News

Newsमप्र छत्तीसगढ़

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा नहीं होने पर अधिकारियों के रोके वेतन-निगमायुक्त

ग्वालियर -जलकर वसूली में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कडी कार्यवाही की जाएगी। जिसमें तिमाही के लक्ष्य की 75% से कम वसूली करने वाले सभी उपयंत्रियों के वेतन आहरण पर रोक लगाई जाती है तथा जिस सहायक यंत्री के 3 वार्ड या उससे अधिक वार्ड में 75% से कम वसूली हुई है तो ऐसे सहायक यंत्री को भी नोटिस जारी करने के निर्देश निगमायुक्त संघ प्रिय ने जलकर वसूली एवं जल प्रदाय व सीवेज की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को दिए।
बाल भवन के एक्यूआई सेंटर में आयोजित समीक्षा बैठक में कार्यपालन यंत्री प्रवीण दीक्षित, महेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, शिशिर श्रीवास्तव सहित सभी सहायक यंत्री, उपयंत्री एवं बिल क्लर्क एवं बिल डिस्ट्रीब्यूटर उपस्थित रहे। निगमायुक्त ने कहा कि 15 जुलाई तक 8 करोड 21 लाख रूपये वसूली हुई है जो कि बहुत कम है। सभी उपयंत्री एवं अन्य संबंधित अधिकारी गंभीरता से जलकर वसूली करायें और पिछले साल के बकाया वसूली पर भी ध्यान दें तथा अधिक से अधिक वसूली करायें। बिल वितरण की जानकारी लेते हुए संबंधित उपयंत्रियों द्वारा बताया गया कि बिल प्रिंट होकर काफी देर से मिलते हैं। बिल लगाने का या बिल वितरण का समय नहीं मिलता। जिस कारण भी वसूली कम हो रही है। इसको लेकर निगमायुक्त ने संबंधित कार्यपालन यंत्रियों को निर्देशित किया कि समय पर बिल प्रिंट हो इसके लिए आवष्यक प्रिंटर एवं कागज की व्यवस्था विभागीय स्तर पर ही करें। इसके साथ ही जहां भी बिल वितरण के लिए कर्मचारी कम है। उनकी जानकारी प्रदान करें। जिससे वहां आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की व्यवस्था की जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

जब व्यापारी पिता ने ही किया बेटे का अपहरण, मुंबई से फ्लाइट से अपहरण करने आये थे

मुरैना. मध्यप्रदेश के मुरैना में गुटखा व्यापारी ने अपने ही 4 वर्षीय बेटा का स्कूल से अपहरण कर लिया और अपहरण करने के बाद मुंबई से फ्लाइट से ग्वालियर पहुंचे थे फिर मुरैना आये। यहां सांई पैलेस लॉज में 12 दिन रूककर रेकी की। रेनबो पब्लिक स्क्ूल से अपहरण कर लिया। प्रबंधन ने बिना आईडी मांगे बच्चे को सौंप दिया।
रेनवो पब्लिक स्कूल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपहरण की घटना कैद हो गयी। आरोपी व्यापारी नीरज उर्फ नीलेश राजपूत का ड्राइवर कार्तिकेय को कंधे पर उठाकर ले जाता हुआ दिखाई दिया। आगे पिता को स्कूटी लेकर खड़ा था। तीन साथियों के साथ अपहरण की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने नीरज को मुख्य आरोपी बनाया है।
बच्चे का अपहरण रखने वाली जगह पर पुलिस टीम सांई पैलेस लॉज पहुंची, जहां आरोपी पिता साथियों के साथ ठहरा था। टीम ने कमरे का जायजा लिया, लॉज संचालक से अपहरण से जुडी एकत्र की । इस बीच लॉज संचालक ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये और बच्चा अभी गायब है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

