलाके में अवैध उत्खनन और करोड़ों रूपये की रॉयल्टी -पेनल्टी वसूली से जुड़े मामले में गुरूवार को हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। न्यायमूर्ति जीएस अहलूवालिया और न्यायमूर्ति अनुराधा शुक्ला की डबल बेंच ने 16 खदानों में तत्काल प्रभाव से खनन पर रोक लगा दी। हाईकोर्ट ने अधिकारियों की कार्यप्रणली पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा है कि सरकारी अधिकारी जनता के टैक्स से वेतन लेते हैं। लेकिन काम माफिया के हित में कर रहे है। सुनवाई के बीच हाईकोर्ट ने पाया कि डबरा एसडीएम रूपेश रतन सिंघई ने बिना जमीनी जांच के न्यायालय में भ्रामक रिपोर्ट पेश की है। इसे गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ अवमानना (कंटेप्ट) की कार्यवाही शुरू करने के निर्देश दिये गये। वहीं अवैध खनन रोकने की व्यक्तिगत जिम्मेदारी ग्वालियर कलेक्टर रूचिका चौहान को सौंपी गयी है।
कुंभकर्णी नींद में अफसर
हाईकोर्ट ने यह भी माना कि वर्ष 2017 में जारी करोड़ों रुपए की रॉयल्टी और पेनल्टी के नोटिस पर नौ साल बाद भी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। इस पर अदालत ने अधिकारियों को “कुंभकर्णी नींद” में बताया और कार्रवाई में देरी पर सवाल उठाए। सुनवाई के दौरान कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि सभी ई-चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जब हाईकोर्ट ने फुटेज की निगरानी के बारे में पूछा तो माइनिंग अधिकारी ने स्वीकार किया कि नियमित मॉनिटरिंग नहीं होती।
इस पर कोर्ट ने सभी ई-चेक पोस्ट के डीवीआर और सीसीटीवी फुटेज जब्त कर 17 जुलाई को सीलबंद लिफाफे में पेश करने के आदेश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि कोई फुटेज गायब मिला तो इसे सबूत मिटाने की साजिश माना जाएगा। हाईकोर्ट ने यह भी सवाल उठाया कि नो-ड्यूज प्रमाणपत्र के बिना कई खदानों की लीज का नवीनीकरण कैसे कर दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 17 जुलाई को होगी, जिसमें प्रशासन को कार्रवाई रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करनी होगी।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

नरोत्तम मिश्रा ने बताया किसने काटा टिकट, समर्थकों ब्रह्ममास्त्र सही जगह चलाओ

दतिया. उपचुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों ने ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। टिकट कटने के बाद नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर पुराने अंदाज में अपनी बात कही। भाजपा कार्यकर्ताओं को मंच से संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि पहले तो मंच से ही पुहिस को आडे हाथों लिया और कहा कि एसपी साहब मैं भूलने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पहले तो मंच से ही पुलिस को आडे हाथों लिया और कहा कि एसपी साबि मैं भूलने वालों में से नहीं हूं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि मैं आपके मन की बात समझ रहा हूं तो मेरे मन की बात भी समझिए।
मेरा टिकट काटने वाले कोई और हैं
नरोत्तम मिश्रा ने मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा आप लोग मेरा टिकट कटने के बाद नारे लगा रहे हैं भाजपा से बदला लेना है, आशुतोष से बदला लेंगे, अरे बदला लेना है तो कांग्रेस से लो, पुलिस प्रशासन से लो। नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा आशुतोष में इतनी क्षमता नहीं है कि मेरा टिकट काट दे, मेरा टिकट काटने वाले कोई और हैं, वहां तक तुम्हारी क्षमता नहीं है जाने की, वहां हम बात करेंगे। तुम जानते हो हम ठहरेंगे नहीं, बात करेंगे। तो ब्रह्ममास्त्र गलत जगह मत दागो दोस्तों, ब्रह्ममास्त्र सही जगह दागो, गलत जगह दाग दिया तो चूक जाओगे।
प्रदेश में 230 एमएलए हैं, लेकिन चर्चा में नरोत्तम मिश्रा
इस दौरान नरोत्तम मिश्रा ने मंच से कार्यकर्ताओं से अपनापन जताते हुए आगे कहा- आप मेरे दिल के नजदीक हो, ये तुमने साबित कर दिया। इससे बड़ी क्या उपलब्धि चाहिए, इसके आगे क्यो कोई विधायकी लगती है। मध्य प्रदेश में 230 एमएलए हैं, लेकिन चर्चा में नरोत्तम मिश्रा है, दतिया से मेरे दिल का रिश्ता है, तुम लोग जगह दोगे तो दूसरा आएगा। नरोत्तम मिश्रा ने कहा रानजीति खो खो का खेल है, ये लोग पीछे खो देने को बैठे रहते हैं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

