मप्र छत्तीसगढ़

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

मोहन कैबिनेट के अहम फैसले, 6 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी, सागर में 286 करोड़ की सिंचाई परियोजना को मंजूरी

भोपाल. आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान कई विकास और सामाजिक सशक्तिकरण से जुड़े अहम फैसलों पर मुहर लगी। जहां एक ओर सिंचाई सुविधाओं को विस्तार देने के लिए मिडवासा परियोजना को मंजूरी मिली है तो वहीं नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू करने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों की सराहना की गई। इन फैसलों को प्रदेश के विकास और समावेशी नीति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कैबिनेट की बैठक के बाद प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मीडिया को फैसलों की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को त्वरित लागू करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाया हैं, जिसके लिए पीएम नरेंद्र मोदी का कैबिनेट ने आभार प्रकट किया हैं।
अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 19 हजार 810 करोड़ की स्वीकृति दी गई। सागर की मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली। सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मेकेनाईजेशन के लिए 2250 करोड़ की स्वीकृति दी गई। भोपाल गैस त्रासदी राहत एवं पुनर्वास विभाग के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 1005 करोड़ का अनुमोदन। प्रदेश में नए चिकित्सा महाविद्यालयों की स्थापना के लिए 1674 करोड़ की स्वीकृति। पंचायत एवं ग्रामीण विकास योजनाओं के लिए 3553.35 करोड़ की स्वीकृति। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, वन स्टॉप सेंटर योजना एवं महिला हेल्पलाइन-181 योजना के संचालन के लिए 240.42 करोड़ स्वीकृत। 8 नए वन स्टॉप सेंटर चलाने की स्वीकृति। लोक निर्माण के तहत विकास कार्यों के लिए 10,801 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए।
सिंचाई विस्तार को बढ़ावा
बैठक के दौरान सागर जिले की मिडवासा सिंचाई परियोजना को हरी झंडी दी गई। मिडवासा मध्यम सिंचाई परियोजना के लिए 286.26 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इस परियोजना के लागू होने से क्षेत्र में सिंचाई का रकबा बढ़ेगा, जिससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। सरकार का कहना है कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम किया जा रहा है, जिससे कृषि उत्पादन को मजबूती मिलेगी।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर समर्थन
बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लाए गए नारी शक्ति वंदन अधिनियम के लिए आभार व्यक्त किया गया। इस कानून को तेजी से लागू करने के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाए जाने को महिला सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया गया।

 

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

ग्वालियर में एक मकान में लगी आग, ट्रैक्टर-स्कॉर्पियो समेत बाइक-स्कूटी जले

ग्वालियर. मुरार में देर रात करीब 2.30 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। घटना प्रेमशंकर नारायण के बाडे में संकल्प हॉस्पिटल के पास की है। आग इतनी तेजी से फैली कि आसपास के घरों तक लपटें पहुंच गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। मकान मालिक बल्ली कांदिल के अनुसार घर के सामने वाले हिस्से में निर्माण का काम चल रहा था। वहीं पीछे परिवार निवास करता है। रात में पडोसियों ने आग लगने की सूचना दी जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। आग की लपटें तेज होने के कारण पडोसी घरों की दीवारें भी झुलस गई। धुएं और आग से घबराकर आसपास के लोग अपने बच्चों के साथ घर छोडकर सडक पर आ गए।


घटना में लाखें रुपए का नुकसान
आग में एक ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियों कार, तीन बाइक और एक स्कूटी जल गई। घना में लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आई है। मकान मालिक और स्थानीय लोगों ने बोरिंग पंप चालू कर पाइप से पानी डालना शुरू किया। आसपास के घरों से भी पानी डालकर आग बुझाने में मदद की।
फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची
मकान मालिक ने बताया कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंची। आरोप है कि सुबह तक दमकल अमला मौके पर नहीं पहुंचा।