मोदी सरकार का मिशन – 360 के लिये बुलाई सभी दलों की बैठक

नई दिल्ली. संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होने जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि मोदी सरकार एक बार फिर से महिला आरक्षण और लोकसभा की सीटों को बढ़ाने वाले परिसीमन बिल को र्पेश कर सकती है। जिसे पास कराने के लिये दो तिहाई बहुमत चाहिये। अप्रैल में संसद के विशेष सत्र के दौरान नम्बर गेम नहीं होने की वजह से सरकार बिल पास नहीं करा सकी थी। लेकिन 3 माह बाद फिर से सरकार पास कराने का तानाबाना बुन रही है।
केन्द्र की मोदी सरकार 360 के आंकड़े को यानी संसद में दो तिहाई बहुमत का नम्बर जुटाने की एक्सरसाइज शुरू कर दी है। भाजपा ने दो -तिहाई नंबर का समर्थन हासिल करने की कवायद में जुट गयी है तो कांग्रेस तमाम विपक्षी दलों के साथ सरकार का मात देने के लिये राजनैतिक बिसात बिछानी शुरू कर दी है। ममता बनर्जी की टीएमसी, उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी में हुई बगावत और शरद पवार के बदले हुए राजनीतिक स्टैंण्ड के बाद भी भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए की टेंशन समाप्त नहीं हुई है। दो -तिहाई बहुमत से एनडीए अभी भी 6 कदम दूर है। यानी उसे 6 लोकसभा सांसदों के समर्थन जुटाना होगा। ऐसे में मोदी सरकार ने सभी दलों की 19 जुलाई को बैठक बुलाई है। ताकि परिसीमन बिल पर समर्थन जुटाया जा सके।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

LPG के गैस सिलेंडर की क्विक डिलेवेरी तत्काल होगी, ऑर्डर करते ही आधे घंटे में पहुचेगा घर

LPG के लिए स्विगी इंस्टामार्ट-HPCL में डील

नई दिल्ली. अमेरिका-ईरान जंग से एक बार फिर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ गया है। इसके साथ ही दुनिया की 20%  तेल गैस जरूरत की आपूर्ति के लिये अहम समुद्री रूट होर्मुज स्ट्रेट भी क्लोज है। इसका असर पहले भी दुनिया में ऑइल -गैस क्राइसिस के रूप में देखने को मिल चुका है। भारत में भी एलपीजी की भारी किल्लत आई थी। लेकिन सरकार के उठाये गये कदमों ने जनता को राहत दी है। दुनिया में फिर से वहीं हालात बनते दिखाई दे रहे है। लेकिन भारत में एलपीजी के लिये अब घंटों लाइन में लगने जरूरत समाप्त हो गय है। क्योंकि घरबैठे एक क्लिक के साथ आप महज आधे घंटे में ही एलपीजी सिलेंडर पा सकेंगे।
स्विगी इंस्टामार्ट और एचपीसीएल के बीच एलपीजी के लिये डील
क्विक डिलेवरी प्लेटफार्मम स्विगी इंस्टामर्ट हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटैड के साथ मिलकर यह सुविधा शुरू कर रही है। यह समझते हैं कि कैसे काम करेगी। सबसे अहम बात यह हैकि इसके लिये कोई गैस कनेक्शन की भी आवश्यकता नहीं होगी। इंस्टामार्ट ने मंगलवार को एचपीसीएल के साथ मिलकर इस सर्विस का शुरू करने का ऐलान किया है। क्विक कॉमर्स प्लेटफार्म पर भारत की पहली ऑन-डिमांड एलपीजी सिलेंडर सर्विस होगी।
एलपीजी सिलेंडर भी आधे घंटे
इंस्टामार्ट एलपीजी क्विक डिलेवरी की इस सर्विस की सबसे पहले शुरूआत के लिये बेंगलुरू को चुना गया है। जहां पर उपभोक्ता ऐप के माध्यम एलपीसीएलके हाल ही में लांच किये गयेग। एचपी नव्या 10 किलोग्राम कंपोजिट एलपीजी सिलेंटर का ऑर्डर कर सकेंगे। एचपी नव्या सिलेंडर एक हल्का, जंग रोधी और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस है। यह सिलेंडर ट्रांसपैरेंट है। जो ग्राहकों को गैसे के लेवल की मॉनीटरिंग की सुविधा देता है। इसका कॉम्पेक्ट डिजाइन अपार्टमेंट, छोटे परिवारों, कामकाजी पेशेवरेों, छात्रों और अन्य सभी के लिये उपयुक्त है। जो एक अतिरिक्त एलपीजी सिलेंडर की तलाश में है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बुजुर्ग महिला से ठगों ने उतरवाये कनफूल, तीनों आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