MP में कैंसर मरीजों की दवाएं Out of Stock, गरीब मरीजों का इलाज बीच में ही रुका

भोपाल. अमेरिका-ईरान के बीच बढते तनाव का असर अब भोपाल के कैंसर मरीजों पर भी पडने लगा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे माल की सप्लाई रूकने से शहर के बडे सरकारी अस्पतालों में कीमोथेरेपी की जरूरी दवाएं पिछले तीन से चार हफ्तों से नहीं मिल रही है। फेफडे, गर्भाशय, मुंह और गले के कैंसर में इस्तेमाल होने वाली मुख्य दवाएं सिसप्लेटिन और कार्बोप्लाटिन बाजार में नहीं मिल रही है। इन दवाओं को बनाने में प्लैटिनम नामक धातु का उपयोग होता है जिसका कच्चा माल विदेशों से आता है।
एम्स भोपाल में गरीब मरीजों का इलाज बीच में ही रूका
एम्स भोपाल के ऑन्कोलॉजी विभाग में रोज 150 से 200 मरीज पहुंचते है। यहां भी कई जरूरी दवाएं आउट ऑफ स्टॉक बताई जा रही है। वरिष्ठ ऑन्कोलॉजिस्ट डॉ. प्रतीक तिवारी ने बताया कि कीमो की दवाएं किसी भी रेट में नहीं मिल रही है। मरीजों का उपचार करने में परेशानी होती है। दवा न मिलने के कारण कई गरीब मरीजों का इलाज बीच में ही रूक गया है। दवाओं की कमी और महंगाई से परेशान मरीज अब इलाज के लिए इंदौर, नागपुर और मुंबई का रूख कर रहे है।
युद्ध के कारण विदेशों से कच्चा माल नहीं आ रहा
जीएमसी भोपाल के रेडियोथेरेपी विभाग के अध्यक्ष डॉ. हामिद गौरी ने बताया कि युद्ध के कारण विदेशों से कच्चा माल नहीं आ रहा है। कंपनियों के लिए दवा बनाना बहुत महंगा हो गया है। केंद्र सरकार ने कच्चे माल के दाम कम करने की पहल की है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में सप्लाई सामान्य हो जाएगी और मरीजों को दवा मिल सकेगी।
जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल में हर दिन 300 से 350 मरीजों की ओपीडी होती है। यहां भी कई जरूरी कीमो दवाएं और इंजेक्शन स्टॉक में नहीं है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक किसलय शर्मा ने कहा कि कुछ दवाओं की कमी थी अब धीरे-धीरे स्टॉक आ रहा है लेकिन कुछ दवाएं अभी भी बाहर से ही खरीदनी पड रही है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

नाबालिग बोली -पिता कभी छाती पर तो कभी नीचे हाथ लगाता है, स्टेशन पर बिताई रात, पुलिस ने बिना मर्जी के परिवार को सौंपा

किशोरी ने पिता के छेड़छाड़ करने के वीडियो दिखाए, तब भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। - Dainik Bhaskar