LatestNewsमप्र छत्तीसगढ़राज्य

15 अप्रैल को बिहार में नई सरकार बनेगी

बिहार. बिहार को 48 घंटे के अंदर नया मुख्यमंत्री मिल जाएगा। सीएम हाउस पर आज सुबह से ही हलचल तेज है। जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री जमा खान, बिजेंद्र यादव नीतीश कुमार से मिले। करीब एक घंटे सीएम हाउस में मीटिंग चली। नीतीश कुमार से मिलकर निकले मंत्री जमा खान ने कहा, बिहार में नई सरकार बनने जा रही है। 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण होगा। पीएम मोदी भी आ सकते हैं। इधर, पटना के डीएम त्यागराजन भी राजभवन पहुंचे, जहां वे 30 मिनट रुके। बताया जाता है कि डीएम शपथ ग्रहण की तैयारियों के बार में राज्यपाल को बताने लोकभवन पहुंचे थे। वहीं, सत्ता के नए समीकरण को अंतिम रूप देने के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। इन मीटिंग्स में उपमुख्यमंत्री से लेकर किन चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिलेगी, इस पर मंथन हो रहा है।
सियासी उठापटक से जुड़ी हाईलाइट्स
14 अप्रैल को पीएम मोदी पटना आ सकते हैं। वे पटना में ही रात को रुकेंगे। अगले दिन 15 अप्रैल को नई सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे। पीएम के दौरे को लेकर स्टेट हैंगर से लोकभवन तक बैरिकेडिंग की जा रही है। मुख्यमंत्री के चेहरे और नए मंत्रियों को लेकर बीजेपी नेताओं की बैठक जारी है। बीजेपी ने सभी विधायकों को 14 और 15 अप्रैल तक पटना में रहने के निर्देश दिए हैं।

Newsमप्र छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

वेतनवृद्धि -इंक्रीमेंट को नोएडा का उग्र प्रदर्शन करते हुए पुलिस की गाडि़यां भी की आगजनी की शिकार

 

नोएड़ा. वेतनवृद्धि की मांग को लेकर नोएडा में कई कम्पनियों के कर्मचारी सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है। गुस्साये कर्मचारियों ने कई इलाकों में रोड पर चक्काजाम कर दिया है। फेज 2 में प्रदर्शनकारियों ने गाडि़यों में आग लगाने के साथ-साथ पुलिस की गाडि़यों पर भी पथराव कर दिया है।
वेतनवृद्धि की मांग को लेकर सड़कों उतरे कर्मचारी पिछले 3-4 दिनों से जारी इस विरोध प्रदर्शन ने सोमवार की सुबह उग्र रूप ले लिया है। जब गुस्साये कर्मचारियों ने कई प्रमुख सड़कों पर चक्काजाम कर दिया है। यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। फेज 2 में चल रहे प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शनकारियों ने गाडि़यों में आग लगा दी है। पुलिस पर भी पथराव कर आक्रोशित भीड को काबू में करने के लिये पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी दागे है।
प्रशासन ने की शांति बनाए रखने की अपील
इससे एक दिन पहले जिला प्रशासन, पुलिस और प्राधिकरण के अधिकारियों ने कर्मचारियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में उनकी मांगों पर विचार करने और समाधान निकालने का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और आंदोलन ने उग्र रूप ले लिया है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि किसी भी प्रकार की हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
इससे पहले योगी सरकार ने कर्मचारियों के हित में लिया था बड़ा फैसला
इससे पहले योगी सरकार ने प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए कई अहम फैसले लिए है। इन फैसलों के तहत गौतम बुद्ध नगर में काम करने वाले श्रमिकों के लिए दोगुना ओवरटाइम भुगतान, समय पर सैलरी और बोनस सीधे बैंक खाते में जमा करना जरूरी कर दिया गया है. यह फैसला नोएडा में लगातार कंपनी मालिकों की मनमानी और सैलरी में देरी व अनियमितताओं के विरोध में तीन दिनों से काम बंद कर सड़कों पर उतरे कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए लिया गया है। हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी सोमवार की सुबह से नोएडा के फेज 2 इलाके में प्रदर्शन कर रहे है।
वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के बाद गौतम बुद्ध नगर प्रशासन ने औद्योगिक इकाइयों के लिए नए दिशानिर्देश लागू किए हैं. प्रशासन का कहना है कि इन नियमों के जरिए श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और जिले को श्रम सुधारों के मॉडल के रूप में विकसित किया जा रहा है. जिलाधिकारी मेहा रूपम ने औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इन नियमों की जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिकों से ओवरटाइम काम लेने पर उन्हें नियमित मजदूरी की तुलना में दोगुना भुगतान करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही ओवरटाइम भुगतान में किसी भी तरह की कटौती की अनुमति नहीं होगी । प्रशासन ने साप्ताहिक अवकाश को लेकर भी निर्देश जारी किए है। सभी औद्योगिक प्रतिष्ठानों को अपने कर्मचारियों के लिए सप्ताह में एक दिन की छुट्टी सुनिश्चित करनी होगी. यदि किसी कर्मचारी से रविवार को काम लिया जाता है, तो उसे दोगुनी दर से मजदूरी दी जाएगी ।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