ग्वालियर. शहर के दौलतगंज इलाके में 3 शातिरों ने एक बुजुर्ग महिला को बातों में उलझाकर उनके कानों से लगभग पौने तोला (7.5 ग्राम) सोने के कनफूल ठग लिये। आरोपियों में एक महिला और 2 पुरूष शामिल है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
महिला पूजा का सामान लेने गयी थी
फरियादि जमुना देवी पाल (60) पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह पाल, निवासी खुर्जेवाला मोहल्ला, दौलतंगत, मंगलवार की शाम लगभग 7.30 बजे अपने घर से पूजा के लिये रूई की बती खरीदने छापाखाना इलार्के िस्थत दुकान पर गयी थी ।सामान खरीदने के बाद वह पैदल घर लौट रही थी। पीडि़ता ने बताया कि जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंची। तभी एक महिला एक युवक और एक पुरूष उनलके पीछे-पीछे चलने लगे। तीनों ने सहज अंदाज में उनसे बातचीत शुरू की और पूछा, अम्मा, कहां जा रही हो। महिला ने बताया कि खुर्जेवाला मोहल्ले स्थित अपने घर जा रही है। उनके बाद तीनों लगातार उनके साथ चलते रहे और बातचीत करते रहें। आरोपियों में एक महिला और 2 पुरूष शामिल हैं। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर उनकी तलाश कर कर दी है।
क्या है मामला
फरियादिया जमुना देवी पाल (60), पत्नी स्वर्गीय नारायण सिंह पाल, निवासी खुर्जे वाला मोहल्ला, दौलतगंज, मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अपने घर से पूजा के लिए रूई की बत्ती खरीदने छापाखाना क्षेत्र स्थित दुकान पर गई थीं। सामान खरीदने के बाद वह पैदल घर लौट रही थीं। पीड़िता ने बताया कि जैसे ही वह हनुमान मंदिर के पास पहुंचीं, तभी एक महिला, एक युवक और एक पुरुष उनके पीछे-पीछे चलने लगे। तीनों ने सहज अंदाज में उनसे बातचीत शुरू की और पूछा, “अम्मा, कहां जा रही हो?” महिला ने बताया कि वह खुर्जे वाले मोहल्ले स्थित अपने घर जा रही हैं। इसके बाद तीनों लगातार उनके साथ चलते रहे और बातचीत करते रहे।
जब बुजुर्ग महिला कृष्णा ज्वेलर्स के सामने पहुंचीं, तब आरोपियों ने उन्हें बातों में इस तरह उलझा लिया कि वह भ्रमित हो गईं। पीड़िता के अनुसार उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनका दिमाग सुन्न हो गया है और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। इसी दौरान उन्हें वहां बनी पटिया पर बैठा दिया गया। उनके साथ आई महिला भी उनके पास बैठ गई, जबकि युवक और दूसरा व्यक्ति आसपास खड़े रहे।
पहले एक, फिर दूसरा कनफूल उतरवाया
पीड़िता ने बताया कि महिला ने बेहद चालाकी से पहले एक कान का सोने का कनफूल निकाल लिया। इसके बाद बातों में उलझाकर दूसरे कान का कनफूल भी उनसे उतरवा लिया। उस समय वह पूरी तरह उनके झांसे में आ चुकी थीं और समझ ही नहीं सकीं कि उनके साथ ठगी हो रही है।
कुछ देर बाद जब तीनों वहां से चले गए और महिला को सामान्य स्थिति का एहसास हुआ, तब उन्हें पता चला कि उनके दोनों सोने के कनफूल गायब हैं। घबराई महिला किसी तरह घर पहुंचीं और पूरी घटना परिजनों को बताई। इसके बाद वह अपने नाती देवीनंदन के साथ कोतवाली थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के अनुसार बदमाश करीब पौने तोला वजन के पुराने सोने के कनफूल छलपूर्वक लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर- नगर निगम के वाहनों पर रहेगी GPS से नजर, फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम भी लगेगा