जबलपुर. वह पिता के नाम पर धब्बा है। कभी मेरे छाती पर हाथ लगाता है तो कभी नीचे, मैंने मना किया तो बहुत मारा। मां को बताया तो उन्हें भी पीटा। रोज -रोज की प्रताड़ना से तंग आकर घर से भागना ही सहीं समझा। यह बात शहडोल से भागकर आयी 16 वर्षीय युवती ने जबलपुर पुलिस से कहीं। अपने सगे पिता की करतूत से परेशान होकर वह 9 जुलाई को शहडोल रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो फिर कटनी औरइसके बाद 180 किमी दूर जबलपुर आ गयी। यहां दिनभर शहर में घूमती रही, रात में रेलवे स्टेशन पर सोती है।
बुधवार की शाम को रेलवे स्टेशन पर बैठे देखकर पुलिस उसके पास पहुंचा। उसे महिला थाने ले आया। जहां उसने आप बीती सुनाई। पुलिस ने मां को फोन लगाया तो वह गुरूवार का जबलपुर पहुंची। किशोरी ने बताया कि वह घर नहीं जाना चाहती है, क्योंकि फिर से पिता वहीं गंदी हरकत करेगा। इसके बावजूद पुलिस ने पिता के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की। उल्टे उसे मां के साथ शहडोल भेज दिया। किशोरी का कहना है कि उसे नहीं पता कि शहडोल पुलिस पिता पर कार्यवाही करती है या नही।

किशोरी ने कहा- पिता अक्सर शराब पीकर छेड़छाड़ करते हैं।

शराबी पिता एक साल से कर रहा छेड़छाड़

किशोरी ने पुलिस को बताया- पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं। करीब एक साल पहले रात को शराब पीकर घर आए। मैं अपने कमरे में सो रही थी। आंख खुली तो देखा कि पिता मेरे बगल में बैठे हैं। उनके शरीर पर कपड़े नहीं हैं।मुझे लगा कि वे शराब के नशे में हैं, इसलिए वहां से उठकर मां के पास चली गई। कुछ दिन तो सब कुछ ठीक रहा, फिर ऐसा लगातार होने लगा। हमेशा का काम हो गया था कि वे रात को शराब के नशे में घर आते और फिर पूछते कि क्या पेट में दर्द हो रहा है? इसके बाद कपड़े ऊपर कर यहां-वहां हाथ लगाते। मैं उनकी गंदी हरकतों से इस कदर परेशान हो गई थी कि न चाहते भी उनके वीडियो मोबाइल में कैद कर लिए।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर नगर निगम की एमआईसी बैठक में राजस्व वृद्धि, कर्मचारियों की पदोन्नति पर लगी मुहर

ग्वालियर. नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर शोभा सिकरवार की अध्यक्षता में बाल भवन सभागार में हुई। इसमें शहर के विकास, राजस्व वृद्धि कर्मचारियों की पदोन्नति और विभिन्न प्रशासनिक प्रस्तावों पर चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णयों को मंजूरी दी गई। बैठक में निगमायुक्त द्वारा प्रस्तुत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की पदोन्नति संबंधी प्रतिवेदन पर चर्चा हुई। विचार-विमर्श के बाद पदोन्नति संबंधी कार्रवाई की पुष्टि की गई। इससे निगम के कई कर्मचारियों को लाभी मिलेगा।
10 जुलाई को आयोजित विशेष राजस्व वसूली शिविर में संपत्ति कर और जल उपभोक्ता प्रभार की अग्रिम राशि जमा करने वाले उपभोक्ताओं को 6 प्रतिशत विशेष छूट देने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। निगम का मानना है कि इससे करदाताओं को राहत मिलेगी और राजस्व संग्रह बढेगा। फायर ब्रिगेड विभाग द्वारा लिए जाने वाले विभिन्न शुल्कों को उद्यतन करने संबंधी प्रस्ताव भी प्रस्तुत किया गया था। हालांकि चर्चा के बाद इसे वापस लेने का निर्णय लिया गया।
एजेंडे के अतिरिक्त तीन अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार किया गया। इनमें संपत्ति कर पर 6 प्रतिशत छूट करी अवधि बढाने का प्रस्ताव प्रमुख था। यह छूट 30 जून तक प्रभावी थी, जिसे बढाकर 31 अगस्त 2026 तक करने का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। इसे अंतिम निर्णय के लिए नगर निगम परिषद के समक्ष भेजा जाएगा। ट्रांसपोर्ट नगर मार्ग क्रमांक-2 पर एमएम-30 ग्रेड सीसी सडक निर्माण कार्य की समय-सीमा 15 सितंबर 2026 तक बढाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिली। इसके अलावा कार्यपालन यंत्री श्रीकांत कांटे की पदोन्नति से संबंधित समिति की रिपोर्ट प्रस्तुत होने के बाद एमआईसी ने उनके सीलबंद लिफाफे को खोलने की अनुमति भी दे दी।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