चलती स्कूटी से बैग झपटा तो 2 महिलायें गिरी, बैग में नगदी और मोबाइल लेकर हुए फरार बदमाश

भोपाल. गोविंदपुरा इलाके में स्थित पानी की टंकी केक नजदीक जेके रोड पर बाइक सवार 2 युवकों ने एक महिला से चलती स्कूटी पर बैग झपटने का प्रयास किया। इससे स्कूटी सवार महिला और उसकी सहेली सड़क पर गिरकर घायल हो गयी है। दोनों को गंभीर चोटें आयी है। उपचार के लिये उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर बदमाशों को तलाशना शुरू कर दिया है। टीआई अवधेशतोमर ने बताया है कि कीर्ती शर्मा और उनकी सहेली आंगनवाडी की आशा कार्यकर्ता है। दोनों पिपलानी की रहने वाली सहेली से मिलकर अपनी स्कूटी से शनिवार की देर घर की तरफ लौट रही थी। पानी की टंकी के पास बाइक सवार 2 युवकों ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया।
बैग में नगदी और मोबाइल था
एक युवक ने चलती बाइक पर महिला के बैग को झपटने का प्रयास किया। क्योंकि बैग क्रॉस में टंगा था। वह आसानी से नहीं खिंचा तो लुटेरे ने जोर लगाया तो महिला जमीन पर गिर गयी। जिसके बाद आरोपी बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में नगदी, मोबाइल और दस्तावेज रखे थे। राहगीरों ने महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया। खबर मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज तलाश रही है।
मंत्री सारंग अस्पताल पहुंचे, पीड़ित महिलाओं का जाना हालचाल
घटना की जानकारी मिलते ही प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान मंत्री सारंग ने उपस्थित डॉक्टरों से दोनों महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति की विस्तृत जानकारी भी ली। मंत्री सारंग ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही मंत्री सारंग ने पीड़ित महिलाओं के परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ खड़ी है और आरोपियों पर कठोरतम कार्रवाई करवाई जाएगी। घटना के बाद से स्थानीय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

भाजपा नेता गिरफ्तार, रेत माफिया ने ट्रॉली से कुचल कर वन आरक्षक की थी हत्या, मुख्य आरोपी फरार

मुरैना. दिमनी थाना इलाके में वन आरक्षक हरकेश गुर्जर की हत्या के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए रविवार को दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ट्रैक्टर मालिक और स्थानीय भाजपा मंडल से जु़ड़ा हुआ पदाधिकारी बताया गया है। पुलिस उसे थाने ले आयी। जबकि मुख्य आरोपी अब भी फरार है। यह घटना 8 अप्रैल की सुबह की है। जब वन विभाग की टीम अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंची थी। इसी बीच रेत माफिया से जुड़े लोगों ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी थी।
तीनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की गयी थी। इस केस मामले में पुलिस ने 3 आरापियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जिनमें ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी, ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर और एक अन्य आरोपी सोनू चौहान शामिल है। इनमें से सोनू चौहान को पुलिस शुक्रवार को ही गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी पवन तोमर को भी गिरफ्तारकर लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि वह स्थानीय स्तर पर भाजपा संगठन से जुड़ा हुआ है। गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है।
मुख्य आरोपी को पकड़ने दबिश दे रही पुलिस
एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार, अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और मुख्य आरोपी विनोद कोरी की तलाश जारी है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
मुख्य आरोपी की तलाश जारी है
एएसपी सुरेंद्र पाल सिंह के अनुसार दूसरे आरोपी ट्रेक्टर मालिक को गिरफ्तार किया है। एक आरोपी ट्रेक्टर पार्टनर को गिरफ्तार पुलिस एक दिन पहले कर चुकी है।अब सिर्फ मुख्य आरोपी विनोद कोरी ही बचा है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है हमारी टीमें अलग अलग स्थानों पर दविश दे रही है। जल्द ही उसको भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Newsमप्र छत्तीसगढ़

टीआई ने बुटीक संचालिका के साथ किया दुष्कर्म, फेसबुक पर दोस्ती फिर किया दुष्कर्म, स्वयं का बताया था कुंआरा

ग्वालियर. पीटीएस तिघरा में तैनात एक इंस्पेक्टर के खिलाफ थाना झांसी रोड में दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज की गयी है। शिकायत 38 वर्षीय विधवा महिला ने दर्ज कराई है कि एक टीआई (इंस्पेक्टर) ने फेसबुक के जरिये पहले महिला से दोस्ती की और स्वयं को अविवाहित बताया शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बनाये है। जबकि वह पहले से शादीशुदा और उसके 2 बच्चें हैं।
मामला थाना झांसी रोड इलाके के हरिशंकरपुरम का है। महिला शहर की एक पॉश कॉलोनी में बुटीक संचालित करती है। उसके पति का कुछ साल पहले निधन हो चुका है उसका एक बच्चा भी है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उसकी पहचान टीआई रूपेश शर्मा से हुई थी। बातचीत बढ़ने के साथ ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। आरोप है कि इंस्पेक्टर ने अपनी शादी छिपाकर महिला को विश्वास में लिया और उससे शादी का वादा भी किया था।
महिला के मुताबिक इसी बीच इंस्पेक्टर उसके घर आया और शादी के नाम पर उसके साथ संबंध बनाये। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने शादी का भरोसा देकर शंात कराया और बाद में जब महिला ने शादी के लिये दबाव बनाया तो इंस्पेक्टर टालमटोल करने लगा। संदेह होने पर महिला ने जानकारी जुटाई तो जिसमें पता चला कि आरोपी पहले ही शादीशुदा है। सच्चाई सामने आने के बाद महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाया इसके बाद महिला ने झांसी रोड थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया है। जांच के बाद रविवार की देर रात लगभग 12 बजे आरोपी इंस्पेक्टर के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कर दी गयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Newsअंतरराष्ट्रीयमप्र छत्तीसगढ़

युद्ध के जख्मों को भरने में जुटा ईरान, 60 दिनों में 80% एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर ठीक करने का रखा लक्ष्य

तेहरान. अमेरिका और इजरायल के हमलों में ईरान के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी नुकसान पहुंचा है। ईरान अब तेजी के साथ इस नुकसान से उबरने के लिये कदम उठा रहा है। ईरान के एक वरिष्ठ अधिकारी ने न्यूज एजेंसी कको बताया कि देश आने-वाले एक से 2 माह में अपनी क्षतिग्रस्त रिफाइनिंग और डिस्ट्रीब्यूशन क्षमता को 70-80 प्रतिशत तक बहाल करने का अनुमान लगा रहा है। ईरान के डिप्टी ऑयल मिनिस्टर मोहम्मद सादिक अजीमीफर ने बताया है कि क्षतिग्रस्त उर्जा ढाचों पर मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा है कि टेक्नीकल टीमें लगतार काम कर रही है। चरणबद्ध तरीके से उत्पादन को स्थिर करने और सिस्टम को दोबारा चालू करने की प्रयास जारी है। अजीमीफर के अनुसार, लवन रिफायनरी का एक हिस्सा लगभग 10 दिनों के अन्दर फिर से चालू होने की संभावना है। इसके बाद अन्य यूनिट्स और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क भी धीरे-धीरे बहार किये जायेंगे।
मोहम्मद सादिक अजीमीफर ने बताया है कि ईरान का लक्ष्य अगामाी 2 माह के अन्दर अपवने रिफायनिंग और सप्लाई सिस्टम को युद्ध से पूर्व के स्तर के नजदीक लाना है। हालांकि पूरी तरह से सामान्य स्थिति बहाल होने में रिपेयरिंग की रफ्तार और टेक्नीकल टीमों द्वारा ऊर्जा ढांचों का हुए नुकसान का आकलन अहम भूमिका निभायेगी। अमेरिका और इजरायल के हालिया हमलों के चलते ईरान के ऊर्जा क्षेत्र को काफी नुकसान पहुंचा था। जिससे ऑयल और गैस प्रॉडक्शन और सप्लाई पर प्रभाव पड़ा है।
अब सरकार और तकनीकी टीमें मिलकर इस नुकसान की भरपाई करने और ऊर्जा आपूर्ति को सामान्य करने की दिशा में तेजी से काम कर रही हैं. अजीमीफर का मानना है कि अगर मरम्मत कार्य तय समय पर पूरा होता है, तो ईरान जल्द ही अपनी ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर करने में सफल हो सकता है, जिससे वैश्विक तेल बाजार पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
बता दें कि अमेरिका और इजरायल ने हाल के युद्ध में ईरान की कई तेल रिफाइनरियों को निशाना बनाया है. इससे पेट्रोलियम उत्पादों के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है. हमलों में ईरान के ऑयल डिपो और डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क (पाइपलाइन, टर्मिनल) को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे सप्लाई चेन प्रभावित हुई है. कुछ गैस प्रोसेसिंग और ट्रांसमिशन फैसिलिटी पर भी हमले हुए हैं, जिससे गैस सप्लाई बाधित हुई है।
ऑयल एक्सपोर्ट से जुड़े ईरान के समुद्री टर्मिनल और पोर्ट को भी अमेरिका और इजरायल ने निशाना बनाया है। इन हमलों का मकसद ईरान की तेल-गैस उत्पादन क्षमता और निर्यात क्षमता को कमजोर करना था।  जिससे तंगी के दौर से गुजर रही उसकी अर्थव्यवस्था और प्रभावित हो।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

बेटे ने मां पर किया चाकू से हमला, घायल मां पहले बेटे पर नहीं करा रही थी FIR

ग्वालियर. एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू महिला के हाथ और बाजू में लगा, जिससे वह घायल हो गयी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर एकट्ठे हो गये। इस बीच आरोपी बेटा हत्या की धमकी देकर फरार हो गया।
घटना बहोड़ापुर इलाके के सदाशिव नगर में गौरी शंकर स्कूल के पास की है। घायल महिला को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में खबर मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को संभागा। पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर उसके बेटे के खिलाफ एफआइआर कर ली है। सदाशिव नगर निवासी धनेन्द्र झा एक प्रायवेट कम्पनी में नौकरी करते हैं। परिवार में उनकी पत्नी नूतन 50, और बेटा रणदीप झा साथ रहते है। रणदीप शराब पीने का आदी है।
क्या है मामला
शनिवार रात करीब 11:30 बजे नूतन घर का काम कर रही थीं। तभी उनका बेटा रणदीप घर आया और आते ही खाना देने को कहा। मां ने उसे थोड़ी देर इंतजार करने और गर्म रोटी बनाकर देने की बात कही। इस पर नाराज होकर रणदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर वह किचन में गया और खाना देने में देरी से नाराज होकर पास में रखा चाकू उठाकर मां पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू महिला के हाथ में लगा, जिससे गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
मां बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहती थी
चाकू के हमले से घायल महिला शुरू में बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करना चाहती थी। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने पहले कहा था कि वह किचिन में काम करते वक्त उन्हें गिरने से चोट लगी है। लेकिन पूछताछ में सच्चाई सामने आयी और उन्होंने स्वीकार कर लिया कि बेटे ने ही चाकू मारा है। इसके बाद पुलिस की समझाइश पर महिला ने आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की, फिलहाल आरोपी फरार है पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

Newsमप्र छत्तीसगढ़

ग्वालियर में अतिक्रमण हटाने व आवारा पशु पकड़ने की संयुक्त कार्यवाही

ग्वालियर। – नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने एवं आवारा पशुओं को पकड़ने की व्यापक कार्यवाही की गई। निगम आयुक्त के निर्देशानुसार शहर के विभिन्न क्षेत्र गांधी मार्केट सहित विभिन्न स्थानों पर हाथ ठेले हटाकर अस्थायी अतिक्रमण समाप्त किया गया।
मदाखलत नोडल अधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के निर्देशन में हजीरा चौराहा, चार शहर का नाका, किलागेट रोड, इंटेक मैदान के बाहर तथा मांडरे की माता मुख्य मार्ग पर यातायात में बाधा उत्पन्न कर रहे ठेले वालों को हटाया गया। इस दौरान मदाखलत निरीक्षक एवं अन्य अमला उपस्थित रहा। इसके साथ ही डीडी नगर, हुरावली एवं ठाठीपुर क्षेत्रों में मवेशी दल द्वारा आवारा पशुओं को पकड़ने की कार्यवाही की गई। हुरावली क्षेत्र से एक सांड को पकड़कर गौशाला भेजा गया। नगर निगम की इस संयुक्त कार्रवाई का उद्देश्य शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाना एवं नागरिकों को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण प्रदान करना है।