ग्वालियर. नगर निगम के शासकीय वाहनों की निगरानी अब तकनीक के जरिए होगी। स्वच्छता, जल प्रदाय, अग्निशमन, निर्माण, सीवरेज और परिवहन कार्यों में लगे निगम के वाहनों में जल्द ही जीपीएस आधारित वाहन ट्रैकिंग और फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए जाएंगे। इन उपकरणों को ई-नगर पालिका 2.0 के फ्लीट मैनेजमेंट मॉड्यूल से जोडा जाएगा जिससे वाहनों की लोकेशन और ईंधन की खपत पर रीयल-टाइम नजर रखी जा सकेगी।
पात्र वाहनों में जीपीएस व फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य
नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय ने बताया कि नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय, भोपाल के निर्देश पर प्रदेश के सभी नगरीय निकायों के पात्र वाहनों में जीपीएस और फ्यूल मॉनिटरिंग सिस्टम लगाना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य शासकीय वाहनों के संचालन में पारदर्शिता बढाना, संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित करना और अनावश्यक खर्च पर रोक लगाना है। नई व्यवस्था के तहत वाहनों में लगाए जाने वाले सेंसर ईंधन टैंक में फ्यूल का स्तर, ईंधन भरने, ईंधन निकासी और कुल खपत की जानकारी रिकॉर्ड करेंगे। यह पूरा डेटा सीधे ई-नगर पालिका 2.0 के फ्लीट मैनेजमेंट मॉड्यूल पर उपलब्ध रहेगा जिससे अधिकारी कभी भी इसकी निगरानी कर सकेंगे।
वर्तमान लोकेशन, तय रूट व संचालन अवधि की भी निगरानी होगी
जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम के जरिए वाहनों की वर्तमान लोकेशन, तय रूट और संचालन अवधि की भी निगरानी होगी। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि निगम के वाहन केवल सरकारी कार्यों के लिए ही उपयोग किए जा रहे है। किसी भी अनियमितता की जानकारी तुरंत अधिकारियों को मिल जाएगी।
नई तकनीक लागू होने के बाद ईंधन की चोरी पर रोक लगेगी
नगर निगम का कहना है कि नई तकनीक लागू होने के बाद ईंधन की चोरी, अनावश्यक खपत और शासकीय वाहनों के दुरूपयोग पर प्रभावी नियंत्रण लगेगा। इससे वाहन प्रबंधन अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनेगा साथ ही नगर निगम की सेवाओं की कार्यक्षमता में भी सुधार होगा।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

चर्चा में नरोत्तम और विजयवर्गीय की मुलाकात

भोपाल. दतिया उपचुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मुलाकात की। विजयवर्गीय ने इस मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर भी शेयर की। इसके बाद यह फोटो चर्चा का विषय बन गई और सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पर तरह-तरह के कमेंट करने शुरू कर दिए। एक तरह से कहें तो दोनों नेताओं की मुलाकात की यह तस्वीर ट्रोल हो गई।

पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की मुलाकात की तस्वीर चर्चा में आ गई।
बता दें कि दतिया उपचुनाव की तैयारियों में जुटे नरोत्तम मिश्रा को भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद उनके समर्थकों ने जमकर विरोध किया। हालांकि बाद में नरोत्तम मिश्रा भाजपा प्रत्याशी के नामांकन में उनके साथ नजर आए। सभा को संबोधित करते समय वे भावुक भी हो गए थे और उनकी आंखें नम हो गई थीं।
वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी खुद को सरकार में उपेक्षित बताए जाने को लेकर चर्चा में रहे हैं। हाल ही में मुख्यमंत्री को लिखी उनकी एक चिट्ठी भी सामने आई थी। ऐसे में जब दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर आई, तो लोगों ने इसे दोनों नेताओं की मौजूदा राजनीतिक स्थिति से जोड़ते हुए जमकर तंज कसे और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने 291 बूथों पर बनाया वार रूम, चुनाव संचालन समिति में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को शामिल किया

दतिया. विधानसभा सीट पर होने जा रहा उपचुनाव अब भाषणों और बडी सभाओं से आगे निकलकर बूथ और बिरादरी की लडाई में तब्दील हो गया है। भाजपा और कांग्रेस दोनों इस चुनाव को प्रतिष्ठा का प्रशन मानते हुए अपनी पूरी संगठनात्मक ताकत मैदान में उतार चुके है। एक तरफ भाजपा ने 291 मतदान केंद्रों पर बूथ प्रभारियों की नियुक्ति कर चुनावी वार रूम खडा कर दिया है वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने भी हर बडे सामाजिक वर्ग के लिए अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारी तय कर दी है। अब चुनावी मुकाबला इस बात पर टिक गया है कि मतदान वाले दिन कौन सा दल अपने समर्थक मतदाताओं को बूथ तक अधिक संख्या में पहुंचा पाता है।
291 मतदान केंद्रों पर एक-एक प्रभारी तैनात
भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के लिए पार्टी ने विधानसभा के सभी 291 मतदान केंद्रों पर एक-एक प्रभारी तैनात कर दिया है। पूरे इलाके को 21 शक्ति केंद्रों में बांटकर प्रत्येक शक्ति केंद्र की कमान विधायक और पूर्व विधायकों को सौंपी गई है। इनकी जिम्मेदारी सिर्फ प्रचार तक सीमित नहीं है बल्कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का समन्वय, मतदाताओं से व्यक्तिगत संपर्क और मतदान प्रतिशत बढाने तक है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि दतिया जैसे उपचुनाव में बूथ प्रबंध नही जीत-हार का सबसे बडा आधार बनेगा।
भाजपा की चुनाव संचालन समिति में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, विधायक प्रदीप अग्रवाल, सांसद संध्या राय, जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है। नामांकन के बाद से ही प्रदेश के कई मंत्री और संगठन पदाधिकारी दतिया में डेरा डाले हुए है जिससे साफ है कि पार्टी इस सीट पर कोई जोखिम लेने के मूड में दिखाई नहीं दे रही है।
कांग्रेस की तैयारी
कांग्रेस ने भी मुकाबले को बराबरी का बनाने के लिए अपना पूरा राजनीतिक कुनबा मैदान में उतार रखा है। प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में अलग-अलग समाजों के लिए अलग-अलग चेहरों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ब्राह्मण समाज में पी.पी. शर्मा, हेमंत कटारे, राकेश चतुर्वेदी और प्रवीण पाठक सक्रिय है। क्षत्रिय मतदाताओं के बीच डा. गोविंद सिंह, जयवर्धन सिंह, राहुल सिंह और नीटू सिकरवार प्रचार कर रहे है। अनुसूसित जाति एवं जनजाति वर्ग में फूल सिंह बरैया, महेंद्र बौद्ध, मेवाराम जाटव और सुरेश राजे को जिम्मेदारी मिली है। ओबीसी मतदाताओं तक पहुंचने के लिए सचिन यादव, अशोक सिंह, दिनेश गुर्जर और लखन सिंह को लगाया गया है, जबकि मुस्लिम मतदाताओं के बीच आरिफ मसूद प्रचार की कमान संभाल रहे है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

IRCTC की न्यू वेबसाइट होगी लांच, तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा औन यह है नये फीचर्स

नई दिल्ली. भारतीय रेल में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिये एक खुशखबरी है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की आज न्यू वेबसाइट लांच होने जा रही है। जिसकी जानकारी स्वयं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कुछ सप्ताह पहले ही दी थी कि नयी वेबसाइट में कई अपग्रेड और न्यू फीचर्स देखने को मिलेंगे।
अक्सर हैवी लोड के दौरान IRCTC की वेबसाइट ठप पड़ने की खबर आती है। समय के साथ अब एआई पावर्ड फीचर्स डिमांड बढ़ चुकी है। न्यू आईआरसीटीसी पोर्टल पर बहुत से नये फीचर्स देखने को मिलेंगे। न्यू वेबसाइट को लेकर रेलवे का कहना है कि यह पुराने वर्जन की तुलना में ज्यादा फास्ट, आसान और स्मार्ट होगी। इसमें सिर्फ नया डिजायन ही नहीं मिलेगा। बल्कि टिकट बुकिंग के पूरे प्रोसेस में आसानी होगी।
लुक बदलेगा और नये मिलेंगे फीचर्स
आईआरसीटीसी की न्यू वेबसाइट में नये फीचर्स के साथ-साथ न्यू लुक भी नजर आयेगा। यूजर्स को क्लीन इंटरफेस नजर आयेगा। मौजूदा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर कई जगह पर विज्ञापन-पॉपअप और अलग-अलग सेक्शन होने की वजह से यात्रियों का काफी परेशानी होती है।
तत्काल टिकट आसानी से मिलेगा
आईआरसीटीसी की न्यू वेबसाइट का उपयोग तत्काल टिकट बुकिंग में बड़े स्तर पर होता है। न्यू आईआरसीटीसी वेबसाइट पर तत्काल टिकट बुकिंग को आसान को बनाया जा सकता है। भारत में हर दिन न जाने कितना लाख लोग तत्काल टिकट लेते है।
कुछ सप्ताह पहले ही मंत्री ने किया था ऐलान
कुछ हफ्ते पहले ही छात्रों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी. स्टूडेंट ने मौजूदा IRCTC  वेबसाइट की कई समस्याएं के बारे में मंत्री को बताया. छात्रों ने कहा कि टिकट बुक करते समय IRCTC वेबसाइट बहुत सी समस्याएं सामने आती है। जिनमें स्लो स्पीड, बार-बार कैप्चा एंटर और बहुत ज्यादा पॉपअप नजर आते  है। फिर रेल मंत्री ने अधिकारियों को वेबसाइट पूरी तरह नए तरीके से तैयार करने का आदेश दिया है। अब रेलवे ने छात्रों को ही नई वेबसाइट का बीटा वर्जन दिखाया है और लॉन्च से पहले उनका फीडबैक भी लिया है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

साइबर ठगी के मामले में फरीदबाद पुलिस पृथ्वी सिंह 3 युवकों को उठा ले गयी

ग्वालियर. साइबर ठगों और उनके मददगारों के खिलाफ बाहरी राज्यों की पुलिस का शिंकजा लगातार कसता जा रहा है। मंगलवार की रात हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस ने ग्वालियर में औचक दविश देकर बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 युवकों को उठाया है। जिसमें अमन राठौर, ओम सोनी और एक अन्य युवक को हेमसिंह परेड़ से उठाकर अपने साथ ले गयी है। फरीदबाद साइबर सेल की टीम शहर के आमखो स्थित शिवाजी नगर पहुंची और यहां से पृथ्वी सिंह नाम के युवक को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस उसे अपने साथ हरियाणा ले गयी जहां उनसे लगातार पूछताछ की जा रही है।
खाते में आये 3.50 लाख रूपये तो खुला मामला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पृथ्वी सिंह के बैंक खाते में हाल ही में अचानक 3.50 लाख रूप्ज्ञये ट्रांसफर हुए थे। फरीदाबाद साइबर पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के एक मामले की जांच कर रही थी। जब पुलिस ने पैसों के लेन-दैन का ट्रेल खंगाला तो यह रकम ग्वालियर निवासी पृथ्वीसिंह के खाते में पहुंचने की पुष्टि हुई है।
बैंक के एकाउंट का म्यूल खाते के रूप में हो रहा था उपयोग
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पृथ्वी सिंह का बैंक खाता ‘म्यूल अकाउंट’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। साइबर ठग सीधे अपने खातों में रकम मंगाने के बजाय कमीशन का लालच देकर या धोखे से लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल अवैध धन के लेन-देन और निकासी के लिए करते हैं। ऐसे खातों को तकनीकी भाषा में ‘म्यूल अकाउंट’ कहा जाता है। अब फरीदाबाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पृथ्वी सिंह इस गिरोह का सक्रिय सदस्य है या उसने कुछ पैसों के लालच में अपना बैंक खाता साइबर ठगों को इस्तेमाल करने के लिए उपलब्ध कराया था। स्थानीय पुलिस की मदद से हुई इस कार्रवाई के बाद ग्वालियर के अन्य संदिग्ध खाताधारकों में भी हड़कंप मच गया है।

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet jojobet güncel matbet güncel holiganbet giriş matbet sahabet onwin bets10 bets10 giriş bets10 güncel giriş betcio atlasbet bets10 bets10 giriş kralbet deneme bonusu veren siteler casibom casibom bullbahis süperbetin superbetin meritking meritking giriş betturkey bahsegel safirbet safirbet safirbet giriş safirbet güncel giriş tarafbet jojobet grandpashabet holiganbet tambet grandpashabet betbey gameofbet betgit 1win betnano meritbet mariobet markajjbet queenbet betcio atlasbet tarafbet mariobet casibom casibom giriş casibom casibom giriş mariobet meritking meritking giriş Norabahis Norabahis giriş Norabahis holiganbet holiganbet giriş betasus batasus giriş perabet perabet giriş