उच्च न्यायालय के पालन में निगम ने अनाधिकृत होर्डिंग एवं यूनिपोल पर निगम ने अभियान चलाकर की कार्रवाई

अवैध होर्डिंग, यूनिपोल को हटाया
ग्वालियर – शहर में अनधिकृत रूप से लगे होर्डिंग, यूनिपोल पर नगर निगम द्वारा सर्वे कर चिन्हित किए गए अवैध होर्डिंग एवं यूनिपोलों को हटाया गया। इसके साथ ही ट्रैफिक सिग्नलों को देखने में आ रही बाधाओं को हटाया गया।उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशानुसार शहर में लगे 25 अनाधिकृत यूनिपोलों को हटाया। साथ ही फुटपाथ पर लगे 16 एवं 3 निजी भवनों पर लगे यूनिपोलों को भी हटाया गया है।
नोडल अधिकारी राजस्व ने बताया कि राजस्व कर संग्राहक द्वार उपलब्ध कराई गई अवैध 139 होर्डिंग ध्फ्लेक्स की सूची दी थी। सूची अनुसार नगर निगम द्वारा होर्डिंग यूनिपोल आदि पर सख्त कार्रवाई कर लगभग अवैध होर्डिंग एवं यूनिपोलों को हटाया गया है। वहीं रेलवे की भूमि पर लगे अनाधिकृत होर्डिंग एवं यूनिपोलों पर कार्रवाई के लिए रेलवे अधिकारियों को पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही 33 ट्रैफिक सिग्नलों की जांच की गई, इनमें से 13 ठीक पाए गए, जबकि 15 ट्रैफिक सिग्नल पेडों के कारण ठीक से दिखाई नहीं दे रहे थे, वहां पर पेडों की छटाई कर ट्रैफिक सिग्नलों की दृश्यता को ठीक किया गया। इसके साथ ही 2 ट्रैफिक सिग्नलों के सामने लगे कट आउट हटाए। जबकि 2 ट्रैफिक सिग्नल पुराने लगे थे जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को पत्र लिखा गया है, जबकि 1 ट्रैफिक सिग्नल की लंबाई बढ़ाने के लिए स्मार्ट सिटी को पत्र लिखा गया हैं।
इन स्थानों से हटाए गए अनाधिकृत यूनिपोल
नगर निगम ने 7 नंबर चौराहा, सेंट पोल स्कूल सामने मुरार, गोविंदपुरी जोधपुर मिष्ठान भण्डार, मुरार अग्रसेन चौराहा, गांधी रोड होटल तानसेन, ठाटीपुर जवर स्टेट, अलकापुरी तिराहा, मेट्रो टावर सिटी सेंटर, अशोक स्तंभ तिराहा, नीलकंठ चौराहा रायल सुंदरम गार्डन के पास, डोंगरपुर ग्वालियर ग्लोरी के पास, मॉडल टॉउन जिला पंचायत कार्यालय, सिंधिया चौराहा, महाराजा कॉम्प्लेक्स, पिंटो पार्क, बडागांव रोड खुरैरी, मुरार लिंक रोड हुरावली, रामदास घाटी, बहोडापुर चौराहा, रेसकोर्स रोड ग्रांट पैलेस गार्डन के बाहर, फूलबाग मानस भवन, लक्ष्मीबाई कॉलोनी गेट, आईपीएस कॉलेज के सामने, चिरवाई नाका एसक्यू, चेतकपुरी एसक्यू, एजी ऑफिस रोड पीएनबी बैंक, इसके साथ ही अन्य अनाधिकृत होर्डिंग 22 होर्डिंग में से 16 को हटाने की कार्रवाई गुरूवार को की गई, बचे हुए होर्डिंग पर कार्रवाई की जाएगी।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet holiganbet holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş holiganbet holiganbet giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş